Uncategorized

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” – पीकॉक गार्डन में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम

जयपुर, 25 सितंबर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान (17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की श्रृंखला में गुरुवार को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” राष्ट्रव्यापी श्रमदान की थीम पर मालवीय नगर स्थित पीकॉक गार्डन में प्रातः 8 से 9 बजे तक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके तहत अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वच्छता योद्धाओं ने कचरे के ढेर हटाए। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवेश बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर निदेशक (स्वायत्त शासन विभाग) श्री जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर एवं आयुक्त डॉ॰ गौरव सैनी ने भी श्रमदान में भाग लेते हुए काष्ठदारु का पौधारोपण किया। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने भी सक्रिय रूप से श्रमदान में सहभागिता दिखाकर अभियान को सफल बनाया। इस अवसर पर सी-फार स्वयंसेवी संस्था सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” – पीकॉक गार्डन में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम Read More »

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने RRR मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर, 25 सितम्बर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरूवार को बिडला ऑडिटोरियम में RRR मोबाइल वैन को प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सांसद (जयपुर शहर) श्रीमती मंजू शर्मा, महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर कलेक्टर श्री जितेन्द्र सोनी, आयुक्त डॉ. गौरव सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सफाई मित्रों ने स्वच्छता ही सेवा की मानव शृंखला (Human Chain) बनाई। इसके साथ नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय ‘‘स्वच्छता चर्चा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपशिष्ट सामग्री (Waste Material) से निर्मित आकर्षक कलाकृतियाँ एवं स्वच्छता विषयक पोस्टर्स प्रदर्शित किए। इन रचनात्मक प्रदर्शनों ने यह संदेश दिया कि अपशिष्ट का सही उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता दोनों को बढ़ावा दिया जा सकता है।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने RRR मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी Read More »

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों की पालना के संबंध में बैठक

बुधवार को नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय में मैराथन बैठकें हुई। जिसके तहत सर्वप्रथम विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, कार्यकारिणी समिति द्वारा लिए गए निर्णयों की पालना के संबंध में बैठक, एम्पावर्ड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त डॉ॰ गौरव सैनी सहित अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।बैठक में वार्डों में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। महापौर ने यूएलबी क्लब, रामनिवास बाग में स्पोर्ट्स एकेडमी, चिल्ड्रन पार्क आदि की प्रगति रिपोर्ट ली और कार्यों को शीघ्र करने के निर्देश दिए।इसी क्रम में कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों की पालना के संबंध में बैठक ली। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को कहा कि बिना लाइसेंस के चलने वाली मीट-माँस की दुकानों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही ‘हलाल’ एवं ‘झटका’ भी अंकित किया जाए। साथ ही शहरी सेवा शिविर के तहत पट्टों के लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा शहरी सेवा शिविर में जोन स्तर पर फायर एनओसी भी जारी की जावे।एम्पावर्ड समिति की बैठक में कुल 15 प्रकरणों का निस्तारण कर निर्णय पारित किया गया। इस बैठक में उपविभाजन के 5 प्रकरण, पुनर्गठन का 1 प्रकरण, भू-उपयोग परिवर्तन के 9 प्रकरणों पर विचार-विमर्श कर निस्तारण किया गया।

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों की पालना के संबंध में बैठक Read More »

तेलंगाना के वारंगल शहर के 66 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने किया नगर निगम ग्रेटर का दौरा

स्वच्छता में हुए नवाचारों, उपलब्धियों की की सराहनामहापौर डॉ॰ सौम्या गुर्जर ने साफा पहनाकर प्रतिनिधिमंडल का किया स्वागत

तेलंगाना के वारंगल शहर के 66 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने किया नगर निगम ग्रेटर का दौरा Read More »

शहरी सेवा शिविर के तहत मानसरोवर जोन में लगाए शिविर का किया निरीक्षण, आमजन से किया संवाद

शहरी सेवा शिविर- 2025 (सेवा पखवाड़ा)जयपुर, 18 सितंबर। शहरी सेवा शिविर 2025 के तहत गुरूवार को मानसरोवर जोन के पत्रकार रोड स्थित आनंद महल मैरिज गार्डन में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने शिविर में आ रहे लोगों के लिए पर्याप्त छाया, पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। महापौर ने इस अवसर पर आमजन से संवाद भी किया। साथ ही आयोजित शिविर का भी फीडबैक लिया। शिविर में आ रहे कईं लाभार्थियों ने बताया कि शिविर में पर्याप्त बैठने की सुविधा सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं हैं। साथ ही आमजन की समस्या का तत्काल निस्तारण किया जा रहा है।इस अवसर पर लाभार्थियों को विवाह प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, सब-डिविज़न, नाम हस्तांतरण के पत्र भी सौंपे। इन शिविरों का उद्देश्य है कि आमजन को उनकी जरूरत की सेवाएँ सरल, त्वरित और पारदर्शी रूप से उपलब्ध हो। लंबे समय से लंबित कार्य अब कुछ पलों में ही पूरे हो रहे हैं। जिससे नागरिकों के चेहरे पर संतोष और मुस्कान दिखाई दे रही है। शिविरों में जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीकरण, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस और सीवर कनेक्शन जैसी कईं सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल आमजन को वास्तविक राहत देने के साथ-साथ उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।गौरतलब है कि गुरूवार को शहरी सेवा शिविर 2025 (सेवा पखवाड़ा) के अंतर्गत् मानसरोवर जोन के वार्ड 65, 66, 67, 68, 71, 74, 83 एवं ग्राम पंचायत मुहाना, मदाऊ, गजसिंहपुरा, जगन्नाथपुरा के सम्पूर्ण राजस्व ग्राम क्षेत्र का शिविर आयोजित हुआ।

शहरी सेवा शिविर के तहत मानसरोवर जोन में लगाए शिविर का किया निरीक्षण, आमजन से किया संवाद Read More »

योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ की थीम पर योगाचार्यो के साथ किया योग एवं वृक्षारोपण

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में हुआ आयोजन जयपुर 8 सितंबर।नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने” योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ” की थीम पर पर्यावरण संरक्षण एवं विस्तार के लिए योगाचार्यों के साथ योग एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया यह कार्यक्रम मानसरोवर के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में आयोजित किया गया जिसमें सभी योगाचार्यों ने योग के साथ-साथ पौधारोपण भी किया महापौर ने बताया कि हरियालो राजस्थान की संकल्पना को साकार करने के लिए मानसरोवर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में पार्षदों,योगाचार्यों, आमजन के साथ मिलकर वृक्षारोपण कियाइसके साथ ही सभी योगाचार्यों एवं आमजन, पार्षदों ने मिलकर योगाभ्यास भी किया। महापौर ने इस अवसर पर कहा की इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से न केवल हमारा शरीर स्वस्थ होगा बल्कि हमारी धरा भी हरी भरी होगी।

योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ की थीम पर योगाचार्यो के साथ किया योग एवं वृक्षारोपण Read More »

“शहर चलो अभियान – 2025“ वार्डवार प्री-कैम्प का हुआ आगाज़

आवेदन करने के 15 मिनट में ही जारी हुआ विवाह प्रमाण पत्र यहाँ आयोजित होगे वार्डवार प्री-कैम्प :जगतपुरा जोन कार्यालय में 04 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 104, 105, 106 में; 06 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 107, 108, 109 में; 08 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 110, 111, 112 में; 09 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 113, 114, 115 में; 10 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 116, 117, 118 में; 11 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 119, 120, 121 में एवं 13 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 122, 123, 124 में प्री-कैम्प आयोजित किये जायेंगे।मालवीय नगर जोन कार्यालय में 04 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 125, 126 में; 06 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 127, 130, 131, 132 में; 08 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 128, 129, 133, 135 में; 09 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 136, 137, 140, 141 में; 10 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 143, 144, 145, 146 में; 11 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 134, 138, 142, 147 में एवं 13 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 139, 148, 149, 150 में प्री-कैम्प आयोजित किये जायेंगे। झोटवाड़ा जोन कार्यालय में 04 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 43, 44, 45 में; 06 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 46, 47, 48 में; 08 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 49, 50, 51 में; 09 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 52, 53, 54 में; 10 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 55, 56, 57 में; 11 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 58, 59, 60 में 12 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 61, 62 में, एवं 13 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 63, 64 में प्री-कैम्प आयोजित किये जायेंगे। विद्याधर नगर जोन कार्यालय में 04 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 21, 22 में; 06 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 23, 24 में; 08 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 26, 27 में; 09 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 28, 29, 30 में; 10 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 31, 32, 33 में; 11 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 34, 35, 36 में 12 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 37, 38, 39 में, एवं 13 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 40, 41, 42 में प्री-कैम्प आयोजित किये जायेंगे। सांगानेर जोन कार्यालय में 04 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 86, 87 में; 06 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 88, 91 में; 08 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 90, 93 में; 09 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 89, 92, 96 में; 10 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 94, 97 में; 11 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 95, 98, 99 में 12 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 101, 100 में, एवं 13 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 103, 102 में प्री-कैम्प आयोजित किये जायेंगे मुरलीपुरा जोन कार्यालय में 04 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 6, 7 में; 06 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 9, 10 में; 08 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 1, 2, 3, 4, 5 में; 09 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 12, 13, 14, 19 में; 10 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 17, 11 में; 11 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 15, 16 में 12 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 20, 25 में, एवं 13 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 8, 18 में प्री-कैम्प आयोजित किये जायेंगे। मानसरोवर जोन कार्यालय में 04 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 65, 66, 67 में; 06 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 71, 74, 83 में; 08 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 68, 69, 70 में; 09 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 72, 73 में; 10 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 75, 76 में; 11 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 84, 85 में 12 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 77, 78, 79 में, एवं 13 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 80, 81, 82 में प्री-कैम्प आयोजित किये जायेंगे। अभियान के तहत किए जाने वाले कार्य :

“शहर चलो अभियान – 2025“ वार्डवार प्री-कैम्प का हुआ आगाज़ Read More »