जयपुर को मेयर मदर के रूप में संभाला
जयपुर को मेयर मदर के रूप में संभाला Read More »
17 विभूतियों का हुआ सम्मान जयपुर, 9 नवंबर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा रविवार को जेएलएन मार्ग स्थित पंचायती राज संस्थान में सम्मान समारोह एवं ‘‘नवोन्मेष’’ स्मारिका एवं ‘‘कॉफी टेबल बुक मेरा जयपुर ग्रेटर’’ का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बांगड़े जी ने शिरकत की। माननीय राज्यपाल ने 17 विभूतियों को इस अवसर पर सम्मानित किया जिन्होंने योग महोत्सव-2025 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बांगड़े जी ने इस अवसर पर कहा कि .. नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर के निर्देशन में नगर निगम ग्रेटर ने स्वच्छता में बेहतरीन काम किया है। और इसीलिए नगर निगम ग्रेटर स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में 16 वे पायदान पर पहुंचा। योग के माध्यम से जयपुर वासियों को योग से जोड़ा योग का अर्थ है जोड़ना योग को नई वैश्विक पहचान भी थी। योग कार्यक्रमों के माध्यम से जयपुर वासियों ने योग के उपयोग को पहचाना। इसके अतिरिक्त माननीय राज्यपाल ने नगर निगम ग्रेटर की स्मारिका नवोन्मेष एवं कॉफी टेबल बुक मेरा जयपुर ग्रेटर का विमोचन किया। जिसमें नगर निगम ग्रेटर द्वारा अब तक किये गये कार्यो, अभियानों, गतिविधियों, कीर्तिमानों, विकास कार्यो का उल्लेख किया गया है। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने इस अवसर पर अब तक किए गए कार्यों के बारे में प्रकाश डाला और कहा कि जनहित के कार्य उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर निगम ग्रेटर ने स्वच्छता के साथ-साथ नवाचार, धर्म कला संस्कृति में कीर्तिमान भी गढ़े हैं। ये हुए सम्मानितमाननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े जी ने श्री मेघ सिंह चौहान, राज योगिनी बीके, श्री सतपाल सिंह, डॉ कुलभूषण बैराठी, श्री रवि कामरा, प्रभाकर श्रीवास्तव, नीरज सिंह, विनोद कुमार शर्मा, उमेश शर्मा, रमाकांत मिश्र, सुभाष चंद्र यादव, धर्मिता चौधरी,सुनीता शर्मा, सुचिता अग्रवाल, संजय छाबड़ा, अलका गॉड, अशोक कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया, इसके अतिरिक्त महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने श्री गोपाल शर्मा, तुषार वाधवानी, मौजी शंकर सैनी, सहित अन्य कार्मिकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर छात्रवृत्ति योजना के तहत स्वच्छता योद्धाओं के 40 होनहार बच्चों को छात्रवृत्ति माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद श्री घनश्याम तिवाड़ी, माननीय अध्यक्ष वित्त आयोग श्री अरूण चतुर्वेदी, नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ गौरव सैनी एवं निगम के अन्य अधिकारी सहित जनप्रतिनिध मौजूद रहे।
एक पेड़ मॉ के नाम के तहत लगाया कदम्ब का पेड़जयपुर, 9 नवंबर। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने रविवार को नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महापौर ने विकास कार्यों, स्वच्छता जीवीपी पॉइंट के सौंदर्यकरण के बारे में एक-एक कर सभी अधिकारियों से जानकारी ली साथ ही कहा कि शहर को स्वच्छ रखना हमारे लिए प्राथमिक कर्तव्य है इसके लिए सामूहिक प्रयास होने चाहिए। जीवीपी पॉइंट को क्लीन कर उनका सौंदर्यकरण करवाया जाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में आयुक्त डॉ. गौरव सैनी, जोन एवं मुख्यालय उपायुक्त, जोन स्तर के अधिशाषी अभियन्ता मौजूद रहे। महापौर ने कहा कि जयपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 में टॉप 3 में लाना इस बार का लक्ष्य होना चाहिए इसी के साथ महापौर ने डबल बेसमेंट पार्किंग, स्पोर्ट्स ऐकेडमी, यू एल बी क्लब सहित अन्य प्रगतिरत कार्यों के बारे में सभी जोन अधिशाषी अभियन्ताओं से विस्तृत चर्चा की तथा कार्यो को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर महापौर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये तथा एक पेड़ मॉ के नाम के तहत कदम्ब का पेड़ जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर लगाया इस अवसर पर समितियों के चैयरमेन एवं पार्षद मौजूद रहे।
नगर निगम मुख्यालय पर स्थापित की गई SIR हेल्पडैस्कजयपुर, 07 नवंबर। नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय के सभासद भवन में शुक्रवार को SIR (Special Intensive Revision) (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत महापौर, चेयरमैन, पार्षद की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए तथा इस संबंध में जागरूकता के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें नगर निगम ग्रेटर व हैरिटेज के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला में SIR के महत्वपूर्ण बिन्दुओं से मास्टर ट्रेनर ने अवगत कराया। साथ ही कार्यशाला में SIR की प्रमुख प्रक्रियाएँ, चरण समझाए गए। इस अवसर पर महापौर डॉ॰ सौम्या गुर्जर, उपायुक्त सीमा चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे। कार्यशाला पश्चात् ग्रेटर व हैरिटेज के जनप्रतिनिधियों की ग्रुप फोटो भी ली गई।नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ॰ गौरव सैनी ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत जिला स्तरीय SIR हेल्पडैस्क स्थापित की गई है। जिसके माध्यम से आमजन को SIR के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई जायेंगी।
विशेष गहन पुनरीक्षण SIR के संबंध में नगर निगम ग्रेटर में आयोजित की गई कार्यशाला Read More »
जयपुर, 01 नवम्बर। नगर निगम ग्रेटर की कार्यकारिणी समिति (चतुर्थ) की विशेष बैठक शनिवार को मुख्यालय स्थित पं0 दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित की गयी। जिसमें समिति के सदस्य, आयुक्त डॉ. गौरव सैनी, अतिरिक्त आयुक्त श्री नरेन्द्र कुमार बंसल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में कुल 73 प्रस्ताव एवं अन्य अतिरिक्त प्रस्ताव रखे गये जिसमें से अधिकांशत प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किये गये। बैठक में महापौर ने कहा कि समयबद्ध रूप से 7 नवम्बर से पहले वार्डो के विकास कार्यो को पूर्ण किया जावे ताकि जनता को राहत प्रदान की जा सके। महापौर ने कहा कि संस्थाओं से संबंधित प्रस्तावों को सशर्त पारित किया गया कि सौन्दर्यकरण, रख-रखाव आदि का कार्य संबंधित संस्था द्वारा किया जायेगा। बैठक में विकास कार्यो की समीक्षा सहित भवनों, सर्किल, उद्यानों, मार्गो, चौराहों, निर्माणधीन स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के नामकरण, नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति, स्थायीकरण, सहित विकास कार्यो की समीक्षा, ऊर्जा बचत परियोजना के तहत कार्यो के बारे में कार्यकारिणी समिति के सदस्यों से विचार-विमर्श कर प्रस्ताव पारित किये गये।अतिरिक्त प्रस्तावों के अन्तर्गत लक्ष्मी मंदिर तिराहे पर लगी हुई मूर्तियों में लाल बहादुर शास्त्री जी भी मूर्ति लगाने हेतु प्रस्ताव रखा गया जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया। इसके साथ ही रविन्द्र मंच के पास निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स का नाम डॉ. बलिराम हेडगेवार स्पोर्टस एकेडमी के नाम से नामकरण की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित किया गया। सेन्ट्रल पार्क का नाम ‘‘भैरोसिंह शेखावत मेमोरियल पार्क’’ के नाम से नामकरण के सम्बन्ध में ध्वनिमत से पारित किया गया। पाथेय भवन तक जाने वाले मार्ग का नाम पत्रकार श्री माणक जी मार्ग के नाम से करने का प्रस्ताव पारित किया गया। डबल स्टोरी भवन योजना सेक्टर 8 विद्याधर नगर उद्यान का नाम महावीर चक्र से सम्मानित महाराजा ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंह जी पार्क के नाम से नामकरण की स्वीकृति दी गई। इसके अतिरिक्त अन्य नामकरण, पदोन्नति, स्थाईकरण एजेण्डों पर चर्चा की गई जिसे समिति सदस्यों द्वारा बहुमत से पारित किया गया।
60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ जनों को मिली सौगात अटल के अनुभव से समाज को मिलेगी नई दिशा जयपुर 24 अक्टूबर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा ई- लाइब्रेरी के बाद शुक्रवार को अटल क्लब के रूप में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनो को सौगात दी गई।।शुक्रवार को सांसद (जयपुर शहर) श्रीमती मंजू शर्मा, मालवीय नगर विधायक श्री कालीचरण सराफ, महापौर डॉ सौम्या गुर्जर, समिति अध्यक्ष श्री रमेश चंद सैनी, द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर श्री लक्ष्मण नूनिवाल, उषा कांटीवाल सहित अन्यजनप्रतिनिधि मौजूद रहे। महापौर ने इस अवसर पर बताया कि राजस्थान का पहला वरिष्ठ जनों को समर्पित अटल क्लब /अटल उद्यान बनाया गया है जहां वरिष्ठजनो की सभी प्रकार की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है. । अटल अर्थात
नगर निगम ग्रेटर का एक और नवाचारई लाइब्रेरी के बाद अटल क्लब/अटल उद्यान का हुआ लोकार्पण Read More »