एसटीपी प्लांट का निरीक्षण

स्वच्छ शौचलाय अभियान के तहत सार्वजनिक शौचालयों का भी किया औचक निरीक्षण

जयपुर, 03 दिसम्बर। मंगलवार को महेश नगर सामुदायिक केन्द्र में वयोवृद्ध नागरिकों की सुविधाओं, एसटीपी प्लांट इत्यादि स्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चैयरमेन श्री रमेश चन्द्र सैनी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान वयोवृद्ध नागरिकों के लिए महेश नगर सामुदायिक केंद्र में विकसित की गयी सुविधाओं का वयोवृद्ध के अनुरुप नहीं होने पर इन सुविधाओं को तुरंत प्रभाव से ठीक करने के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिशाषी अभियंता मुख्यालय को दिए। इसके अतिरिक्त नगर निगम ग्रेटर द्वारा नवनिर्मित देहलवास सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकसित किये ट्रीटमेंट प्लांट के ट्रीटेड पानी का पुनः उपयोग करते हुए नगर निगम के पार्को में कर भूजल को सुरक्षित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

स्वच्छ शौचालय अभियान के तहत शहर के सार्वजनिक शौचालयों का औचक निरीक्षण किया। इस अभियान का उद्देश्य शौचालयों की सफाई व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का आकलन करना था। निरीक्षण के दौरान आमजन से शौचालय की सफाई व्यवस्था पर सीधा फीडबैक लिया, जिसमें उन्होंने कॉलेज के छात्रा और शौचालय का नियमित उपयोग करने वाले एक दुकानदार से बातचीत कर उनकी राय जानी। शौचालयों में पानी की उपलब्धता, शौचालय परिसर और उसके आसपास की सफाई, सैनिटरी पैड मशीन, हैंड वॉश और डस्टबिन की उपलब्धता की भी जांच की।

मौके पर उपस्थित शौचालय इंचार्ज को सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक शौचालयों की उचित देखभाल अत्यंत आवश्यक है, और आमजन के फीडबैक के आधार पर सुधार के सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *