जयपुर 26 जनवरी । 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय के दीनदयाल उपाध्याय प्रांगण में झंडारोहण किया। इस अवसर पर उपमहापौर पुनीत कर्णावट, आयुक्त रुक्मणी रियाड अतिरिक्त आयुक्त सीमा कुमार, मुख्यालय एवं जोन उपायुक्त एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।

सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी उन्होंने “स्वतंत्रता जब साकार हुई” कविता भी सुनाई । और कहा कि हम सभी को जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य पूर्ण पारदर्शिता, एकजुटता के साथ निभाना चाहिए हमारे देश ,प्रदेश और शहर को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर योगदान दें।

