जयपुर, 25 सितंबर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान (17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की श्रृंखला में गुरुवार को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” राष्ट्रव्यापी श्रमदान की थीम पर मालवीय नगर स्थित पीकॉक गार्डन में प्रातः 8 से 9 बजे तक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके तहत अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वच्छता योद्धाओं ने कचरे के ढेर हटाए।
इस अवसर पर पौधारोपण भी किया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवेश बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

इस अवसर पर निदेशक (स्वायत्त शासन विभाग) श्री जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर एवं आयुक्त डॉ॰ गौरव सैनी ने भी श्रमदान में भाग लेते हुए काष्ठदारु का पौधारोपण किया। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने भी सक्रिय रूप से श्रमदान में सहभागिता दिखाकर अभियान को सफल बनाया। इस अवसर पर सी-फार स्वयंसेवी संस्था सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

