राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में युवा सक्रिय भागीदारी निभाएँ

आज विकसित भारत संसद 2026 के समापन सत्र के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर देशभर से पधारे युवाओं से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरक विचार “उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” को स्मरण करते हुए युवाओं का आह्वान किया गया कि वे राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। भारत की समृद्ध विरासत के साथ विकास की गति को आगे बढ़ाने में युवाओं का योगदान आज अभूतपूर्व है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के क्षेत्र में भारत जिस तीव्र गति से प्रगति कर रहा है वह विश्व के लिए एक प्रेरणास्रोत बन चुका है जहाँ वंदे भारत जैसी परियोजनाएँ आधुनिक भारत की क्षमता दक्षता और दृढ़ संकल्प का सशक्त प्रतीक हैं। यह नया भारत युवाओं के सामर्थ्य नवाचार और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से निरंतर सशक्त हो रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *