भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल जी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया
भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल जी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया Read More »
जयपुर, 24 दिसम्बर। नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर मंगलवार को मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र का उद्वघाटन किया। इस दौरान चैयरमेन श्री लक्ष्मण नूनीवाल, अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती सीमा कुमार, उपायुक्त स्वास्थ्य श्री ओम प्रकाश थानवी, वित्तीय सलाहकार श्री सुनील सोनी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्शन ड्राइव भी आयोजित की गई। जिसमें महापौर ने घर से लाया हुआ सामान जमा करवाया।माननीय मुख्यमंत्री जी की यह अभिनव पहल है जिसके माध्यम से जरूरतमंदों के चेहरे पर खुर्शिया लाई जा सकती है। मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र मुख्यालय सहित 8 स्थानों पर बनाये गये है। मालवीय नगर जोन कार्यालय, निगम मुख्यालय, सांगानेर जोन कार्यालय, जगतपुरा जोनः वार्ड क्र. 112, मैन मार्केट रेलवे स्टेशन के सामने, विद्याधर नगर जोनः अम्बाबाड़ी सर्किल, मुरलीपुरा जोन कार्यालय, झोटवाडा जोनः नीयर पार्षद कार्यालय वार्ड संख्या 64, मानसरोवर जोनः पार्षद कार्यालय थड़ी मार्केट में मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र स्थापित किये गये है। मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र का पता चलते ही दूर-दूर से लोग आकर खिलौने, कपड़े, जूते इत्यादि सामान जमा करवा रहे है। उन्होंने आमजन से अपील की आपके घर में अनुपयोगी सामान, वस्तुएं, सर्दी के कपड़े नगर निगम मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र पर आकर जमा करवा सकते है। आप द्वारा दिये गये सामान किसी जरूरतमंद लोगों के काम आयेगा।मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्रों हेतु ऐसे सामुदायिक केन्द्रों, सार्वजनिक स्थलों, अनुपयोगी सरकारी भवनों, आश्रय स्थलों पर स्थापित किया जाये जहां पर शहरी गरीबों का घनत्व अधिक हो। उन्होंने बताया कि केन्द्रों का संचालन सोमवार से शनिवार तक प्रातः 10 बजे से 06 बजे तक किया जायेगा।केन्द्रों में लोग पुराने कपड़े, किताबें, जूते, खिलौने, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सजावटी सामग्री, प्लास्टिक अथवा धातुओं से बनी अन्य वस्तुएं जमा करवा सकेंगे जिसका वर्गीकरण कर पृथक रूप से संधारित किया जायेगा।केन्द्रों में प्राप्त होने वाले सामग्री का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया जायेगा जिसमें दानदाता का नाम, मोबाइल नम्बर, पता एवं उपलब्ध करवाये गये सामान का विवरण आदि अंकित किया जावेगा तथा प्राप्त किये गये सामान की रसीद भी दी जायेगी।आज नगर निगम मुख्यालय पर आयोजित की गई कलेक्शन ड्राइव में 587 जोड़ी कपड़े और जूते, खिलौने, स्वेटर और शॉल जमा की गई सामग्री को आंगनवाड़ी केंद्रों और ज़रूरतमंदों तक पहुँचाया जाएगा। इस अभियान ने न केवल समाज में दान और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया है, बल्कि सद्भावना और सेवा के संदेश को भी जन-जन तक पहुँचाया हैं।इस अभियान में विभिन्न स्कूलों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जमा किया गया सामान निगम मुख्यालय तक पहुँचाया। इसके अलावा, आमजन ने भी अपनी भूमिका निभाते हुए अपनी ओर से सामान दान किया।
जरूरतमंदों हेतु मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र ‘कलेक्शन ड्राइव’ की शुरुआत Read More »
जयपुर, 24 दिसंबर 2024: नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में अटल फाउंडेशन द्वारा अटल भूषण सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान दिया गया। ‘समाजसेवी और राजनीतिज्ञ’ श्रेणी में समाज सेवा और जनकल्याण के प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया गया। इस अवसर पर “यह सम्मान मेरे लिए बहुत गर्व की बात है और समाज की सेवा के प्रति मेरे संकल्प को और मजबूती प्रदान करता है। मैं यह पुरस्कार समर्पित करती हूं उन सभी लोगों को, जिन्होंने मेरी इस यात्रा में मेरा समर्थन किया।” कार्यक्रम में श्री श्याम जाजू (मुख्य संरक्षक) और अपर्णा सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष) सहित कई प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अटल भूषण सम्मान 2024 से सम्मानित Read More »
विभिन्न राज्यों से पधारे महापौर ने जयपुर शहर की खूबसूरती को निहारा और कहा वाह जयपुर उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, कर्नाटक, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, चण्डीगढ़ से पधारे महापौर राजस्थानी परम्परा से हुये स्वागत से हुये अभिभूत हेरिटेज वॉक के अन्तर्गत हवामहल, जंतर मंतर, सिटी पैलेस, आमेर किले के किये दीदार जयपुर, 17 दिसम्बर। जयपुर समारोह-2024 के अन्तर्गत 18 नवम्बर से हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत मंगलवार का दिन ऐतिहासिक एवं यादगार रहा। देशभर से करीब 30 से भी अधिक महापौर ने जयपुर की खूबसूरती को निहारा और कहा वाह जयपुर। हेरिटेज वॉक के अन्तर्गत मंगलवार को उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, कर्नाटक, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, चण्डीगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से आये हुये 30 से भी अधिक महापौर ने अल्बर्ट हॉल, हवामहल, जंतर मंतर, सिटी पैलेस, गोविन्द देवजी मन्दिर, जलमहल की पाल, जयपुर सिटी बाजार का भ्रमण किया। हेरिटेज वॉक के तहत विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक परम्पराओं का आदान-प्रदान भी हुआ है। सभी महापौर को राजस्थान की सभ्यता, संस्कृति, विरासत, सांस्कृतिक परम्पराओं से रूबरू करवाया गया साथ ही सांस्कृतिक संध्या के अन्तर्गत कालबेलिया, चरी नृत्य, भवई, घूमर आदि की भी प्रस्तुति दी गई। सर्वप्रथम सभी महापौर ने आराध्य देव गोविन्द देव जी के दर्शन किये। इसके बाद हवामहल की खूबसूरती को निहारा हवामहल बाजार व्यापार मण्डल द्वारा अतिथि महापौर का स्वागत सत्कार किया गया सभी महापौर ने उत्साह के साथ जलेबियां भी बनाई। इसके बाद सिटी पैलेस का भ्रमण किया। सिटी पैलेस के भ्रमण के बाद जंतर मंतर पहुंचे। जहां सभी महापौर ने सम्राट यंत्र के साथ सेल्फी ली इसके बाद लघु सम्राट यंत्र, दिशा यंत्र, लघुक्रांति यंत्र, रामयंत्र, धु्रवयंत्र, दिगंश यंत्र इत्यादि के बारे में गाईड द्वारा विस्तृत रूप से समझाया गया। इसके बाद सभी महापौर ने आमेर महल के दीदार किये और ग्रुप फोटो खिंचवाई। आमेर महल के दीवाने आम, दीवाने खास, गणेशपोल, केसर क्यारी सहित विभिन्न स्थानों को देखा और कहा We LOVE JAIPUR इस अवसर पर नगर निगम हैरिटेज महापौर श्रीमती कुसुम यादव ने भी आगन्तुक महापौर का स्वागत सत्कार किया। सभी महापौर ने जलमहल को भी देखा और उसकी खूबसूरती की तारीफ की। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से महापौर डॉ. मंगलेश ने बताया कि गुलाबी नगरी में आने का यह सुखद एहसास हमेशा रहेगा, गुलाबी नगरी क्लीन सिटी भी है और इसे बहुत अच्छे तरीके से विकसित किया गया है। मध्य प्रदेश के कटनी से महापौर श्रीमती प्रीती सुरी ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर का धन्यवाद दिया कि उन्होंने जयपुर जो कि राजा-महाराजाओं की नगरी है उनका भ्रमण करवाया। शाहजंहापुर महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा ने बताया कि गुलाबी नगरी से बहुत पुराना नाता है यहां आकर बहुत अच्छा लगा। जयपुर समारोह-2024 के तहत देशभर से लगभग 30 से भी अधिक महापौर जिसमें उत्तर प्रदेश के गौरखपुर से डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से श्री विक्रम सिंह अहाके, कर्नाटक के हुबली धावड़ से रामप्पा जी, उत्तर प्रदेश के शाहजपुर से श्रीमती अर्चना वर्मा, चण्डीगढ़ से श्री कुलदीप कुमार, मध्यप्रदेश के कटनी से श्रीमती प्रीति सुरी, बीरगांव से श्री नंदलाल देवागंन, गुजरात जामनगर से श्री विनोद, उत्तर प्रदेश लखनऊ से श्रीमती सुषमा खरगवाल सहित विभिन्न राज्यों से महापौर तीन दिवसीय दौरे पर जयपुर पधारे है हेरिटेज वॉक के तहत विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक परम्पराओं का आदान-प्रदान भी हुआ है। सभी महापौर को राजस्थान की सभ्यता, संस्कृति से रूबरू करवाया गया साथ ही सांस्कृतिक संध्या के अन्तर्गत कालबेलिया, चरी नृत्य, भवई, घूमर आदि की भी प्रस्तुति दी गई। बुधवार को एसटीपी प्लांट पर प्लाटेशन ड्राइव के तहत एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाया जायेगा साथ ही सेमीनार का भी आयोजन किया जायेगा। उसके बाद एक शाम जयपुर के नाम के तहत सुखविंदर सिंह द्वारा म्यूजिकल नाईट का आयोजन किया जायेगा।
जयपुर में हुआ मेयर समागम Read More »