Uncategorized

राम भजनों से भजनमय हुआ मसाला चौक

मसाला चौक (ओपन थियेटर) में आयोजित किया गया कार्यक्रम 11 स्कूल, कॉलेज की 21 टीमों के 200 छात्र-छात्राऐं ने दी प्रस्तुति जयपुर 12 दिसम्बर। जयपुर समारोह-2024 की श्रृखंलाओं के अन्तर्गत गुरूवार को ‘‘राम ही सुर’’ कार्यक्रम मसाला चौक, रामनिवास बाग पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम पटेल, सांस्कृतिक समिति चैयरमेन श्रीमती दुर्गेश नन्दनी, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, श्री रमेश चन्द्र सैनी, श्री गणेश सिंह नाथावत, श्री विरेन्द्र सिंह शेखावत, श्री इन्द्र प्रकाश धाभाई, श्री लक्ष्मण नूनीवाल, श्री महेश सैनी, श्री विजेन्द्र पाल सिंह, श्री नरेन्द्र सिंह सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूल कॉलेजों की छात्राऐं मौजूद रही। कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने भजनों की प्रस्तुति का आनंद लिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी को भगवान राम के आदर्शो पर चलने की आवश्यकता है भजन प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनमें संस्कारों का बीजारोपण होगा और भी संस्कारवान बनेंगे। ‘‘राम ही सुर’’ भजन प्रतियोगिता में 11 स्कूल, कॉलेज की 21 टीमों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया गया। युवाओं में राम भजनों के प्रति उत्साह नजर आया। महारानी कॉलेज, कनोडिया कॉलेज, बियानी कॉलेज, यूनिवर्सिटी का म्यूजिकल डिपार्टमेंट, संगीत संस्थान, राजस्थान कॉलेज, पारीक कॉलेज की टीमों द्वारा ‘‘हम कथा सुनाते है’’ ‘‘ये चमक ये दमक’’ ‘‘जैसे सूरज की गर्मी’’ ‘‘रघु नन्दन जयश्री राम’’ ‘‘हम कथा सुनाते है’’ जैसे भजन प्रस्तुत किये गये । जिससे वहां बैठे श्रोताओं ने भजनों के संगीत मय प्रस्तुति से भाव विभोर होकर भजनों का आंनन्द लिया। उन्होंने बताया कि निर्णायक मण्डल द्वारा ‘‘राम ही सुर’’ भजन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागीयों को सम्मानित किया गया।

राम भजनों से भजनमय हुआ मसाला चौक Read More »

गवां मध्ये वसते लक्ष्मीः गवां मध्ये सदाशिवः। गवां मध्ये च वेदाश्च धर्मः सर्वं गवां मुखे॥

गवां मध्ये वसते लक्ष्मीः गवां मध्ये सदाशिवः। गवां मध्ये च वेदाश्च धर्मः सर्वं गवां मुखे॥ Read More »

हिंगौनिया गौ-पुर्नवास केन्द्र पहुंचकर किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

गायों को सर्दियों से बचाने के लिये उचित प्रबंधन करने के दिये निर्देश जयपुर, 05 दिसम्बर। जयपुर समारोह-2024 के अंतर्गत 18 नवंबर से हो रहे कार्यक्रमों की श्रृखंला के अन्तर्गत गुरूवार को हिंगोनिया गौ-पुर्नवास केन्द्र पर गौ पूजन एवं गौ सेवा कार्यक्रम में भाग लिया। सर्वप्रथम शिव मंदिर में पूजा अर्चना की तत्पश्चात् गौ पूजन कर गायों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया। इस अवसर पर चैयरमेन श्री रमेश चन्द्र सैनी सहित अन्य पार्षदगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं हिंगौनिया से जुड़ी महिलायें भी मौजूद रही। गाय के बछड़ों को दूध पिलाकर दूलार भी किया साथ ही बाड़ों में जाकर गायों की स्थिति भी देखी। बीमार एवं जिन गायों की सर्जरी हो चुकी है उनके भी देखभाल के निर्देश दिये। बलराम सेवा ट्रस्ट से आग्रह किया कि सर्दियों को देखते हुये गायों के लिये उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाये साथ ही साफ-सफाई, उचित समय पर चारा, पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित किया जाये। गौशाला में आधुनिक तकनीकों और प्रबंधन प्रणाली को लागू करने का भी सुझाव दिया जिससे व्यवस्थाऐं और अधिक प्रभावित हो सके।

हिंगौनिया गौ-पुर्नवास केन्द्र पहुंचकर किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण Read More »

गैराज शाखा के बेडे़ में सम्मिलित हुये 6 हॉपर वाहन, 2 गोबलर मशीन

6 हॉपर वाहन, 2 गोबलर मशीन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। नगर निगम ग्रेटर समय के साथ सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहा है। इसलिये आज गैराज के बेडे में नये वाहन सम्मिलित किये गये है। जिसमें 06 हॉपर वाहन, 02 गोबलर मशीन सम्मिलित की गई। इन मशीनों से पाइप के माध्यम से डिवाइडरों के बीच में सफाई कार्य की जायेगी साथ ही आवश्यकतानुसार हूपर वाहनों को काम में लिया जायेगा। जयपुर शहर की सफाई व्यवस्था में सहायता हेतु आईसीआईसीआई फाउण्डेशन एवं एयू स्मॉल फाईनेन्स बैंक द्वारा सीएसआर फण्ड के माध्यम से नगर निगम ग्रेटर जयपुर 06 हॉपर वाहन, 02 गोबलर मशीन संसाधन डोनेट किये गये है।

गैराज शाखा के बेडे़ में सम्मिलित हुये 6 हॉपर वाहन, 2 गोबलर मशीन Read More »

मोक्षधाम को 20 वर्ष की अवधि तक लीज पर दिया

नगर निगम ग्रेटर जयपुर क्षेत्राधिकार में विद्याधर नगर बस डिपो के पास, मुरलीपुरा सीकर रोड़ स्थित मोक्षधाम के विकास, रखरखाव, जीर्णोद्धार तथा सभी समाजों के उपयोग हेतु एक आदर्श आधुनिक सर्व सुविधायुक्त, सुविकसित शवदाह स्थल बनाने एवं नियमित संचालन, सहयोग करने हेतु शेखावटी अग्रवाल समाज संस्था को 20 वर्ष की अवधि तक लीज पर दिया गया है। जिसके तहत शेखावटी अग्रवाल समाज संस्था को अनापत्ति प्रमाण सौंपा। इस अवसर पर चैयरमेन श्री नरेन्द्र शेखावत एवं संस्था के अध्यक्ष, सदस्य मौजूद रहे। मानव जीवन के अंतिम यात्रा की पवित्र भूमि को सभी समाजो के उपयोग हेतु अपने खर्चे पर विकसित करने, अत्याधुनिक बनाने, संचालन करने, रख-रखाव विकास हेतु शेखावटी अग्रवाल समाज संस्था को 20 वर्ष की अवधि के लिये मोक्षधाम को अत्याधुनिक बनाने के लिये लीज पर दिया गया है। इससे मोक्षधाम की व्यवस्थाओं में निश्चित रूप से सुधार होगा तथा शेखावटी अग्रवाल समाज संस्था के मोक्षधाम के विकास, सुधार कार्यो को देखकर अन्य समाज, दानदाता भी प्रेरित होगे।

मोक्षधाम को 20 वर्ष की अवधि तक लीज पर दिया Read More »

एसटीपी प्लांट का निरीक्षण

स्वच्छ शौचलाय अभियान के तहत सार्वजनिक शौचालयों का भी किया औचक निरीक्षण जयपुर, 03 दिसम्बर। मंगलवार को महेश नगर सामुदायिक केन्द्र में वयोवृद्ध नागरिकों की सुविधाओं, एसटीपी प्लांट इत्यादि स्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चैयरमेन श्री रमेश चन्द्र सैनी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान वयोवृद्ध नागरिकों के लिए महेश नगर सामुदायिक केंद्र में विकसित की गयी सुविधाओं का वयोवृद्ध के अनुरुप नहीं होने पर इन सुविधाओं को तुरंत प्रभाव से ठीक करने के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिशाषी अभियंता मुख्यालय को दिए। इसके अतिरिक्त नगर निगम ग्रेटर द्वारा नवनिर्मित देहलवास सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकसित किये ट्रीटमेंट प्लांट के ट्रीटेड पानी का पुनः उपयोग करते हुए नगर निगम के पार्को में कर भूजल को सुरक्षित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। स्वच्छ शौचालय अभियान के तहत शहर के सार्वजनिक शौचालयों का औचक निरीक्षण किया। इस अभियान का उद्देश्य शौचालयों की सफाई व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का आकलन करना था। निरीक्षण के दौरान आमजन से शौचालय की सफाई व्यवस्था पर सीधा फीडबैक लिया, जिसमें उन्होंने कॉलेज के छात्रा और शौचालय का नियमित उपयोग करने वाले एक दुकानदार से बातचीत कर उनकी राय जानी। शौचालयों में पानी की उपलब्धता, शौचालय परिसर और उसके आसपास की सफाई, सैनिटरी पैड मशीन, हैंड वॉश और डस्टबिन की उपलब्धता की भी जांच की। मौके पर उपस्थित शौचालय इंचार्ज को सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक शौचालयों की उचित देखभाल अत्यंत आवश्यक है, और आमजन के फीडबैक के आधार पर सुधार के सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

एसटीपी प्लांट का निरीक्षण Read More »