Admin

गणेश चतुर्थी पर्व एवं शोभा यात्रा को लेकर मोती डूँगरी मन्दिर से धर्मसिंह सर्किल तक किया पैदल दौरा

गणेश चतुर्थी पर्व एवं शोभा यात्रा के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन के साथ ही 25 अगस्त से 28 अगस्त तक धर्मसिंह सर्किल पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के दिये निर्देश जयपुर, 21 अगस्त। गणेश चतुर्थी पर्व एवं शोभा यात्रा के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के अन्तर्गत की जाने वाली व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में मोती डूँगरी मन्दिर से धर्मसिंह सर्किल तक सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में पैदल दौरा किया एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉक्टर गौरव सैनी, स्थानीय पार्षद महेश सैनी, उपायुक्त मालवीय नगर जोन, उपायुक्त गैराज, उपायुक्त सतर्कता, उद्यानविज्ञ, अधिशासी अभियंता एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। रूट के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को मोती डूँगरी गणेश मन्दिर परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र एवं शोभा यात्रा रूट पर समुचित सफाई व्यवस्था करने, बडे़ डस्टबिन लगाने एवं रंगोली करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहाँ सीवर लाईन खुले हुए हों उनको कवर से ढकने तथा खुले हुए नालों को ठीक करने के निर्देश दिये। अधिशासी अभियन्ता मालवीय नगर को शोभायात्रा रूट की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने, पेचवर्क करने के साथ ही जलभराव वाले स्थानों की मरम्मत करने के निर्देश दिये। उपायुक्त पशुप्रबंधन को मोती डूँगरी गणेश मन्दिर परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में विचरण करने वाले बेसहारा आश्रयहीन पशुओं को पकड़ने के निर्देश दिये। इसके साथ ही अधिशासी अभियन्ता विद्युत को शोभा यात्रा मार्ग पर एरियल केबल को हटवाने या 20 फीट ऊँचा करवाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उद्यानविज्ञ को शोभा यात्रा मार्ग के आस-पास के पेड़ों की कटाई-छटाई के भी निर्देश दिये। इसके साथ ही शोभा यात्रा मार्ग पर जहाँ-जहाँ पेचवर्क मरम्मत करवाया जाना आवश्यक है, वहाँ पेचवर्क मरम्मत करवाई जाये। आयुक्त डॉ॰ गौरव सैनी ने उपायुक्त सतर्कता को गणेश मन्दिर क्षेत्र में हो रहे अस्थायी अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिये। साथ ही 27 व 28 अगस्त को शोभायात्रा समाप्ति तक मोती डूँगरी गणेश मंदिर क्षेत्र में अग्निशमन वाहन मय आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था की जाए।

गणेश चतुर्थी पर्व एवं शोभा यात्रा को लेकर मोती डूँगरी मन्दिर से धर्मसिंह सर्किल तक किया पैदल दौरा Read More »

तिरंगा रैली के माध्यम से दिया संदेश ‘‘हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता’’, माननीय राज्यपाल ने 42 स्वच्छता योद्धाओं सहित ब्रांड एम्बेसेडर का किया सम्मान

तिरंगा रैली के माध्यम से दिया संदेश ‘‘हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता’’, माननीय राज्यपाल ने 42 स्वच्छता योद्धाओं सहित ब्रांड एम्बेसेडर का किया सम्मान Read More »

‘‘हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता’’ स्वच्छता योद्धाओं ने ओटीएस चौराहे से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) तक निकाली विशाल तिरंगा रैली

माननीय राज्यपाल ने 42 स्वच्छता योद्धाओं सहित ब्रांड एम्बेसेडर का किया सम्मानमहिला स्वच्छता योद्धाओं ने माननीय राज्यपाल को बांधी RRR राखी

‘‘हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता’’ स्वच्छता योद्धाओं ने ओटीएस चौराहे से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) तक निकाली विशाल तिरंगा रैली Read More »

महापौर ने स्वच्छता योद्धाओं को राखी बांध कर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में टॉप 3 रैंक लाने का लिया वचन

महापौर ने स्वच्छता योद्धाओं को राखी बांध कर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में टॉप 3 रैंक लाने का लिया वचन Read More »

रक्षाबंधन पर्व पर RRR आधारित वेस्ट मैटेरियल से स्वच्छता योद्धाओं ने बनाई राखी“महापौर ने स्वच्छता योद्धाओं को राखी बांध कर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में टॉप 3 रैंक लाने का लिया वचन

जयपुर 08 अगस्त। नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर रक्षाबंधन का पर्व स्वच्छताबंधन के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर स्वच्छता योद्धाओं को राखी बांध कर शहर को स्वच्छ रखने, तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में टॉप 3 रैंक लाने का वचन लिया।

रक्षाबंधन पर्व पर RRR आधारित वेस्ट मैटेरियल से स्वच्छता योद्धाओं ने बनाई राखी“महापौर ने स्वच्छता योद्धाओं को राखी बांध कर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में टॉप 3 रैंक लाने का लिया वचन Read More »

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से किया स्वच्छता संवाद

जयपुर, 07 अगस्त। निगम मुख्यालय पर ‘‘हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता’’ अभियान के तहत सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से स्वच्छता संवाद किया। सभी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 के तहत जयपुर शहर को किस प्रकार से स्वच्छ बनाया जा सकता है जनभागादारी के साथ-साथ आमजन को जागरूक कर शहर को स्वच्छ रखने पर बल देने के साथ सभी से अपने-अपने विचार पूछे। सभी इनफ्लुएंसर से बारी-बारी से विस्तृत रूप से जानकारी ली। इनफ्लुएंसर ने ‘‘हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता’’ के तहत सेल्फी भी ली तथा आमजन को सोशल मीडिया के माध्यम से शहर को स्वच्छ रखने के लिये अधिक से अधिक आमजन को जागरूक करने का प्रण लिया। महापौर ने सभी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को पौधे भेंट किये। ‘‘हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता’’ अभियान के तहत नगर निगम ग्रेटर द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिसके तहत निगम मुख्यालय पर इनफ्लुएंसर से स्वच्छता संवाद आयोजित किया गया। सोशल मीडिया वर्तमान युग का प्रभावशाली माध्यम है यह माध्यम आमजन के मानस पर अपनी अलग ही छाप छोड़ता है और इसलिए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आमजन को स्वच्छता के संबंध में अधिक से अधिक जागरूक कर जिम्मेदार नागरिक का कर्त्तव्य निभा सकते है।इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा बनाई स्वच्छता पेटिंग के लिये बच्चों को पुरस्कृत भी किया।

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से किया स्वच्छता संवाद Read More »

एक मुलाकात योग चैपियंस के साथ

बच्चों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ जयपुर, 07 अगस्त। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने गुरूवार को निगम मुख्यालय पर योग चैपियंस से मुलाकात की। एमपीएस स्कूल के इन योग चैपियंस ने हाल ही में सूरत में आयोजित हुई राष्ट्रीय स्तर की CBSE वेस्ट जोन योग प्रतियोगिता 2025-26 में चैम्पियन ट्राफी अपने नाम की। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने गुरूवार को निगम मुख्यालय पर सभी योग चैपियंस से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही सभी से स्वच्छता संबंधी प्रश्न भी पूछे जिसका सभी बच्चों ने सही जबाव दिया। सभी बच्चों ने महापौर को बताया कि उनके घर में होम कम्पोस्टिंग की जाती है तथा गीले व सूखे कचरे का अलग-अलग डस्टबिन रखा जाता है। महापौर ने सभी बच्चों को ‘‘हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता’’ अभियान से जुड़ने की अपील की तथा सभी बच्चों को चॉकलेट भी दी जिसे लेकर बच्चें बेहद खुश हुये।

एक मुलाकात योग चैपियंस के साथ Read More »

रक्षाबंधन के पावन पर्व को इस वर्ष स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु “स्वच्छता बंधन” के रूप में मनाया जाएगा , ताकि #RRR अभियान को प्रोत्साहित किया जा सके।🙏

रक्षाबंधन के पावन पर्व को इस वर्ष स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु “स्वच्छता बंधन” के रूप में मनाया जाएगा , ताकि #RRR अभियान को प्रोत्साहित किया जा सके।🙏 Read More »

सूरत प्रवास के दौरान लक्ष्मीपति मिल का निरीक्षण करने और वेस्ट जल प्रबंधन की तकनीक समझने का अवसर मिला।

सूरत प्रवास के दौरान लक्ष्मीपति मिल का निरीक्षण करने और वेस्ट जल प्रबंधन की तकनीक समझने का अवसर मिला। Read More »