विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों की पालना के संबंध में बैठक

बुधवार को नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय में मैराथन बैठकें हुई। जिसके तहत सर्वप्रथम विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, कार्यकारिणी समिति द्वारा लिए गए निर्णयों की पालना के संबंध में बैठक, एम्पावर्ड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त डॉ॰ गौरव सैनी सहित अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।
बैठक में वार्डों में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। महापौर ने यूएलबी क्लब, रामनिवास बाग में स्पोर्ट्स एकेडमी, चिल्ड्रन पार्क आदि की प्रगति रिपोर्ट ली और कार्यों को शीघ्र करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों की पालना के संबंध में बैठक ली। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को कहा कि बिना लाइसेंस के चलने वाली मीट-माँस की दुकानों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही ‘हलाल’ एवं ‘झटका’ भी अंकित किया जाए। साथ ही शहरी सेवा शिविर के तहत पट्टों के लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा शहरी सेवा शिविर में जोन स्तर पर फायर एनओसी भी जारी की जावे।
एम्पावर्ड समिति की बैठक में कुल 15 प्रकरणों का निस्तारण कर निर्णय पारित किया गया। इस बैठक में उपविभाजन के 5 प्रकरण, पुनर्गठन का 1 प्रकरण, भू-उपयोग परिवर्तन के 9 प्रकरणों पर विचार-विमर्श कर निस्तारण किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *