तेलंगाना के वारंगल शहर के 66 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने किया नगर निगम ग्रेटर का दौरा

स्वच्छता में हुए नवाचारों, उपलब्धियों की की सराहना
महापौर डॉ॰ सौम्या गुर्जर ने साफा पहनाकर प्रतिनिधिमंडल का किया स्वागत

जयपुर, 18 सितंबर। नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर तेलंगाना के वारंगल शहर के ग्रेटर वारंगल म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के महापौर, पार्षद, अधिकारीगण सहित कुल 66 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रतिनिधिमंडल का राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा पहनाकर स्वागत-सत्कार किया। साथ ही प्रतिनिधिमंडल के साथ संवाद भी किया। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल को निगम द्वारा अब तक स्वच्छता के लिए किए गए प्रयासों, नवाचारों, आयोजित अभियानों आदि के बारे में पीपीटी के माध्यम से बताया गया। इस अवसर पर वारंगल महापौर ने नगर निगम ग्रेटर के कचरा पृथक्कीकरण प्रणाली की सराहना की और कहा कि इस प्रणाली को हम भी लागू करेंगे तथा गीले एवं सूखे कचरे का अलग-अलग निपटान करेंगे।

भारत विविधता में एकता का संदेश देता है। संस्कृतियों के आदान-प्रदान से संस्कृतियों को जानने का अवसर मिलता है। प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थानी संस्कृति, परंपराओं को जाना। साथ ही निगम द्वारा स्वच्छता के संबंध में किए गए प्रयासों को भी साझा किया।  प्रतिनिधिमंडल जयपुर, राजस्थान में शैक्षिक दौरे पर है। इस दौरे में हैरिटेज सिटी प्रबंधन, स्वच्छता, ठोस-जल प्रबंधन, शहरी नियोजन और स्मार्ट सिटी विकास के क्षेत्रों में किए गए कार्यों को देखा-समझा। साथ ही जयपुर की सुंदरता, हैरिटेज आदि की भी सराहना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *