Admin

शहरी सेवा शिविर के तहत मानसरोवर जोन में लगाए शिविर का किया निरीक्षण, आमजन से किया संवाद

शहरी सेवा शिविर- 2025 (सेवा पखवाड़ा)जयपुर, 18 सितंबर। शहरी सेवा शिविर 2025 के तहत गुरूवार को मानसरोवर जोन के पत्रकार रोड स्थित आनंद महल मैरिज गार्डन में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने शिविर में आ रहे लोगों के लिए पर्याप्त छाया, पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। महापौर ने इस अवसर पर आमजन से संवाद भी किया। साथ ही आयोजित शिविर का भी फीडबैक लिया। शिविर में आ रहे कईं लाभार्थियों ने बताया कि शिविर में पर्याप्त बैठने की सुविधा सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं हैं। साथ ही आमजन की समस्या का तत्काल निस्तारण किया जा रहा है।इस अवसर पर लाभार्थियों को विवाह प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, सब-डिविज़न, नाम हस्तांतरण के पत्र भी सौंपे। इन शिविरों का उद्देश्य है कि आमजन को उनकी जरूरत की सेवाएँ सरल, त्वरित और पारदर्शी रूप से उपलब्ध हो। लंबे समय से लंबित कार्य अब कुछ पलों में ही पूरे हो रहे हैं। जिससे नागरिकों के चेहरे पर संतोष और मुस्कान दिखाई दे रही है। शिविरों में जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीकरण, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस और सीवर कनेक्शन जैसी कईं सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल आमजन को वास्तविक राहत देने के साथ-साथ उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।गौरतलब है कि गुरूवार को शहरी सेवा शिविर 2025 (सेवा पखवाड़ा) के अंतर्गत् मानसरोवर जोन के वार्ड 65, 66, 67, 68, 71, 74, 83 एवं ग्राम पंचायत मुहाना, मदाऊ, गजसिंहपुरा, जगन्नाथपुरा के सम्पूर्ण राजस्व ग्राम क्षेत्र का शिविर आयोजित हुआ।

शहरी सेवा शिविर के तहत मानसरोवर जोन में लगाए शिविर का किया निरीक्षण, आमजन से किया संवाद Read More »

योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ की थीम पर योगाचार्यो के साथ किया योग एवं वृक्षारोपण

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में हुआ आयोजन जयपुर 8 सितंबर।नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने” योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ” की थीम पर पर्यावरण संरक्षण एवं विस्तार के लिए योगाचार्यों के साथ योग एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया यह कार्यक्रम मानसरोवर के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में आयोजित किया गया जिसमें सभी योगाचार्यों ने योग के साथ-साथ पौधारोपण भी किया महापौर ने बताया कि हरियालो राजस्थान की संकल्पना को साकार करने के लिए मानसरोवर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में पार्षदों,योगाचार्यों, आमजन के साथ मिलकर वृक्षारोपण कियाइसके साथ ही सभी योगाचार्यों एवं आमजन, पार्षदों ने मिलकर योगाभ्यास भी किया। महापौर ने इस अवसर पर कहा की इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से न केवल हमारा शरीर स्वस्थ होगा बल्कि हमारी धरा भी हरी भरी होगी।

योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ की थीम पर योगाचार्यो के साथ किया योग एवं वृक्षारोपण Read More »

“शहर चलो अभियान – 2025“ वार्डवार प्री-कैम्प का हुआ आगाज़

आवेदन करने के 15 मिनट में ही जारी हुआ विवाह प्रमाण पत्र यहाँ आयोजित होगे वार्डवार प्री-कैम्प :जगतपुरा जोन कार्यालय में 04 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 104, 105, 106 में; 06 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 107, 108, 109 में; 08 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 110, 111, 112 में; 09 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 113, 114, 115 में; 10 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 116, 117, 118 में; 11 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 119, 120, 121 में एवं 13 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 122, 123, 124 में प्री-कैम्प आयोजित किये जायेंगे।मालवीय नगर जोन कार्यालय में 04 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 125, 126 में; 06 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 127, 130, 131, 132 में; 08 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 128, 129, 133, 135 में; 09 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 136, 137, 140, 141 में; 10 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 143, 144, 145, 146 में; 11 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 134, 138, 142, 147 में एवं 13 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 139, 148, 149, 150 में प्री-कैम्प आयोजित किये जायेंगे। झोटवाड़ा जोन कार्यालय में 04 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 43, 44, 45 में; 06 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 46, 47, 48 में; 08 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 49, 50, 51 में; 09 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 52, 53, 54 में; 10 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 55, 56, 57 में; 11 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 58, 59, 60 में 12 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 61, 62 में, एवं 13 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 63, 64 में प्री-कैम्प आयोजित किये जायेंगे। विद्याधर नगर जोन कार्यालय में 04 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 21, 22 में; 06 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 23, 24 में; 08 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 26, 27 में; 09 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 28, 29, 30 में; 10 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 31, 32, 33 में; 11 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 34, 35, 36 में 12 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 37, 38, 39 में, एवं 13 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 40, 41, 42 में प्री-कैम्प आयोजित किये जायेंगे। सांगानेर जोन कार्यालय में 04 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 86, 87 में; 06 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 88, 91 में; 08 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 90, 93 में; 09 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 89, 92, 96 में; 10 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 94, 97 में; 11 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 95, 98, 99 में 12 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 101, 100 में, एवं 13 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 103, 102 में प्री-कैम्प आयोजित किये जायेंगे मुरलीपुरा जोन कार्यालय में 04 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 6, 7 में; 06 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 9, 10 में; 08 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 1, 2, 3, 4, 5 में; 09 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 12, 13, 14, 19 में; 10 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 17, 11 में; 11 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 15, 16 में 12 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 20, 25 में, एवं 13 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 8, 18 में प्री-कैम्प आयोजित किये जायेंगे। मानसरोवर जोन कार्यालय में 04 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 65, 66, 67 में; 06 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 71, 74, 83 में; 08 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 68, 69, 70 में; 09 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 72, 73 में; 10 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 75, 76 में; 11 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 84, 85 में 12 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 77, 78, 79 में, एवं 13 सितंबर 2025 को वार्ड सं. 80, 81, 82 में प्री-कैम्प आयोजित किये जायेंगे। अभियान के तहत किए जाने वाले कार्य :

“शहर चलो अभियान – 2025“ वार्डवार प्री-कैम्प का हुआ आगाज़ Read More »

स्वच्छता योद्धाओं ने जाना सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उपाय एवं वैक्सीनेशन का महत्व

नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव एवं वैक्सीनेशन के महत्व पर हुई कार्यशाला आयोजितकैंसर सर्जन डॉ॰ नैना अग्रवाल ने दी जानकारी जयपुर, 29 अगस्त। शुक्रवार को नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर स्वच्छता योद्धाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव एवं वैक्सीनेशन के महत्व की जानकारी देने हेतु एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कैंसर सर्जन डॉ॰ नैना अग्रवाल ने सभी स्वच्छता योद्धाओं को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी तथा सर्वाइकल कैंसर से बचाव व वैक्सीनेशन के लाभ के बारे में जागरूक किया। गौरतलब है कि 15-16-17 मार्च 2025 को शक्ति वंदन 2.0 के तहत लगभग 500 से अधिक बालिकाओं का निःशुल्क टीकाकरण किया गया था। जिसकी तर्ज पर शुक्रवार को नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर कार्यशाला आयोजित की गई तथा स्वच्छता योद्धाओं को एसएमएस अस्पताल की कैंसर सर्जन डॉ. नैना अग्रवाल द्वारा गर्भाशय ग्रिवा के कैंसर के टीकाकरण की आवश्यकता एवं महत्व के बारे में बताया गया। डॉ. नैना अग्रवाल ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय के मुंह का कैंसर) जिसे टीके एवं सर्वाइकल कैंसर स्क्रिनिंग के जरिये रोका जा सकता है। यह एचपीवी (हा्रूमन पैपिलोमा वायरस) के संक्रमण से फैलता है। जिसका बचाव एक मात्र एचपीवी वैक्सीन एवं स्क्रिनिंग है। यह वैक्सीन 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को दो डोज एवं 15 से 26 वर्ष की महिलाओं को तीन डोज लगाई जाती है। कार्यशाला में डॉ. सुदीप्ती अरोड़ा, डॉ. निधी गोयल ने भी सर्वाइकल कैंसर के बारे में भी अपने विचार साझा किये।परिवार की मुख्य धुरी महिला होती है सशक्त राष्ट्र, समृद्ध समाज सशक्त नारी से ही संभव है इसलिए स्वस्थ और सशक्त नारी समाज की आवश्यकता है। इसलिये यह निःशुल्क टीकाकरण रजिस्ट्रेशन के माध्यम से स्वच्छता योद्धाओं की 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को किया जा रहा है।

स्वच्छता योद्धाओं ने जाना सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उपाय एवं वैक्सीनेशन का महत्व Read More »

गणेश चतुर्थी पर्व एवं शोभा यात्रा को लेकर मोती डूँगरी मन्दिर से धर्मसिंह सर्किल तक किया पैदल दौरा

गणेश चतुर्थी पर्व एवं शोभा यात्रा के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन के साथ ही 25 अगस्त से 28 अगस्त तक धर्मसिंह सर्किल पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के दिये निर्देश जयपुर, 21 अगस्त। गणेश चतुर्थी पर्व एवं शोभा यात्रा के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के अन्तर्गत की जाने वाली व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में मोती डूँगरी मन्दिर से धर्मसिंह सर्किल तक सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में पैदल दौरा किया एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉक्टर गौरव सैनी, स्थानीय पार्षद महेश सैनी, उपायुक्त मालवीय नगर जोन, उपायुक्त गैराज, उपायुक्त सतर्कता, उद्यानविज्ञ, अधिशासी अभियंता एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। रूट के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को मोती डूँगरी गणेश मन्दिर परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र एवं शोभा यात्रा रूट पर समुचित सफाई व्यवस्था करने, बडे़ डस्टबिन लगाने एवं रंगोली करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहाँ सीवर लाईन खुले हुए हों उनको कवर से ढकने तथा खुले हुए नालों को ठीक करने के निर्देश दिये। अधिशासी अभियन्ता मालवीय नगर को शोभायात्रा रूट की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने, पेचवर्क करने के साथ ही जलभराव वाले स्थानों की मरम्मत करने के निर्देश दिये। उपायुक्त पशुप्रबंधन को मोती डूँगरी गणेश मन्दिर परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में विचरण करने वाले बेसहारा आश्रयहीन पशुओं को पकड़ने के निर्देश दिये। इसके साथ ही अधिशासी अभियन्ता विद्युत को शोभा यात्रा मार्ग पर एरियल केबल को हटवाने या 20 फीट ऊँचा करवाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उद्यानविज्ञ को शोभा यात्रा मार्ग के आस-पास के पेड़ों की कटाई-छटाई के भी निर्देश दिये। इसके साथ ही शोभा यात्रा मार्ग पर जहाँ-जहाँ पेचवर्क मरम्मत करवाया जाना आवश्यक है, वहाँ पेचवर्क मरम्मत करवाई जाये। आयुक्त डॉ॰ गौरव सैनी ने उपायुक्त सतर्कता को गणेश मन्दिर क्षेत्र में हो रहे अस्थायी अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिये। साथ ही 27 व 28 अगस्त को शोभायात्रा समाप्ति तक मोती डूँगरी गणेश मंदिर क्षेत्र में अग्निशमन वाहन मय आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था की जाए।

गणेश चतुर्थी पर्व एवं शोभा यात्रा को लेकर मोती डूँगरी मन्दिर से धर्मसिंह सर्किल तक किया पैदल दौरा Read More »

तिरंगा रैली के माध्यम से दिया संदेश ‘‘हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता’’, माननीय राज्यपाल ने 42 स्वच्छता योद्धाओं सहित ब्रांड एम्बेसेडर का किया सम्मान

तिरंगा रैली के माध्यम से दिया संदेश ‘‘हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता’’, माननीय राज्यपाल ने 42 स्वच्छता योद्धाओं सहित ब्रांड एम्बेसेडर का किया सम्मान Read More »

‘‘हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता’’ स्वच्छता योद्धाओं ने ओटीएस चौराहे से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) तक निकाली विशाल तिरंगा रैली

माननीय राज्यपाल ने 42 स्वच्छता योद्धाओं सहित ब्रांड एम्बेसेडर का किया सम्मानमहिला स्वच्छता योद्धाओं ने माननीय राज्यपाल को बांधी RRR राखी

‘‘हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता’’ स्वच्छता योद्धाओं ने ओटीएस चौराहे से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) तक निकाली विशाल तिरंगा रैली Read More »