मोक्षधाम को 20 वर्ष की अवधि तक लीज पर दिया

नगर निगम ग्रेटर जयपुर क्षेत्राधिकार में विद्याधर नगर बस डिपो के पास, मुरलीपुरा सीकर रोड़ स्थित मोक्षधाम के विकास, रखरखाव, जीर्णोद्धार तथा सभी समाजों के उपयोग हेतु एक आदर्श आधुनिक सर्व सुविधायुक्त, सुविकसित शवदाह स्थल बनाने एवं नियमित संचालन, सहयोग करने हेतु शेखावटी अग्रवाल समाज संस्था को 20 वर्ष की अवधि तक लीज पर दिया गया है। जिसके तहत शेखावटी अग्रवाल समाज संस्था को अनापत्ति प्रमाण सौंपा। इस अवसर पर चैयरमेन श्री नरेन्द्र शेखावत एवं संस्था के अध्यक्ष, सदस्य मौजूद रहे।

मानव जीवन के अंतिम यात्रा की पवित्र भूमि को सभी समाजो के उपयोग हेतु अपने खर्चे पर विकसित करने, अत्याधुनिक बनाने, संचालन करने, रख-रखाव विकास हेतु शेखावटी अग्रवाल समाज संस्था को 20 वर्ष की अवधि के लिये मोक्षधाम को अत्याधुनिक बनाने के लिये लीज पर दिया गया है। इससे मोक्षधाम की व्यवस्थाओं में निश्चित रूप से सुधार होगा तथा शेखावटी अग्रवाल समाज संस्था के मोक्षधाम के विकास, सुधार कार्यो को देखकर अन्य समाज, दानदाता भी प्रेरित होगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *