गायों को सर्दियों से बचाने के लिये उचित प्रबंधन करने के दिये निर्देश
जयपुर, 05 दिसम्बर। जयपुर समारोह-2024 के अंतर्गत 18 नवंबर से हो रहे कार्यक्रमों की श्रृखंला के अन्तर्गत गुरूवार को हिंगोनिया गौ-पुर्नवास केन्द्र पर गौ पूजन एवं गौ सेवा कार्यक्रम में भाग लिया। सर्वप्रथम शिव मंदिर में पूजा अर्चना की तत्पश्चात् गौ पूजन कर गायों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया। इस अवसर पर चैयरमेन श्री रमेश चन्द्र सैनी सहित अन्य पार्षदगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं हिंगौनिया से जुड़ी महिलायें भी मौजूद रही।
गाय के बछड़ों को दूध पिलाकर दूलार भी किया साथ ही बाड़ों में जाकर गायों की स्थिति भी देखी। बीमार एवं जिन गायों की सर्जरी हो चुकी है उनके भी देखभाल के निर्देश दिये। बलराम सेवा ट्रस्ट से आग्रह किया कि सर्दियों को देखते हुये गायों के लिये उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाये साथ ही साफ-सफाई, उचित समय पर चारा, पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित किया जाये।
गौशाला में आधुनिक तकनीकों और प्रबंधन प्रणाली को लागू करने का भी सुझाव दिया जिससे व्यवस्थाऐं और अधिक प्रभावित हो सके।


