मुंबई प्रवास के दौरान प्रवासी राजस्थानियों से मिले आत्मीय सम्मान के लिए आभार
मुंबई प्रवास के दौरान प्रवासी राजस्थानियों से मिले आत्मीय सम्मान के लिए आभार Read More »
जयपुर की पहचान उसकी सदियों पुरानी रत्न-आभूषण कला, कुंदन-मीनाकारी के समृद्ध इतिहास और अद्भुत विरासत से है। जापान के कोफू शहर के मेयर श्री युइची हिगुची जी से मुलाकात के दौरान जयपुर के इसी ऐतिहासिक ज्वैलरी शिल्प, पर्यटन और व्यापारिक संभावनाओं को नए आयाम देने पर विस्तार से चर्चा हुई। कोफू और जयपुर दोनों ही जेम्स-ज्वैलरी की पहचान रखते हैं, ऐसे में यह संवाद स्थानीय कारीगरों और व्यापारियों के लिए नए वैश्विक अवसर खोलेगा।
जापान के कोफू शहर के मेयर युइची हिगुची से मुलाकात Read More »
महिला सशक्तिकरण की शुरुआत सही जानकारी, सही मार्गदर्शन और सही अवसरों से होती है। आज निवारू रोड, नंदगांव कॉलोनी में आयोजित #शक्ति_संवाद कार्यक्रम में बहनों से संवाद कर उन्हें सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार, कौशल विकास, वित्तीय साक्षरता और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी। महिलाओं का आत्मविश्वास और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प प्रेरणादायी है। “सेवायाम” की यह पहल महिलाओं को अवसरों से जोड़कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का निरंतर प्रयास है। आइए, महिला सशक्तिकरण के इस अभियान से जुड़कर विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं
01.07.2026 : आज का दिन मेरे लिए अत्यंत स्मरणीय और प्रेरणादायी रहा। राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी से लोकभवन में आत्मीय भेंट कर उन्हें “शक्ति वंदन” कॉफी टेबल बुक भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, शक्ति वंदन महोत्सव के मूल उद्देश्यों तथा आगामी “शक्ति वंदन ऐप” के माध्यम से देशभर की मातृशक्ति को जोड़ने और उन्हें नए अवसर प्रदान करने की हमारी परिकल्पना पर विस्तृत चर्चा हुई। माननीय राज्यपाल महोदय ने विषय को अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना तथा अपने बहुमूल्य विचारों और मार्गदर्शन से हमें प्रेरित किया। उनके स्नेहपूर्ण आशीर्वाद, शुभकामनाओं और विश्वास ने इस संकल्प को और अधिक दृढ़ किया है कि नारी सम्मान और सशक्तिकरण का यह अभियान समाज के अंतिम छोर तक पहुँचे। उनका मार्गदर्शन हमारे लिए केवल प्रोत्साहन नहीं, बल्कि एक ऐसी प्रेरणा है जो हमें और अधिक समर्पण, प्रतिबद्धता और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की शक्ति देती है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि जब हम अपनी माताओं, बहनों और बेटियों को अवसर, सम्मान और नेतृत्व प्रदान करते हैं, तभी एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण संभव होता है। शक्ति वंदन इसी राष्ट्रीय संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का एक विनम्र प्रयास है। माननीय राज्यपाल महोदय के स्नेह, आशीर्वाद और प्रेरक मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार।