आवेदन करने के 15 मिनट में ही जारी हुआ विवाह प्रमाण पत्र
जयपुर, 04 सितंबर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा “शहर चलो अभियान - 2025“ के वार्डवार प्री-कैम्प का आगाज़ गुरूवार से हुआ। पहले ही दिन आमजन में शिविर को लेकर रूझान दिखा। जगतपुरा जोन में लगाए गए शिविर में आवेदन करने के 15 मिनिट में ही विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इसके साथ ही झोटवाड़ा जोन में जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने पर जन्म प्रमाण पत्र तत्काल बनाने पर आवेदकों ने खुशी ज़ाहिर की।
ये अभियान दो चरणों में आयोजित होंगे। प्रथम चरण के तहत 14 सितंबर 2025 तक प्री-कैम्प आयोजित किए जायेंगे तथा द्वितीय चरण के अंतर्गत 15 सितंबर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक शिविर आयोजित किए जायेंगे। प्री कैम्प का समय सुबह 10 बजे से 5.00 बजे तक रहेगा।
यहाँ आयोजित होगे वार्डवार प्री-कैम्प :
जगतपुरा जोन कार्यालय में 04 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 104, 105, 106 में; 06 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 107, 108, 109 में; 08 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 110, 111, 112 में; 09 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 113, 114, 115 में; 10 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 116, 117, 118 में; 11 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 119, 120, 121 में एवं 13 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 122, 123, 124 में प्री-कैम्प आयोजित किये जायेंगे।
मालवीय नगर जोन कार्यालय में 04 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 125, 126 में; 06 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 127, 130, 131, 132 में; 08 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 128, 129, 133, 135 में; 09 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 136, 137, 140, 141 में; 10 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 143, 144, 145, 146 में; 11 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 134, 138, 142, 147 में एवं 13 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 139, 148, 149, 150 में प्री-कैम्प आयोजित किये जायेंगे।
झोटवाड़ा जोन कार्यालय में 04 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 43, 44, 45 में; 06 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 46, 47, 48 में; 08 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 49, 50, 51 में; 09 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 52, 53, 54 में; 10 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 55, 56, 57 में; 11 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 58, 59, 60 में 12 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 61, 62 में, एवं 13 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 63, 64 में प्री-कैम्प आयोजित किये जायेंगे।

विद्याधर नगर जोन कार्यालय में 04 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 21, 22 में; 06 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 23, 24 में; 08 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 26, 27 में; 09 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 28, 29, 30 में; 10 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 31, 32, 33 में; 11 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 34, 35, 36 में 12 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 37, 38, 39 में, एवं 13 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 40, 41, 42 में प्री-कैम्प आयोजित किये जायेंगे।
सांगानेर जोन कार्यालय में 04 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 86, 87 में; 06 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 88, 91 में; 08 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 90, 93 में; 09 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 89, 92, 96 में; 10 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 94, 97 में; 11 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 95, 98, 99 में 12 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 101, 100 में, एवं 13 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 103, 102 में प्री-कैम्प आयोजित किये जायेंगे
मुरलीपुरा जोन कार्यालय में 04 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 6, 7 में; 06 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 9, 10 में; 08 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 1, 2, 3, 4, 5 में; 09 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 12, 13, 14, 19 में; 10 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 17, 11 में; 11 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 15, 16 में 12 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 20, 25 में, एवं 13 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 8, 18 में प्री-कैम्प आयोजित किये जायेंगे।
मानसरोवर जोन कार्यालय में 04 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 65, 66, 67 में; 06 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 71, 74, 83 में; 08 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 68, 69, 70 में; 09 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 72, 73 में; 10 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 75, 76 में; 11 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 84, 85 में 12 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 77, 78, 79 में, एवं 13 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 80, 81, 82 में प्री-कैम्प आयोजित किये जायेंगे।
अभियान के तहत किए जाने वाले कार्य :
- सफाई व्यवस्था में सुधार एवं ब्लैक स्पॉटों की समाप्ति की कार्रवाई
- सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था के तहत नई स्ट्रीट लाइटें लगाना एवं बंद पड़ी लाइटों को चालू कराना
- निराश्रित पशुओं को पकड़ना
- सड़क मरम्मत, पेचवर्क के प्रस्ताव स्वीकृत कर मौके पर कार्य कराना
- पार्क, सामुदायिक केंद्र, रैनबसेरा आदि सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव का कार्य
- विभिन्न राजकीय जनहित योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त कर स्वीकृति जारी करना
- प्रत्येक निकाय स्तर पर सद्भावना केंद्र स्थापित करना
- जन्म मृत्यु/विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र जारी कराना।
- फायर एन.ओ.सी./ट्रेड लाइसेंस/डेयरी बूथ अनुज्ञा-पत्र जारी करना।
- पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण कर, विकसित करना।
- शहर के प्रमुख चौराहों/डिवाइडरों का रख-रखाव एवं सौन्दर्यीकरण।
- मोबाइल टावर एवं ओ.एफ.सी.।
- सीवर कनेक्शन।
- साईनेज लाइसेंस।
- प्रॉपर्टी आईडी।

