20.06.2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज वैशाली नगर, जयपुर द्वारा चित्रकूट स्टेडियम में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया।
योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित कर जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। आज के समय में योग केवल स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मिक उन्नति और विश्व कल्याण का भी सशक्त आधार है।

इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी, माननीय राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश पूनिया जी, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह जी राठौड़, विधायक श्री गोपाल जी शर्मा सहित अनेक गणमान्य जनों के साथ योग साधकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
राजयोगिनी बी.के. सुषमा दीदी, राजयोगिनी बी.के. चंद्रकला दीदी तथा ब्रह्माकुमारीज वैशाली नगर एवं समस्त ब्रह्माकुमारी परिवार को इस प्रेरणादायी एवं सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं साधुवाद।
आइए, योग और राजयोग को जीवन का अभिन्न अंग बनाकर स्वस्थ, जागरूक और आध्यात्मिक भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

