जयपुर स्थापना समारोह के अंतर्गत रामनिवास बाग में निगम कर्मचारियों, NCC, कानोडिया कॉलेज, महारानी कॉलेज, महाराजा कॉलेज, NSS, स्काउट एवं गाइड और सुबोध स्कूल के युवा साथियों के साथ स्वच्छता श्रमदान किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी को शहर को स्वच्छ रखने की प्रतिज्ञा दिलवाई।

इस दौरान आयुक्त रूकमणि रियाड़, चैयरमेन श्री जितेन्द्र कुमार श्रीमाली सहित पार्षद एवं चैयरमेन, उपायुक्त मालवीय नगर जोन श्री प्रियवृत सिंह चारण एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान PIU टीम, फिनिलूप टीम, एनसीसी, एनएसएस, स्काउड गाइड के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढकर भाग लिया


