मुरलीपुरा जोन कार्यालय पर वार्डो के गत वर्ष के विकास कार्यो के संबंध में वार्ड वाईज समीक्षा बैठक ली। बैठक में विकास कार्य जो अभी तक पूरे नहीं हुये है उन्हें तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में चैयरमेन एवं पार्षद एवं जोन उपायुक्त श्रीमती अपर्णा शर्मा, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
करीब दो घंटे से भी अधिक चली बैठक में वार्डो में हाईमास्ट लाईट लगाने, खराब लाईटों को ठीक करने, सड़कों पर पेचवर्क करने, आवारा पशुओं के संबंध में कार्यवाही करने, अवैध अतिक्रमणों को हटवाने, उद्यानों में जिम उपकरण लगवाने, सफाई एवं सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नाला सफाई सहित अन्य बिन्दुओं पर वार्डवार पार्षदों के साथ विस्तृत चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
आमजन की समस्याओं को भी सुना तथा उन समस्याओं को तत्काल हल करने के निर्देश दिये। महापौर ने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबके प्रयासों के साथ कार्य किये जायेगे आमजन को हर संभव आधारभूत सुविधा दी जाये इसके लिये धरातल पर कार्य किया जायेगा।


