नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित किया गया अनूठा क्रिकेट मैच

नगर निगम ग्रेटर के अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों, स्कूली छात्राओं ने लिया भाग
नगर निगम ग्रेटर की टीमों के अथक प्रयासों से नाला बना स्वच्छता का मैदान

जयपुर, 09 जनवरी। नगर निगम ग्रेटर द्वारा गुरूवार को स्वच्छता क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया। इस क्रिकेट लीग की सबसे खास बात यह रही कि यह क्रिकेट मैच मालवीय नगर के जीटी पुलिया नाला में (WTP के सामने) आयोजित की गई। मैच का उद्वघाटन अवसर पर टीमों के साथ मैच खेलकर स्वच्छता का संदेश दिया। सभी नागरिक सामूहिक जिम्मेदारी तय कर जयपुर को स्वच्छ रखने का प्रण ले तो जयपुर स्वच्छ व सुन्दर रह पायेगा तथा स्वच्छ सर्वेक्षण में भी सर्वश्रेष्ठ रैंक प्राप्त कर पायेगे। आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने विजेता टीमों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी। आयुक्त ने इस अवसर पर कहा कि जिस प्रकार से क्रिकेट के मैदान में हर बॉल को गंभीरता से लेते है उसी प्रकार हमारे आस-पास की सफाई के लिये भी गंभीर रहकर सामूहिक प्रयास किया जाना चाहिए। इस अवसर पर उपायुक्त (स्वास्थ्य) श्री ओम प्रकाश थानवी, उपायुक्त मालवीय नगर जोन श्री प्रियवृत्त सिंह चारण, उपायुक्त राजस्व (प्रथम) श्री अशोक शर्मा सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
जो नाला पहले गंदगी के लिये जाना जाता था नगर निगम ग्रेटर की टीमों द्वारा किये गये अथक प्रयासों जैसेः-सफाई, स्क्रीनिंग, सौन्दर्यकरण, पेन्टिग, प्लांटेशन, और 3त् संरचना की स्थापना के बाद यह नाला अब स्वच्छता और सुंदरता का प्रतीक बन चुका है और इसीलिये नगर निगम की टीमों द्वारा स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करने एवं सामूहिक भागीदारी प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरूवार को 3 टीमों द्वारा स्वच्छता क्रिकेट लीग मैच खेला गया।


इस अनूठी लीग में 3 टीमों स्वच्छता कमांडर (नगर निगम के अधिकारी), स्वच्छता सेनानी (निगम के सफाई कर्मचारी), स्वच्छता युवा ब्रिगेड (जयपुर के स्कूली छात्र) ने भाग लिया। स्वच्छता कमंाडर टीम (नगर निगम के अधिकारी) की टीम विजेता रही जबकि स्वच्छता सैनानी (निगम के सफाई कर्मचारी) उपविजेता रही। उपायुक्त प्रियवृत सिंह चारण को सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। शंकर को सर्वश्रेष्ठ गेदबाज, विकास शर्मा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, हर्षवर्धन को सर्वश्रेष्ठ फिल्डर का खिताब मिला। विजेताओं को प्लास्टिक वेस्ट से बनी टीशर्ट पुरस्कार स्वरूप दी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *