Uncategorized

हिंगौनिया गौ-पुर्नवास केन्द्र पहुंचकर किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

गायों को सर्दियों से बचाने के लिये उचित प्रबंधन करने के दिये निर्देश जयपुर, 05 दिसम्बर। जयपुर समारोह-2024 के अंतर्गत 18 नवंबर से हो रहे कार्यक्रमों की श्रृखंला के अन्तर्गत गुरूवार को हिंगोनिया गौ-पुर्नवास केन्द्र पर गौ पूजन एवं गौ सेवा कार्यक्रम में भाग लिया। सर्वप्रथम शिव मंदिर में पूजा अर्चना की तत्पश्चात् गौ पूजन कर गायों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया। इस अवसर पर चैयरमेन श्री रमेश चन्द्र सैनी सहित अन्य पार्षदगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं हिंगौनिया से जुड़ी महिलायें भी मौजूद रही। गाय के बछड़ों को दूध पिलाकर दूलार भी किया साथ ही बाड़ों में जाकर गायों की स्थिति भी देखी। बीमार एवं जिन गायों की सर्जरी हो चुकी है उनके भी देखभाल के निर्देश दिये। बलराम सेवा ट्रस्ट से आग्रह किया कि सर्दियों को देखते हुये गायों के लिये उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाये साथ ही साफ-सफाई, उचित समय पर चारा, पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित किया जाये। गौशाला में आधुनिक तकनीकों और प्रबंधन प्रणाली को लागू करने का भी सुझाव दिया जिससे व्यवस्थाऐं और अधिक प्रभावित हो सके।

हिंगौनिया गौ-पुर्नवास केन्द्र पहुंचकर किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण Read More »

गैराज शाखा के बेडे़ में सम्मिलित हुये 6 हॉपर वाहन, 2 गोबलर मशीन

6 हॉपर वाहन, 2 गोबलर मशीन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। नगर निगम ग्रेटर समय के साथ सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहा है। इसलिये आज गैराज के बेडे में नये वाहन सम्मिलित किये गये है। जिसमें 06 हॉपर वाहन, 02 गोबलर मशीन सम्मिलित की गई। इन मशीनों से पाइप के माध्यम से डिवाइडरों के बीच में सफाई कार्य की जायेगी साथ ही आवश्यकतानुसार हूपर वाहनों को काम में लिया जायेगा। जयपुर शहर की सफाई व्यवस्था में सहायता हेतु आईसीआईसीआई फाउण्डेशन एवं एयू स्मॉल फाईनेन्स बैंक द्वारा सीएसआर फण्ड के माध्यम से नगर निगम ग्रेटर जयपुर 06 हॉपर वाहन, 02 गोबलर मशीन संसाधन डोनेट किये गये है।

गैराज शाखा के बेडे़ में सम्मिलित हुये 6 हॉपर वाहन, 2 गोबलर मशीन Read More »

मोक्षधाम को 20 वर्ष की अवधि तक लीज पर दिया

नगर निगम ग्रेटर जयपुर क्षेत्राधिकार में विद्याधर नगर बस डिपो के पास, मुरलीपुरा सीकर रोड़ स्थित मोक्षधाम के विकास, रखरखाव, जीर्णोद्धार तथा सभी समाजों के उपयोग हेतु एक आदर्श आधुनिक सर्व सुविधायुक्त, सुविकसित शवदाह स्थल बनाने एवं नियमित संचालन, सहयोग करने हेतु शेखावटी अग्रवाल समाज संस्था को 20 वर्ष की अवधि तक लीज पर दिया गया है। जिसके तहत शेखावटी अग्रवाल समाज संस्था को अनापत्ति प्रमाण सौंपा। इस अवसर पर चैयरमेन श्री नरेन्द्र शेखावत एवं संस्था के अध्यक्ष, सदस्य मौजूद रहे। मानव जीवन के अंतिम यात्रा की पवित्र भूमि को सभी समाजो के उपयोग हेतु अपने खर्चे पर विकसित करने, अत्याधुनिक बनाने, संचालन करने, रख-रखाव विकास हेतु शेखावटी अग्रवाल समाज संस्था को 20 वर्ष की अवधि के लिये मोक्षधाम को अत्याधुनिक बनाने के लिये लीज पर दिया गया है। इससे मोक्षधाम की व्यवस्थाओं में निश्चित रूप से सुधार होगा तथा शेखावटी अग्रवाल समाज संस्था के मोक्षधाम के विकास, सुधार कार्यो को देखकर अन्य समाज, दानदाता भी प्रेरित होगे।

मोक्षधाम को 20 वर्ष की अवधि तक लीज पर दिया Read More »

एसटीपी प्लांट का निरीक्षण

स्वच्छ शौचलाय अभियान के तहत सार्वजनिक शौचालयों का भी किया औचक निरीक्षण जयपुर, 03 दिसम्बर। मंगलवार को महेश नगर सामुदायिक केन्द्र में वयोवृद्ध नागरिकों की सुविधाओं, एसटीपी प्लांट इत्यादि स्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चैयरमेन श्री रमेश चन्द्र सैनी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान वयोवृद्ध नागरिकों के लिए महेश नगर सामुदायिक केंद्र में विकसित की गयी सुविधाओं का वयोवृद्ध के अनुरुप नहीं होने पर इन सुविधाओं को तुरंत प्रभाव से ठीक करने के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिशाषी अभियंता मुख्यालय को दिए। इसके अतिरिक्त नगर निगम ग्रेटर द्वारा नवनिर्मित देहलवास सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकसित किये ट्रीटमेंट प्लांट के ट्रीटेड पानी का पुनः उपयोग करते हुए नगर निगम के पार्को में कर भूजल को सुरक्षित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। स्वच्छ शौचालय अभियान के तहत शहर के सार्वजनिक शौचालयों का औचक निरीक्षण किया। इस अभियान का उद्देश्य शौचालयों की सफाई व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का आकलन करना था। निरीक्षण के दौरान आमजन से शौचालय की सफाई व्यवस्था पर सीधा फीडबैक लिया, जिसमें उन्होंने कॉलेज के छात्रा और शौचालय का नियमित उपयोग करने वाले एक दुकानदार से बातचीत कर उनकी राय जानी। शौचालयों में पानी की उपलब्धता, शौचालय परिसर और उसके आसपास की सफाई, सैनिटरी पैड मशीन, हैंड वॉश और डस्टबिन की उपलब्धता की भी जांच की। मौके पर उपस्थित शौचालय इंचार्ज को सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक शौचालयों की उचित देखभाल अत्यंत आवश्यक है, और आमजन के फीडबैक के आधार पर सुधार के सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

एसटीपी प्लांट का निरीक्षण Read More »

स्वच्छता और जयपुर स्थापना समारोह की उमंग!

जयपुर स्थापना समारोह के अंतर्गत रामनिवास बाग में निगम कर्मचारियों, NCC, कानोडिया कॉलेज, महारानी कॉलेज, महाराजा कॉलेज, NSS, स्काउट एवं गाइड और सुबोध स्कूल के युवा साथियों के साथ स्वच्छता श्रमदान किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी को शहर को स्वच्छ रखने की प्रतिज्ञा दिलवाई। इस दौरान आयुक्त रूकमणि रियाड़, चैयरमेन श्री जितेन्द्र कुमार श्रीमाली सहित पार्षद एवं चैयरमेन, उपायुक्त मालवीय नगर जोन श्री प्रियवृत सिंह चारण एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान PIU टीम, फिनिलूप टीम, एनसीसी, एनएसएस, स्काउड गाइड के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढकर भाग लिया

स्वच्छता और जयपुर स्थापना समारोह की उमंग! Read More »

आदि महोत्सव-2024 के अन्तर्गत नगर निगम ग्रेटर द्वारा आरआरआर सेन्टर बना मुख्य आकर्षण का केन्द्र

जयपुर, 29 नवम्बर। जयपुर समारोह-2024 के आयोजनों की श्रृखंला के अन्तर्गत शुक्रवार को केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय, ट्राइफेड एवं नगर निगम ग्रेटर के संयुक्त तत्वाधान में  दस दिवसीय ‘‘आदि महोत्सव’’ का शुभारंभ  राज्यपाल श्री हरिभाउ किसनराव बागडे़ ने  किया । इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री बाबू लाल खराड़ी भी मौजूद रहे। जवाहर कला केन्द्र, शिल्पग्राम में 29 नवम्बर से 8 दिसम्बर  तक चलने वाले इस आदि महोत्सव-2024 में स्वयं सहायता समूहों  द्वारा बनाये गये उत्पादों  जैसे-हाथ से बने हुए ऊनी वस्त्र, क्रोशिया हाथ से बने मुरब्बा (मुलेठी, सौफ), हाथ से बने स्कीन केयर प्रोडेक्ट, रिसाईकलिंग वर्क, कुशन बेडशीट, बैंग, गोट पत्ती वर्क आदि की स्टॉल्स लगाई गई है। इस प्रदर्शनी की खास बात यह है कि यहां आरआरआर (रिड्यूस, रियूज, रिसाईकल) सेन्टर की स्टॉल्स भी लगाई गई जिसमें आमजन आकर अनुपयोगी सामान जमा करवा सकते हैं जो कि भविष्य में जरूरतमंद के काम आ सकता है। ट्राइफेड के क्षेत्रीय मैनेजर श्री संदीप शर्मा के अनुसार इस मेले मे राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड तथा नॉर्थ ईस्ट राज्यों के जनजातीय कारीगर, शिल्पकार भाग ले रह हैं, साथ ही मेला लगभग 120 स्टॉल के साथ 200 से अधिक जनजातीय कारीगर और शिल्पकारों को  अपने हस्तनिर्मित उत्पादों जैसें पेंटिंग, कपड़े, आभूषण और वन धन विकास केन्द्रों द्वारा मूल्यवर्धित ऑगैंनिक उत्पादों को बेचने के लिए जनजातीय कारीगरों को प्रतिष्ठित स्थान प्रदान का रहा है। 

आदि महोत्सव-2024 के अन्तर्गत नगर निगम ग्रेटर द्वारा आरआरआर सेन्टर बना मुख्य आकर्षण का केन्द्र Read More »