विश्व योग दिवस…. प्राणायाम व राजयोग ध्यान से महसूस की आंतरिक शांति…
विश्व योग दिवस…. प्राणायाम व राजयोग ध्यान से महसूस की आंतरिक शांति… Read More »
Rajasthan Patrika : 21.06.2026प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में योग ने भारत की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर नई मजबूती दी है। आज योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि भारत की सॉफ्ट पावर और विश्व कल्याण का सशक्त माध्यम बन गया है।
20.06.2026अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज वैशाली नगर, जयपुर द्वारा चित्रकूट स्टेडियम में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित कर जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। आज के समय में योग केवल स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मिक उन्नति और विश्व कल्याण का भी सशक्त आधार है। इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी, माननीय राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश पूनिया जी, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह जी राठौड़, विधायक श्री गोपाल जी शर्मा सहित अनेक गणमान्य जनों के साथ योग साधकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। राजयोगिनी बी.के. सुषमा दीदी, राजयोगिनी बी.के. चंद्रकला दीदी तथा ब्रह्माकुमारीज वैशाली नगर एवं समस्त ब्रह्माकुमारी परिवार को इस प्रेरणादायी एवं सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं साधुवाद। आइए, योग और राजयोग को जीवन का अभिन्न अंग बनाकर स्वस्थ, जागरूक और आध्यात्मिक भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
ॐ नमो नारायणाय। हर हर महादेव। पुरुषोत्तम मास की पावन सोमवती अमावस्या पर आज श्री केदारनाथ धाम में बाबा केदार और श्री बद्रीनाथ धाम में भगवान बद्री विशाल के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ हिमालय की विराट पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य स्थित ये दोनों धाम केवल तीर्थस्थल नहीं, बल्कि भारतीय आस्था, तपस्या और सनातन संस्कृति के जीवंत प्रतीक हैं। यहाँ पहुंचकर यह अनुभूति होती है कि प्रकृति और परमात्मा के बीच का संबंध कितना गहरा और अद्भुत है। हिमालय की नीरवता, मंदिरों की दिव्यता और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था मन को भीतर तक स्पर्श करती है। पुरुषोत्तम मास को आत्मचिंतन, सेवा, साधना और ईश्वर के प्रति समर्पण का विशेष काल माना गया है। यह हमें याद दिलाता है कि जीवन की भागदौड़ के बीच कुछ क्षण स्वयं को जानने, अपने कर्तव्यों का मूल्य समझने और समाज तथा राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों पर विचार करने के लिए भी निकालने चाहिए। बाबा केदार और भगवान बद्री विशाल के श्रीचरणों में देश की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। साथ ही यह कामना भी की कि हमारे समाज में सद्भाव, करुणा, सेवा और परस्पर सम्मान की भावना और अधिक सुदृढ़ हो। भारत की आध्यात्मिक परंपरा हमें सिखाती है कि शक्ति और भक्ति, ज्ञान और करुणा, प्रगति और प्रकृति—इन सबके बीच संतुलन ही जीवन का वास्तविक मार्ग है। केदारनाथ और बद्रीनाथ की यह पावन यात्रा उसी शाश्वत संदेश का स्मरण कराती है। बाबा केदार और बद्री विशाल की कृपा हम सभी पर बनी रहे तथा हमारे जीवन को सद्भाव, संतोष और सत्कर्मों के प्रकाश से आलोकित करती रहे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के जयपुर देहात उत्तर जिला प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री मदन जी राठौड़ के सानिध्य ने प्रशिक्षण वर्ग को विशेष प्रेरणादायी बना दिया। इस दौरान वित्त आयोग अध्यक्ष श्री अरुण जी चतुर्वेदी, संगठन जिला प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज, विधायक श्री कुलदीप धनखड़, श्री हंसराज पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधि का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कोटपुतली भाजपा परिवार के समस्त सदस्यों को इस सफल ऐतिहासिक आयोजन के लिए बधाई देती हूं। ऐसे प्रशिक्षण वर्ग संगठन की विचारधारा को और अधिक मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं में राष्ट्रसेवा, अनुशासन एवं समर्पण की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 Read More »
आज आयुष विभाग के इस गरिमामयी कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा जी के साथ उपस्थित होकर मैं सभी प्रदेशवासियों से आग्रह करती हूँ कि योग को केवल एक दिवस का आयोजन न मानें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। योग भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य धरोहर है। यह केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त आत्मबल का आधार है। योग हमें संतुलन, अनुशासन और सकारात्मकता के साथ जीवन जीने की दिशा देता है। आइए, हम सभी आज से ही संकल्प लें कि आगामी 50 दिनों तक नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी स्वस्थ भारत की दिशा में प्रेरित करें। “हर घर योग, हर जन निरोग” के मंत्र के साथ, हम सभी एक स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागी बनें। योग अपनाइए… स्वास्थ्य, ऊर्जा और संतुलन पाइए। जय हिंद!
“अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” में अब केवल 50 दिन शेष हैं Read More »
BHARAT Venture Summit के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर युवा उद्यमिता, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को लेकर अपने विचार साझा किए। भारत की युवा शक्ति ही हमारे उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे मंच युवाओं को अवसर, मार्गदर्शन और सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जयपुर, भारत वेंचर्स समिट के दौरान फेडरेशन ऑफ यूनिकॉर्न इनोवेटिव स्टार्टअप्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों की इंस्टालेशन सेरेमनी का जयपुर में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख शिव लहरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सौम्या गुर्जर (पूर्व महापौर, जयपुर नगर निगम) और हरेंद्र महावर (महानिरीक्षक पुलिस, ) ने शिरकत की। इस अवसर पर डॉ. आनंद पोद्दार (चेयरमैन एवं फाउंडर, पोद्दार ग्रुप ) और डॉ. संजय खंडेलवाल (चेयरमैन, भारत वेंचर एवं सॉल्यूशन) सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान FUISI के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का इंस्टालेशन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े शोधकर्ता, इनोवेटर्स और इंडस्ट्री प्रतिनिधि शामिल हुए। डॉ. आनंद पोद्दार (चेयरमैन एवं फाउंडर, पोद्दार ग्रुप ) ने कहा कि FUISI का उद्देश्य भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है। उन्होंने बताया कि संस्था नवाचार, रिसर्च और इंडस्ट्री के बीच मजबूत सेतु बनाकर युवाओं को नए अवसर प्रदान कर रही है। कार्यक्रम में FUISI द्वारा विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने और प्रधानमंत्री के विज़न के अनुरूप स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई। संस्था द्वारा रिन्यूएबल एनर्जी, मीडिया टेक, ग्रीन इकोनॉमी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। FUISI ने 10,000 स्टार्टअप्स को मेंटरिंग, फंडिंग और नॉलेज शेयरिंग के माध्यम से सशक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कार्यक्रम में 20 से अधिक स्टार्टअप्स ने अपने नवाचारों का प्रदर्शन निवेशकों के समक्ष किया, जहां विशेषज्ञों द्वारा उनके विचारों का मूल्यांकन कर उन्हें व्यावहारिकता के आधार पर परखा गया। डॉ. संजय खंडेलवाल (चेयरमैन, भारत वेंचर एवं ZUCOL सॉल्यूशन) ने कहा कि स्टार्टअप्स भारत की आर्थिक वृद्धि के प्रमुख इंजन हैं। उन्होंने कहा कि FUISI के माध्यम से निवेश, मार्गदर्शन और टेक्नोलॉजी सपोर्ट देकर युवाओं के विचारों को वास्तविकता में बदलने का प्रयास किया जा रहा है। समिट में खास तौर पर IoT, Artificial Intelligence, emerging technologies पर गहन चर्चा की गई। इन सेक्टर में काम कर रहे कई promising startups को अपने आइडिया शोकेस करने का मौका मिला। इस दौरान इन्वेस्टर और वेंचर केपीटल एक्सपर्ट्स के साथ डायरेक्टर इंटरेक्शन ने फाउनडर्स को अपने बेजनेस को scale करने,फंडिंग ओपोर्चुनिटीस समझने और सही दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया। शिव लहरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में स्टार्टअप्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। भारत वेंचर समिट 2026 ने एक बार फिर यह साबित किया कि भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से आगे बढ़ रहा है और सही प्लेटफॉर्म मिलने पर युवा entrepreneurs बड़े स्तर पर impact create कर सकते हैं। यह समिट startups, investors और पूरे entrepreneurial ecosystem के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में उभरा है, जो आने वाले समय में नए अवसरों और ग्रोथ को बढ़ावा देगा कार्यक्रम में स्टार्टअप्स ने आईटी, एआई, बैंकिंग, फाइनेंस और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में कई इनोवेटिव आइडियाज पेश किए। आईटी और एआई आधारित स्टार्टअप्स ने स्मार्ट ऑटोमेशन, डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़े समाधान प्रदर्शित किए। वहीं बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में फिनटेक प्लेटफॉर्म, डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशंस, ब्लॉकचेन आधारित सिक्योरिटी सिस्टम और माइक्रो-फाइनेंस मॉडल्स पर काम कर रहे स्टार्टअप्स ने निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया। ट्रांसपोर्ट सेक्टर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, स्मार्ट लॉजिस्टिक्स, एआई-आधारित ट्रैफिक मैनेजमेंट और ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन से जुड़े स्टार्टअप्स ने अपने प्रोटोटाइप और मॉडल प्रस्तुत किए, जो भविष्य की स्मार्ट सिटी अवधारणा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।