Uncategorized

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR के संबंध में नगर निगम ग्रेटर में आयोजित की गई कार्यशाला

नगर निगम मुख्यालय पर स्थापित की गई SIR हेल्पडैस्कजयपुर, 07 नवंबर। नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय के सभासद भवन में शुक्रवार को SIR (Special Intensive Revision) (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत महापौर, चेयरमैन, पार्षद की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए तथा इस संबंध में जागरूकता के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें नगर निगम ग्रेटर व हैरिटेज के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला में SIR के महत्वपूर्ण बिन्दुओं से मास्टर ट्रेनर ने अवगत कराया। साथ ही कार्यशाला में SIR की प्रमुख प्रक्रियाएँ, चरण समझाए गए। इस अवसर पर महापौर डॉ॰ सौम्या गुर्जर, उपायुक्त सीमा चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे। कार्यशाला पश्चात् ग्रेटर व हैरिटेज के जनप्रतिनिधियों की ग्रुप फोटो भी ली गई।नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ॰ गौरव सैनी ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत जिला स्तरीय SIR हेल्पडैस्क स्थापित की गई है। जिसके माध्यम से आमजन को SIR के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई जायेंगी।

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR के संबंध में नगर निगम ग्रेटर में आयोजित की गई कार्यशाला Read More »

विकास कार्यो की समीक्षा सहित विभिन्न प्रस्तावों पर हुई चर्चा, सेन्ट्रल पार्क का नाम ‘‘भैरोसिंह शेखावत मेमोरियल पार्क’’ के नामकरण के संबंध में ध्वनिमत से प्रस्ताव हुआ पारित

जयपुर, 01 नवम्बर। नगर निगम ग्रेटर की कार्यकारिणी समिति (चतुर्थ) की विशेष बैठक शनिवार को मुख्यालय स्थित पं0 दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित की गयी। जिसमें समिति के सदस्य, आयुक्त डॉ. गौरव सैनी, अतिरिक्त आयुक्त श्री नरेन्द्र कुमार बंसल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में कुल 73 प्रस्ताव एवं अन्य अतिरिक्त प्रस्ताव रखे गये जिसमें से अधिकांशत प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किये गये। बैठक में महापौर ने कहा कि समयबद्ध रूप से 7 नवम्बर से पहले वार्डो के विकास कार्यो को पूर्ण किया जावे ताकि जनता को राहत प्रदान की जा सके। महापौर ने कहा कि संस्थाओं से संबंधित प्रस्तावों को सशर्त पारित किया गया कि सौन्दर्यकरण, रख-रखाव आदि का कार्य संबंधित संस्था द्वारा किया जायेगा। बैठक में विकास कार्यो की समीक्षा सहित भवनों, सर्किल, उद्यानों, मार्गो, चौराहों, निर्माणधीन स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के नामकरण, नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति, स्थायीकरण, सहित विकास कार्यो की समीक्षा, ऊर्जा बचत परियोजना के तहत कार्यो के बारे में कार्यकारिणी समिति के सदस्यों से विचार-विमर्श कर प्रस्ताव पारित किये गये।अतिरिक्त प्रस्तावों के अन्तर्गत लक्ष्मी मंदिर तिराहे पर लगी हुई मूर्तियों में लाल बहादुर शास्त्री जी भी मूर्ति लगाने हेतु प्रस्ताव रखा गया जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया। इसके साथ ही रविन्द्र मंच के पास निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स का नाम डॉ. बलिराम हेडगेवार स्पोर्टस एकेडमी के नाम से नामकरण की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित किया गया। सेन्ट्रल पार्क का नाम ‘‘भैरोसिंह शेखावत मेमोरियल पार्क’’ के नाम से नामकरण के सम्बन्ध में ध्वनिमत से पारित किया गया। पाथेय भवन तक जाने वाले मार्ग का नाम पत्रकार श्री माणक जी मार्ग के नाम से करने का प्रस्ताव पारित किया गया। डबल स्टोरी भवन योजना सेक्टर 8 विद्याधर नगर उद्यान का नाम महावीर चक्र से सम्मानित महाराजा ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंह जी पार्क के नाम से नामकरण की स्वीकृति दी गई। इसके अतिरिक्त अन्य नामकरण, पदोन्नति, स्थाईकरण एजेण्डों पर चर्चा की गई जिसे समिति सदस्यों द्वारा बहुमत से पारित किया गया।

विकास कार्यो की समीक्षा सहित विभिन्न प्रस्तावों पर हुई चर्चा, सेन्ट्रल पार्क का नाम ‘‘भैरोसिंह शेखावत मेमोरियल पार्क’’ के नामकरण के संबंध में ध्वनिमत से प्रस्ताव हुआ पारित Read More »

स्वस्थ भारत, सशक्त भारत! प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘फिटनेस की ओर राष्ट्र’ के विज़न को आगे बढ़ाते हुए जयपुर शहर के युवाओं को मिल रही है खेलों में नई पहचान!

स्वस्थ भारत, सशक्त भारत! प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘फिटनेस की ओर राष्ट्र’ के विज़न को आगे बढ़ाते हुए जयपुर शहर के युवाओं को मिल रही है खेलों में नई पहचान! Read More »

नगर निगम ग्रेटर का एक और नवाचारई लाइब्रेरी के बाद अटल क्लब/अटल उद्यान का हुआ लोकार्पण

60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ जनों को मिली सौगात अटल के अनुभव से समाज को मिलेगी नई दिशा जयपुर 24 अक्टूबर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा ई- लाइब्रेरी के बाद शुक्रवार को अटल क्लब के रूप में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनो को सौगात दी गई।।शुक्रवार को सांसद (जयपुर शहर) श्रीमती मंजू शर्मा, मालवीय नगर विधायक श्री कालीचरण सराफ, महापौर डॉ सौम्या गुर्जर, समिति अध्यक्ष श्री रमेश चंद सैनी, द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर श्री लक्ष्मण नूनिवाल, उषा कांटीवाल सहित अन्यजनप्रतिनिधि मौजूद रहे। महापौर ने इस अवसर पर बताया कि राजस्थान का पहला वरिष्ठ जनों को समर्पित अटल क्लब /अटल उद्यान बनाया गया है जहां वरिष्ठजनो की सभी प्रकार की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है. । अटल अर्थात

नगर निगम ग्रेटर का एक और नवाचारई लाइब्रेरी के बाद अटल क्लब/अटल उद्यान का हुआ लोकार्पण Read More »

नगर निगम ग्रेटर का नवाचारराजस्थान में नगरीय निकायों में पहली ई-लाईब्रेरी

जयपुर, 17 अक्टूबर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा जयपुर शहर में नवाचार के रूप में दीपावली से पहले युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद ई-लाईब्रेरी के रूप में नई सौगात दी गई है। शुक्रवार को मालवीय नगर जोन के वार्ड 150 में राजस्थान विश्वविद्यालय के सामने इस ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण जयपुर (शहर) सांसद मंजू शर्मा, विधायक श्री कालीचरण सर्राफ, नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ॰ सौम्या गुर्जर द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद और चेयरमैन श्री जितेन्द्र श्रीमाली सहित अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। जयपुर (शहर) सांसद श्रीमती मंजू शर्मा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए यह उपयोगी सिद्ध होगी।यह पहल जयपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।विधायक कालीचरण सर्राफ ने कहा कि ई-लाइब्रेरी के माध्यम से युवा अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। ई-बुक के माध्यम से वे यहाँ आकर अध्ययन कर सकते हैं। महापौर डॉ॰ सौम्या गुर्जर ने इस अवसर पर बताया कि यह ई-लाइब्रेरी राजस्थान में नगरीय निकायों में पहली ई-लाईब्रेरी है। जो कि निःशुल्क है और जहाँ युवा आकर ई-बुक के माध्यम से अध्ययन कर सकते हैं ई-लाईब्रेरी की विशेषताएँ :-

नगर निगम ग्रेटर का नवाचारराजस्थान में नगरीय निकायों में पहली ई-लाईब्रेरी Read More »

“सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्”

“सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्” Read More »

सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा की ओर जयपुर का ऐतिहासिक कदम, 300 छात्राओं को निःशुल्क वैक्सीन

पाक विस्थापित परिवारों की बेटियों को लगे वैक्सीन जयपुर, 08 अक्टूबर। महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में जयपुर में एक ऐतिहासिक पहल हुई। मानसरोवर क्षेत्र के वरुण पथ स्थित सामुदायिक केंद्र पर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर की पहल पर आयोजित निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर ने समाज में नई मिसाल कायम की। इस कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान 300 स्कूली छात्राओं, जिनमें पाकिस्तान से विस्थापित हिन्दू परिवारों की बच्चियाँ भी शामिल थीं, को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए निःशुल्क टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि यह अभियान केवल स्वास्थ्य सेवा नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है जो समाज के हर वर्ग को जोड़ता है। जनसेवा का जीवंत उदाहरण महापौर डॉ. गुर्जर ने इस पहल को पूरी तरह निजी दायित्व मानते हुए अपनी सैलरी से वैक्सीन की लागत वहन की। उन्होंने कहा की“हमारे देश की बच्चियाँ हमारे भविष्य का भारत हैं। उनकी सुरक्षा और सेहत सुनिश्चित करना हर नागरिक का कर्तव्य है।” उनका यह कदम उन परिवारों के लिए वरदान साबित हुआ जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों को यह महंगी वैक्सीन नहीं लगवा सकते थे। विस्थापित परिवारों में भावनात्मक पल कार्यक्रम की सबसे भावुक झलक तब देखने को मिली जब पाकिस्तान से विस्थापित हिन्दू परिवारों की बच्चियों ने भी टीका लगवाया। एक विस्थापित माँ ने कहा की “हमने बहुत कुछ खोया है, लेकिन आज हमारी बेटियों को जो सुरक्षा मिली है, वह हमें नया जीवन देती है।” इन परिवारों के लिए यह वैक्सीन केवल स्वास्थ्य सुरक्षा नहीं, बल्कि स्वीकृति और सम्मान का प्रतीक भी थी। “कैंसर हारेगा, भारत जीतेगा” टीकाकरण के दौरान बच्चियों ने उत्साहपूर्वक “कैंसर हारेगा, भारत जीतेगा” के नारे लगाए। उनके चेहरों पर मुस्कान और आँखों में आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण थे कि यह पहल केवल टीकाकरण तक सीमित नहीं, बल्कि एक सुरक्षित भविष्य की नींव है। समाज को प्रेरित करने वाली पहल इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि स्वास्थ्य सेवा का अधिकार हर व्यक्ति का है की चाहे उसकी सामाजिक, आर्थिक या धार्मिक स्थिति कुछ भी हो।महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर की यह पहल संवेदनशील नेतृत्व, नारी सशक्तिकरण और मानवता की सेवा का सशक्त उदाहरण बन गई है। इस अवसर पर माननीय चिकित्सा मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा ही एक स्वस्थ समाज की आधारशिला है।” कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि श्री अरूण वर्मा, रामवतार गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता श्री प्रताप राव जी सहित निगम के अधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे।

सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा की ओर जयपुर का ऐतिहासिक कदम, 300 छात्राओं को निःशुल्क वैक्सीन Read More »

दांतली मोटर गैराज का किया उद्वघाटन

जयपुर, 08 अक्टूबर। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर एवं लोकवाहन समिति अध्यक्ष श्री विनोद चौधरी ने बुधवार को दांतली मोटर गैराज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर के सातो जोनो में सफाई व्यवस्था हेतु संसाधनों के संचालन व रखरखाव हेतु 4 गैराज संचालित है तथा दांतली गैराज के शुभारम्भ के साथ कुल 5 गैराज संचालित हो गये है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में परिसीमन में नगर निगम ग्रेटर के जगतपुरा जोन में शामिल गांव दांतली, सिरोली, विधाणी, गोनेर के क्षेत्र कुल 10 वार्ड में प्रभावी सफाई व्यवस्था हेतु इस गैराज से संसाधनों का संचालन किया जायेगा। महापौर ने बताया कि दीपावली के अवसर पर उक्त क्षेत्र में प्रभावी सफाई व्यवस्था हेतु आमजन से निगम अधिकारियों, कर्मचारियों को सहयोग प्रदान किये जाने की अपील की जिससे जयपुर शहर सफाई में अग्रणी तथा अव्वल बने।

दांतली मोटर गैराज का किया उद्वघाटन Read More »