Admin

स्वस्थ और फिट जयपुर की ओर एक कदम! बेहतर स्वास्थ्य पहल और फिटनेस कार्यक्रमों के साथ हमारे शहर की महिलाओं को सशक्त बनाना।

स्वस्थ और फिट जयपुर की ओर एक कदम! बेहतर स्वास्थ्य पहल और फिटनेस कार्यक्रमों के साथ हमारे शहर की महिलाओं को सशक्त बनाना। Read More »

43 योग संस्थाओं के प्रमुख को माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने किया सम्मानित

जयपुर, 21 फरवरी। नगर निगम ग्रेटर द्वारा शुक्रवार को योग साधक सम्मान समारोह-2025 बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े, प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़, सांसद जयपुर शहर श्रीमती मंजू शर्मा द्वारा योगाचार्यो, योग साधकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में योग महोत्सव-2024 के आयोजन की श्रृखंला के अन्तर्गत लगातार बिना रूके 1611 मिनट तक योग करके जिन संस्थानों ने कीर्तिमान बनाया था उन 43 संस्थाओं के प्रमुख को सम्मानित किया गया साथ ही योग की टीमों के सभी सदस्यों को योग प्रेरक प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष श्री अमित गोयल, क्रीडा भारती के प्रदेश संयोजक मेघसिंह चौहान, कुलभूषण बैराठी सहित योगाचार्यो, योग साधक, समितियों के चैयरमेन, पार्षद एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। गौरतबल है कि नगर निगम ग्रेटर द्वारा वर्ष 2024 में आयोजित किये गये योग महोत्सव के अन्तर्गत 1611 मिनट तक योग साधकों ने एक ही छत के नीचे बिना रूके बिना थके अखंड योग किया जिसे वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम द्वारा सराहा गया तथा महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर को एशिया बुक ऑफ रिकॉडस व इंडिया बुक ऑफ रिकॉडस् से सम्मानित किया गया। जिसके क्रम में शुक्रवार को सम्मान समारोह में योग संस्थाओं को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि भारत योग संस्कृति से जुड़ा राष्ट्र है। योग आत्मविकास का सबसे बड़़ा माध्यम है। प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ ने इस अवसर पर कहा कि सूर्य नमस्कार सर्वांग योग है तथा वह स्वयं भी योग करते है। मन मजबूत होगा तो शरीर भी मजबूत होगा महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बताया कि इस वर्ष भी योग का महाकुंभ आयोजित किया जायेगा तथा वार्डवाईज शिविर आयोजित किये जायेगे। महापौर ने नगर निगम ग्रेटर द्वारा अब तक किये गये नवाचारों, कार्यो पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और उनके वैश्विक प्रयासों के कारण योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है, जिससे यह पूरी दुनिया में लोकप्रिय हुआ है। इन योग संस्थाओं का हुआ सम्मानः- योग साधना आश्रम बापूनगर, राष्ट्रीय सेविका समिति, पतंजलि योग समिति, योग एड सत्सग भवन, पीस ऑफ माइंड, राष्ट्रीय हठ योगा संस्थान, राजस्थान योग परिषद, शास्त्री नगर, गौतम योगा, शास्त्री योगा, तवसयाम योगा एंड फिटनेस सेंटर, अपेक्स यूनिवर्सिटी, योगास्थली योगा सोसाइटी, ब्रहा्राकुमारी, दर्श योगा, शांति योगा संस्थान, मानस योगा, रश्मि योगा हाउस, योग साधना, सांगानेर, योगापथ योगा संस्थान, योगपथ योग संस्थान, योगोत्कर्ष योग साधना केन्द्र दौसा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जयपुर सहित अन्य संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

43 योग संस्थाओं के प्रमुख को माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने किया सम्मानित Read More »

माँ पन्नाधाय का अतुलनीय त्याग और बलिदान इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनकी वीरता और राष्ट्र भक्ति व निस्वार्थ समर्पण सदैव समाज, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

माँ पन्नाधाय का अतुलनीय त्याग और बलिदान इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनकी वीरता और राष्ट्र भक्ति व निस्वार्थ समर्पण सदैव समाज, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। Read More »

नगर निगम मुख्यालय पर किया झंडारोहण

जयपुर 26 जनवरी । 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय के दीनदयाल उपाध्याय प्रांगण में झंडारोहण किया। इस अवसर पर उपमहापौर पुनीत कर्णावट, आयुक्त रुक्मणी रियाड अतिरिक्त आयुक्त सीमा कुमार, मुख्यालय एवं जोन उपायुक्त एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे । सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी उन्होंने “स्वतंत्रता जब साकार हुई” कविता भी सुनाई । और कहा कि हम सभी को जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य पूर्ण पारदर्शिता, एकजुटता के साथ निभाना चाहिए हमारे देश ,प्रदेश और शहर को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर योगदान दें।

नगर निगम मुख्यालय पर किया झंडारोहण Read More »

मुरलीपुरा जोन में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की

मुरलीपुरा जोन कार्यालय पर वार्डो के गत वर्ष के विकास कार्यो के संबंध में वार्ड वाईज समीक्षा बैठक ली। बैठक में विकास कार्य जो अभी तक पूरे नहीं हुये है उन्हें तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में चैयरमेन एवं पार्षद एवं जोन उपायुक्त श्रीमती अपर्णा शर्मा, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।करीब दो घंटे से भी अधिक चली बैठक में वार्डो में हाईमास्ट लाईट लगाने, खराब लाईटों को ठीक करने, सड़कों पर पेचवर्क करने, आवारा पशुओं के संबंध में कार्यवाही करने, अवैध अतिक्रमणों को हटवाने, उद्यानों में जिम उपकरण लगवाने, सफाई एवं सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नाला सफाई सहित अन्य बिन्दुओं पर वार्डवार पार्षदों के साथ विस्तृत चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।आमजन की समस्याओं को भी सुना तथा उन समस्याओं को तत्काल हल करने के निर्देश दिये। महापौर ने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबके प्रयासों के साथ कार्य किये जायेगे आमजन को हर संभव आधारभूत सुविधा दी जाये इसके लिये धरातल पर कार्य किया जायेगा।

मुरलीपुरा जोन में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की Read More »