Uncategorized

वार्ड नं॰ 70 चित्रगुप्त पार्क में किया पौधारोपण

जयपुर, 16 जुलाई। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बुधवार को मानसरोवर के वार्ड 70 कावेरी पथ, चित्रगुप्त पार्क में पौधारोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रकोष्ठ जयपुर शहर के अध्यक्ष श्री संजय जैन, चैयरमेन श्री पारस जैन, पार्षद श्री रामवतार गुप्ता एवं आमजन मौजूद रहे। महापौर डॉ. सौम्या ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है इसलिये मानसून के दौरान हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाये। नगर निगम ग्रेटर द्वारा वन विभाग से पौधे प्राप्त कर वितरण हेतु सभी जोन कार्यालयों में वितरण केंद्र स्थापित कर अब तक 25000 पौधे पार्षदगणों, जनप्रतिनिधियों, एनजीओ, समितियों एवं आमजन को वितरित कर हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया जा रहा है।

वार्ड नं॰ 70 चित्रगुप्त पार्क में किया पौधारोपण Read More »

वार्ड संख्या 87 महावीर नगर द्वितीय में हुई जनसुनवाई

जयपुर, 07 जुलाई। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने सोमवार को वार्ड संख्या 87 महावीर नगर द्वितीय में जन समस्याओं को सुना और संबंधित शाखा के अधिकारियों को समस्याओं के तुरंत निस्तारण के निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान उपायुक्त उद्यान, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशाषी अभियंता सांगानेर, मुख्यालय, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं विकास समिति के प्रतिनिधियों ने महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं पार्क की चारदीवारी की मरम्मत, फुटपाथ की मरम्मत, योगाभ्यास हेतु डोम का निर्माण, पेयजल आपूर्ति के लिए टंकी निर्माण हेतु जलदाय विभाग को भूमि उपलब्ध कराना, पार्क का सौंदर्यीकरण, सड़कों पर हो रहे अस्थायी अतिक्रमण को हटाना, खुले में बने कचरे डिपो को स्थानांतरित करना, गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई करना आदि समस्याओं के बारे में अवगत करवाया जिसपर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि समस्त समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने बताया कि नगर निगम ग्रेटर जयपुर जनता के साथ संवाद रखते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु लगातार जनसुनवाई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। निगम का उद्देश्य स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित जयपुर का निर्माण करना है पेड़ लगाना है, गार्डन डवलप करना है।

वार्ड संख्या 87 महावीर नगर द्वितीय में हुई जनसुनवाई Read More »

अखंड योग विश्वकीर्तिमान कार्यक्रम का हुआ आगाज

30 घंटे अखंड योग कर बनाया जायेगा विश्वकीर्तिमान नगर निगम ग्रेटर सैकडों योग संस्थाओं के साथ मिलकर स्वयं के बनाये रिकॉर्ड को तोड़कर फिर रचेगा इतिहास 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिये योग’’ के संकल्प को साकार करते हुये जयपुर योग महोत्सव-2025 के कार्यक्रमों की श्रृखंला के तहत नगर निगम ग्रेटर एवं अन्य योग संस्थाओं द्वारा आयोजित अखंड योग विश्वकीर्तिमान कार्यक्रम का जेएलएन मार्ग स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान से आगाज किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़, सांसद (जयपुर शहर) श्रीमती मंजू शर्मा, समाजसेवी श्री रवि नय्यर सहित नगर निगम ग्रेटर की समितियों के अध्यक्ष एवं पार्षद श्री अरूण शर्मा, श्री विकास बारेठ, श्री नरेन्द्र सिंह, श्री प्रवीण यादव, श्री इंद्रप्रकाश धाभाई, श्री धनराज, श्री राधेश्याम बोहरा, श्री महेश सैनी, श्री शक्ति सिंह मानपुर, श्री हरिओम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। महापौर एवं योग ब्रांड एम्बेसेडर डॉ. सौम्या गुर्जर ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ ने महापौर द्वारा योग एवं पर्यावरण के संबंध में किये जा रहे नवाचारों का सराहा। उन्होंने कहा कि योग केवल प्रतिकात्मक नहीं होना चाहिए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल किया जाना चाहिए। श्री राठौड़ ने पदमासन, कपालभाती, अनुरोम, विलोम, सूर्य नमस्कार से होने वाले लाभों के बारे में बताया साथ ही कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक घंटा योग के लिये अवश्य निकालना चाहिए। श्री राठौड़ ने पंचायती राज संस्थान के परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि महापौर हर घर आंगन तक योग को पहुंचा रही है उन्होंने अखंड योग विश्वकीर्तिमान के लिये शुभकामनाएं दी साथ ही कहा कि योग पुरातन समय की विधा है जन-जन तक योग को पहुंचाने का संकल्प लेकर हम स्वस्थ समाज बनाने की ओर अग्रसर हो सकते है। श्री बैरवा ने इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान के परिसर में वृक्षारोपण भी किया। सांसद श्रीमती मंजू शर्मा ने कहा कि जो योग करेगा वह निरोग रहेगा यज्ञ प्रकृति के लिये सनातन संस्कृति की परम्परा है। महापौर एवं योग ब्रांड एम्बेसेडर डॉ. सौम्या गुर्जर ने गतवर्षो के योग कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम ग्रेटर के स्वच्छता योद्धा एवं अधिकारी, कर्मचारी निरन्तर योग के लिये प्रेरित होते है और प्रतिदिन 9.45 बजे से 10.00 बजे तक योगा करते है। नगर निगम ग्रेटर का प्रयास है कि हर घर आंगन तक योग पहुंचे हर घर निरोग हो। सैंकडों संस्थाओं द्वारा रचा जायेगा कीर्तिमानः-इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में आयोजित किये जा रहे अखंड योग विश्वकीर्तिमान के तहत 30 घंटे अर्थात् 1800 मिनट सैकडों योग संस्थाओं के हजारों योगाचार्यो द्वारा योगाभ्यास किया जायेगा। एक ही छत के नीचे बिना रूके बिना थके अखंड योग किया जायेगा इसमें सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासन योगाचार्यो द्वारा किये जायेगे। योग संस्थाओं के तहत क्रीड़ा भारती, ब्रहकुमारीज, गायत्री परिवार, सप्तक्रांति ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति, योगास्थली, रश्मि योगा सहित अनेक योग संस्थाऐं भाग ले रही है। 22 जून को पर्यावरण शुद्धि के लिये गौमय यज्ञ के साथ-साथ पौधारोपण भी किया जायेगा।

अखंड योग विश्वकीर्तिमान कार्यक्रम का हुआ आगाज Read More »

पहले योग फिर उद्योग के संकल्प को किया साकार

उद्यमियों, व्यापार मण्डलों के अध्यक्षों एवं व्यापारियों के साथ किया योगाभ्यास जयपुर एवं प्रदेशवासियों से योग दिवस पर निकटतम योग स्थल पर योग करने के लिये किया आह्वान 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास के तहत नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित किये जा रहे शिविरों के तहत शुक्रवार को महापौर एवं राजस्थान की योग ब्रांड एम्बेसेडर ने ‘‘पहले योग फिर उद्योग’’ के संकल्प के साथ प्रातः 8ः00 बजे हवामहल के सामने सभी व्यापार मंडलों के अध्यक्षों दुकानदारों उद्यमियों, आमजन के साथ योगाभ्यास किया। योगिनी हेमलता ने सभी को ताड़ासन, कटि चक्रासन, पश्चिमोत्तानासन, तितली आसन, भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम जैसे योगाभ्यास करवाये गये इसके साथ ही महापौर ने ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य’’ के लिये योग का संदेश देते हुये सभी व्यापारियों, व्यापार मण्डलों के अध्यक्षों को प्रतिदिन योगाभ्यास से दिन की शुरूआत करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष श्री सुभाष गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरीश केडिया, उपाध्यक्ष श्री नीरज लुहाडिया, चांदी की टकसाल, हवामहल, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मौजूद रहे। महापौर ने सभी व्यापारियों को RRR (Reduce, Reuse, Recycle) को अपने जीवनचर्या में शामिल करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण सरंक्षण को मजबूती मिलेगी। इससे पूर्व नगर निगम ग्रेटर द्वारा झोटवाड़ा, विद्याधर नगर सहित विभिन्न स्थानों पर योग शिविर लगाये गये जिसमें आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

पहले योग फिर उद्योग के संकल्प को किया साकार Read More »

स्वच्छता योद्धाओं के साथ किया योगाभ्यास प्रतिदिन योग करने का दिलाया संकल्प

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास के तहत नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित किये जा रहे योग शिविरों के तहत शुक्रवार को महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने स्वच्छता योद्धाओं के साथ निवास स्थान पर प्रातः 6ः30 बजे योगाभ्यास किया। महापौर ने सभी स्वच्छता योद्धाओं को योग मैट देते हुए कहा कि आप सभी प्रतिदिन इस योग मैट पर 15 मिनट योगाभ्यास करें क्योंकि हमारा मन एवं तन दोनों स्वस्थ होगे तो हम अपने कार्यों को दुगुनी ऊर्जा से कर पायेगें। सभी स्वच्छता योद्धा यदि स्वस्थ रहेंगे तभी शहर को स्वच्छ रख पाएंगे। महापौर ने इस अवसर पर सभी स्वच्छता योद्धाओं को प्रतिदिन योग करने का संकल्प भी दिलाया। महापौर ने इस अवसर पर बताया कि ‘‘जो रखते है जयपुर की स्वच्छता का ख्याल आओ हम रखे उनके स्वास्थ्य का ध्यान’’ और इसीलिये प्रतिवर्ष स्वच्छता योद्धाओं के लिये योग शिविर आयोजित किये जाते है। जिसमें स्वच्छता योद्धाओं द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया जाता है। इस अवसर पर योगाचार्य प्रियकांत गौतम ने स्वच्छता योद्धाओं को ताड़ासन पश्चिमोत्तानासन, अनुलोम विलोम सहित कई आसान करवाएं। सभी स्वच्छता योद्धाओं ने महापौर को धन्यवाद दिया कि उन्होंने उनके लिए इस प्रकार का योगाभ्यास शिविर रखा इस योग शिविर में करवाए गए आसनों को भी प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे और अपने परिवारजनों को भी इन योगासन को करने के लिए प्रेरित करेंगे।

स्वच्छता योद्धाओं के साथ किया योगाभ्यास प्रतिदिन योग करने का दिलाया संकल्प Read More »