Admin

नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित किया गया अनूठा क्रिकेट मैच

नगर निगम ग्रेटर के अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों, स्कूली छात्राओं ने लिया भागनगर निगम ग्रेटर की टीमों के अथक प्रयासों से नाला बना स्वच्छता का मैदानजयपुर, 09 जनवरी। नगर निगम ग्रेटर द्वारा गुरूवार को स्वच्छता क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया। इस क्रिकेट लीग की सबसे खास बात यह रही कि यह क्रिकेट मैच मालवीय नगर के जीटी पुलिया नाला में (WTP के सामने) आयोजित की गई। मैच का उद्वघाटन अवसर पर टीमों के साथ मैच खेलकर स्वच्छता का संदेश दिया। सभी नागरिक सामूहिक जिम्मेदारी तय कर जयपुर को स्वच्छ रखने का प्रण ले तो जयपुर स्वच्छ व सुन्दर रह पायेगा तथा स्वच्छ सर्वेक्षण में भी सर्वश्रेष्ठ रैंक प्राप्त कर पायेगे। आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने विजेता टीमों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी। आयुक्त ने इस अवसर पर कहा कि जिस प्रकार से क्रिकेट के मैदान में हर बॉल को गंभीरता से लेते है उसी प्रकार हमारे आस-पास की सफाई के लिये भी गंभीर रहकर सामूहिक प्रयास किया जाना चाहिए। इस अवसर पर उपायुक्त (स्वास्थ्य) श्री ओम प्रकाश थानवी, उपायुक्त मालवीय नगर जोन श्री प्रियवृत्त सिंह चारण, उपायुक्त राजस्व (प्रथम) श्री अशोक शर्मा सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।जो नाला पहले गंदगी के लिये जाना जाता था नगर निगम ग्रेटर की टीमों द्वारा किये गये अथक प्रयासों जैसेः-सफाई, स्क्रीनिंग, सौन्दर्यकरण, पेन्टिग, प्लांटेशन, और 3त् संरचना की स्थापना के बाद यह नाला अब स्वच्छता और सुंदरता का प्रतीक बन चुका है और इसीलिये नगर निगम की टीमों द्वारा स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करने एवं सामूहिक भागीदारी प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरूवार को 3 टीमों द्वारा स्वच्छता क्रिकेट लीग मैच खेला गया। इस अनूठी लीग में 3 टीमों स्वच्छता कमांडर (नगर निगम के अधिकारी), स्वच्छता सेनानी (निगम के सफाई कर्मचारी), स्वच्छता युवा ब्रिगेड (जयपुर के स्कूली छात्र) ने भाग लिया। स्वच्छता कमंाडर टीम (नगर निगम के अधिकारी) की टीम विजेता रही जबकि स्वच्छता सैनानी (निगम के सफाई कर्मचारी) उपविजेता रही। उपायुक्त प्रियवृत सिंह चारण को सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। शंकर को सर्वश्रेष्ठ गेदबाज, विकास शर्मा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, हर्षवर्धन को सर्वश्रेष्ठ फिल्डर का खिताब मिला। विजेताओं को प्लास्टिक वेस्ट से बनी टीशर्ट पुरस्कार स्वरूप दी गई।

नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित किया गया अनूठा क्रिकेट मैच Read More »

आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण, लाभार्थियों को किया कंबल वितरण

नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने नगर निगम ग्रेटर द्वारा संचालित आश्रय स्थल (रैन बसेरों) का औचक निरीक्षण किया। महारानी फार्म पुलिया, त्रिवेणी पुलिया, जीटी पुलिया के नीचे, स्टेट कैंसर संस्थान प्रताप नगर के सामने (सांगानेर जोन) स्थित आश्रय स्थलों में लाभार्थियों को कंबल वितरण भी किया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद, चेयरमैन श्रीमती दुर्गेश नंदिनी, उपायुक्त श्याम लाल जांगिड़, अधिशाषी अभियन्ता मुख्यालय श्री महेश मिश्रा, राजस्व अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।सड़क पर खुले में सो रहे लोगों को नगर निगम द्वारा बनाए गए आश्रय स्थल (रैन बसेरों) में सोने के लिए समझाइश भी की औरआश्रय स्थलों की सुविधाओं का जायजा लेते हुए वहां सो रहे लोगों से फीडबैक भी लिया। विद्युत, चल शौचालयों की व्यवस्था, निःशुल्क दवाईयां, कम्बल, रजाईया, गद्दे, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, कचरा पात्र, लाभार्थियों का रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया।सर्दी के मौसम में बेघर लोगों को सर्दी के बचाव हेतु आश्रय प्रदान करने के लिए 9 अस्थायी आश्रय स्थलों का संचालन माह दिसम्बर से प्रारम्भ कर दिया गया है। बताया कि 7 स्थायी आश्रय स्थलों का भी संचालन किया जा रहा है। साथ ही आश्रय स्थल में विश्राम करने वालों के लिए रजाई-गद्दे अधिक सर्दी होने पर अलाव हेतु लकडियॉ, प्राथमिक उपचार, निःशुल्क दवाईयां, पीने के पानी की व्यवस्था आदि व्यवस्थायें की गई। इन स्थानों पर संचालित है 9 अस्थायी आश्रय स्थल(रैन-बसेरा)राम निवास बाग के पीछे, सुलभ शौचालय के पास, गांधी नगर रेल्वे स्टेषन के सामने, जी.टी. पुलिया के नीचे मालवीय नगर, सांगानेर पुलिया के नीचे, महारानी फार्म पुलिया के नीचे, गोपालपुरा पुलिया (त्रिवेणी नगर) के नीचे, विधाधर नगर सै. 6 एच.पी. पैट्रोल पम्प के पास एवं 200 फीट बाईपास दिल्ली-अजमेर रोड, स्टेट कैंसर संस्थान प्रताप नगर के सामने 9 अस्थायी आश्रय स्थल संचालित किये जा रहे है।

आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण, लाभार्थियों को किया कंबल वितरण Read More »

वर्ष 2024 के कार्यो की ली समीक्षा बैठक

वर्ष 2025 में नये संकल्प, नई प्रेरणा के साथ नगर निगम ग्रेटर शहर को स्वच्छ, सुन्दर बनाने के लिये करेगा बेहतर प्रयास जयपुर, 31 दिसम्बर। निगम मुख्यालय पर वर्ष 2024 के कार्यो की समीक्षा बैठक ली। बैठक में आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़, चैयरमेन श्री लक्ष्मण नूनीवाल, श्री विनोद चौधरी, जोन एवं मुख्यालय उपायुक्त, अधिशाषी अभियन्ता मौजूद रहे।बैठक में रैन बसेरे, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था, सड़कों के पेचवर्क के कार्य इत्यादि पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।पूरे साल भर के कार्यो की समीक्षा की गई और साल में जो अच्छे कार्य हुये जिन अधिकारियों ने अच्छे काम किये है उनको शाबाशी भी दी गई है और जिन कामों में कमियां है उनको सुधार करके वर्ष 2025 में नये संकल्प, नई प्रेरणा के साथ नगर निगम ग्रेटर, जयपुर शहर को अधिक स्वच्छ बनाने के लिये और सुन्दर बनाने के लिये आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने के लिये कार्य करेंगा।

वर्ष 2024 के कार्यो की ली समीक्षा बैठक Read More »

जरूरतमंदों हेतु मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र ‘कलेक्शन ड्राइव’ की शुरुआत

जयपुर, 24 दिसम्बर। नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर मंगलवार को मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र का उद्वघाटन किया। इस दौरान चैयरमेन श्री लक्ष्मण नूनीवाल, अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती सीमा कुमार, उपायुक्त स्वास्थ्य श्री ओम प्रकाश थानवी, वित्तीय सलाहकार श्री सुनील सोनी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्शन ड्राइव भी आयोजित की गई। जिसमें महापौर ने घर से लाया हुआ सामान जमा करवाया।माननीय मुख्यमंत्री जी की यह अभिनव पहल है जिसके माध्यम से जरूरतमंदों के चेहरे पर खुर्शिया लाई जा सकती है। मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र मुख्यालय सहित 8 स्थानों पर बनाये गये है। मालवीय नगर जोन कार्यालय, निगम मुख्यालय, सांगानेर जोन कार्यालय, जगतपुरा जोनः वार्ड क्र. 112, मैन मार्केट रेलवे स्टेशन के सामने, विद्याधर नगर जोनः अम्बाबाड़ी सर्किल, मुरलीपुरा जोन कार्यालय, झोटवाडा जोनः नीयर पार्षद कार्यालय वार्ड संख्या 64, मानसरोवर जोनः पार्षद कार्यालय थड़ी मार्केट में मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र स्थापित किये गये है। मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र का पता चलते ही दूर-दूर से लोग आकर खिलौने, कपड़े, जूते इत्यादि सामान जमा करवा रहे है। उन्होंने आमजन से अपील की आपके घर में अनुपयोगी सामान, वस्तुएं, सर्दी के कपड़े नगर निगम मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र पर आकर जमा करवा सकते है। आप द्वारा दिये गये सामान किसी जरूरतमंद लोगों के काम आयेगा।मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्रों हेतु ऐसे सामुदायिक केन्द्रों, सार्वजनिक स्थलों, अनुपयोगी सरकारी भवनों, आश्रय स्थलों पर स्थापित किया जाये जहां पर शहरी गरीबों का घनत्व अधिक हो। उन्होंने बताया कि केन्द्रों का संचालन सोमवार से शनिवार तक प्रातः 10 बजे से 06 बजे तक किया जायेगा।केन्द्रों में लोग पुराने कपड़े, किताबें, जूते, खिलौने, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सजावटी सामग्री, प्लास्टिक अथवा धातुओं से बनी अन्य वस्तुएं जमा करवा सकेंगे जिसका वर्गीकरण कर पृथक रूप से संधारित किया जायेगा।केन्द्रों में प्राप्त होने वाले सामग्री का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया जायेगा जिसमें दानदाता का नाम, मोबाइल नम्बर, पता एवं उपलब्ध करवाये गये सामान का विवरण आदि अंकित किया जावेगा तथा प्राप्त किये गये सामान की रसीद भी दी जायेगी।आज नगर निगम मुख्यालय पर आयोजित की गई कलेक्शन ड्राइव में 587 जोड़ी कपड़े और जूते, खिलौने, स्वेटर और शॉल जमा की गई सामग्री को आंगनवाड़ी केंद्रों और ज़रूरतमंदों तक पहुँचाया जाएगा। इस अभियान ने न केवल समाज में दान और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया है, बल्कि सद्भावना और सेवा के संदेश को भी जन-जन तक पहुँचाया हैं।इस अभियान में विभिन्न स्कूलों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जमा किया गया सामान निगम मुख्यालय तक पहुँचाया। इसके अलावा, आमजन ने भी अपनी भूमिका निभाते हुए अपनी ओर से सामान दान किया।

जरूरतमंदों हेतु मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र ‘कलेक्शन ड्राइव’ की शुरुआत Read More »