दांतली मोटर गैराज का किया उद्वघाटन

जयपुर, 08 अक्टूबर। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर एवं लोकवाहन समिति अध्यक्ष श्री विनोद चौधरी ने बुधवार को दांतली मोटर गैराज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।

महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर के सातो जोनो में सफाई व्यवस्था हेतु संसाधनों के संचालन व रखरखाव हेतु 4 गैराज संचालित है तथा दांतली गैराज के शुभारम्भ के साथ कुल 5 गैराज संचालित हो गये है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में परिसीमन में नगर निगम ग्रेटर के जगतपुरा जोन में शामिल गांव दांतली, सिरोली, विधाणी, गोनेर के क्षेत्र कुल 10 वार्ड में प्रभावी सफाई व्यवस्था हेतु इस गैराज से संसाधनों का संचालन किया जायेगा।

महापौर ने बताया कि दीपावली के अवसर पर उक्त क्षेत्र में प्रभावी सफाई व्यवस्था हेतु आमजन से निगम अधिकारियों, कर्मचारियों को सहयोग प्रदान किये जाने की अपील की जिससे जयपुर शहर सफाई में अग्रणी तथा अव्वल बने।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *