पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के जयपुर देहात उत्तर जिला प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री मदन जी राठौड़ के सानिध्य ने प्रशिक्षण वर्ग को विशेष प्रेरणादायी बना दिया।
इस दौरान वित्त आयोग अध्यक्ष श्री अरुण जी चतुर्वेदी, संगठन जिला प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज, विधायक श्री कुलदीप धनखड़, श्री हंसराज पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधि का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कोटपुतली भाजपा परिवार के समस्त सदस्यों को इस सफल ऐतिहासिक आयोजन के लिए बधाई देती हूं। ऐसे प्रशिक्षण वर्ग संगठन की विचारधारा को और अधिक मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं में राष्ट्रसेवा, अनुशासन एवं समर्पण की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।


