माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े जी ने स्मारिका नवोन्मेष एवं कॉफी टेबल बुक मेरा जयपुर ग्रेटर का किया विमोचन

17 विभूतियों का हुआ सम्मान

जयपुर, 9 नवंबर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा रविवार को जेएलएन मार्ग स्थित पंचायती राज संस्थान में सम्मान समारोह एवं ‘‘नवोन्मेष’’ स्मारिका एवं ‘‘कॉफी टेबल बुक मेरा जयपुर ग्रेटर’’ का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बांगड़े जी ने शिरकत की। माननीय राज्यपाल ने 17 विभूतियों को इस अवसर पर सम्मानित किया जिन्होंने योग महोत्सव-2025 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बांगड़े जी ने इस अवसर पर कहा कि .. नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर के निर्देशन में नगर निगम ग्रेटर ने स्वच्छता में बेहतरीन काम किया है। और इसीलिए नगर निगम ग्रेटर स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में 16 वे पायदान पर पहुंचा।

योग के माध्यम से जयपुर वासियों को योग से जोड़ा योग का अर्थ है जोड़ना

योग को नई वैश्विक पहचान भी थी। योग कार्यक्रमों के माध्यम से जयपुर वासियों ने योग के उपयोग को पहचाना।

इसके अतिरिक्त माननीय राज्यपाल ने नगर निगम ग्रेटर की स्मारिका नवोन्मेष एवं कॉफी टेबल बुक मेरा जयपुर ग्रेटर का विमोचन किया। जिसमें नगर निगम ग्रेटर द्वारा अब तक किये गये कार्यो, अभियानों, गतिविधियों, कीर्तिमानों, विकास कार्यो का उल्लेख किया गया है।

महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने इस अवसर पर अब तक किए गए कार्यों के बारे में प्रकाश डाला और कहा कि जनहित के कार्य उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर निगम ग्रेटर ने स्वच्छता के साथ-साथ नवाचार, धर्म कला संस्कृति में कीर्तिमान भी गढ़े हैं।

ये हुए सम्मानित
माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े जी ने श्री मेघ सिंह चौहान, राज योगिनी बीके, श्री सतपाल सिंह, डॉ कुलभूषण बैराठी, श्री रवि कामरा, प्रभाकर श्रीवास्तव, नीरज सिंह, विनोद कुमार शर्मा, उमेश शर्मा, रमाकांत मिश्र, सुभाष चंद्र यादव, धर्मिता चौधरी,सुनीता शर्मा, सुचिता अग्रवाल, संजय छाबड़ा, अलका गॉड, अशोक कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया, इसके अतिरिक्त महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने श्री गोपाल शर्मा, तुषार वाधवानी, मौजी शंकर सैनी, सहित अन्य कार्मिकों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर छात्रवृत्ति योजना के तहत स्वच्छता योद्धाओं के 40 होनहार बच्चों को छात्रवृत्ति माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा प्रदान की गई।

इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद श्री घनश्याम तिवाड़ी, माननीय अध्यक्ष वित्त आयोग श्री अरूण चतुर्वेदी, नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ गौरव सैनी एवं निगम के अन्य अधिकारी सहित जनप्रतिनिध मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *