नगर निगम मुख्यालय पर स्थापित की गई SIR हेल्पडैस्क
जयपुर, 07 नवंबर। नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय के सभासद भवन में शुक्रवार को SIR (Special Intensive Revision) (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत महापौर, चेयरमैन, पार्षद की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए तथा इस संबंध में जागरूकता के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें नगर निगम ग्रेटर व हैरिटेज के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में SIR के महत्वपूर्ण बिन्दुओं से मास्टर ट्रेनर ने अवगत कराया। साथ ही कार्यशाला में SIR की प्रमुख प्रक्रियाएँ, चरण समझाए गए। इस अवसर पर महापौर डॉ॰ सौम्या गुर्जर, उपायुक्त सीमा चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे। कार्यशाला पश्चात् ग्रेटर व हैरिटेज के जनप्रतिनिधियों की ग्रुप फोटो भी ली गई।
नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ॰ गौरव सैनी ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत जिला स्तरीय SIR हेल्पडैस्क स्थापित की गई है। जिसके माध्यम से आमजन को SIR के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई जायेंगी।

