Uncategorized

रक्षाबंधन के पावन पर्व को इस वर्ष स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु “स्वच्छता बंधन” के रूप में मनाया जाएगा , ताकि #RRR अभियान को प्रोत्साहित किया जा सके।🙏

रक्षाबंधन के पावन पर्व को इस वर्ष स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु “स्वच्छता बंधन” के रूप में मनाया जाएगा , ताकि #RRR अभियान को प्रोत्साहित किया जा सके।🙏 Read More »

सूरत प्रवास के दौरान लक्ष्मीपति मिल का निरीक्षण करने और वेस्ट जल प्रबंधन की तकनीक समझने का अवसर मिला।

सूरत प्रवास के दौरान लक्ष्मीपति मिल का निरीक्षण करने और वेस्ट जल प्रबंधन की तकनीक समझने का अवसर मिला। Read More »

निर्माण शाखा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश

जयपुर, 25 जुलाई। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ॰ सौम्या गुर्जर की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय में निर्माण शाखा से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें वार्डो में किये जा रहे विकास कार्यों के सम्बन्ध में चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त पशु प्रबंधन श्री मुकुट सिंह, वित्तीय सलाहकार श्री सुनील सोनी, अधीक्षण अभियन्ता श्री नितिन शर्मा, उद्यानविज्ञ सहित समस्त जोन एवं मुख्यालय अधिशाषी अभियन्ता मौजूद रहे। महापौर ने वार्डों में किये जा रहे विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी प्रगति रिपोर्ट ली। बैठक में महापौर ने अधिकारियों को सख्त लहजे़ में कहा कि विकास कार्यों में गति लाई जाये। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण रूप से तय समय में किये जाये। बैठक में महापौर ने रामनिवास बाग में स्पोर्ट्स एकेडमी विकसित करने, उद्यान के विकास कार्यों को करने एवं सड़कों की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही तिलक नगर सामुदायिक केन्द्र के कैम्पस में उपलब्ध खाली भूमि पर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम बनाये जाने, निगम मुख्यालय के कैम्पस गार्डन एरिया में ट्रिपल बेसमेन्ट पार्किंग बनाये जाने, यूएलबी क्लब निर्माण, 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए अटल स्मृति उद्यान, अटल क्लब बनाने, पार्क सौन्दर्यीकरण, 8 वर्ष तक के आयु के बच्चों के लिए मानसरोवर में एक्सक्लूसिव चिल्ड्रन पार्क विकसित करने के संबंध में सबंधित अधिकारी से जानकारी ली तथा शीघ्र ही कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिये। बैठक में उपायुक्त पशुप्रबंधन को निर्देश दिये कि आश्रयहीन गौवंश को हिगौनिया गौ-पुनर्वास केन्द्र में भिजवाये जाने के निर्देश दिये साथ ही दानदाताओं से हरा चारा कलेक्ट कर गौशाला भिजवाने के लिये भी निर्देश किया गया। जिससे की आमजन द्वारा गौवंश को सड़कों पर हरा चारा नहीं डाला जावें जिससे की सड़कों पर गंदगी नहीं फैंले और पशुओं की दुर्घटनाओं पर भी रोक लग सके।

निर्माण शाखा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश Read More »

स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के परिणामों में नगर निगम ग्रेटर जयपुर को मिला राष्ट्रीय स्तर पर 16वां और राज्य स्तरीय प्रथम स्थान

जयपुर, 17 जुलाई। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के बहुप्रतीक्षित परिणाम गुरूवार को घोषित किए गए। इस राष्ट्रीय स्तर के सर्वेक्षण में देशभर के 40 प्रमुख शहरों में से नगर निगम ग्रेटर जयपुर ने 16वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश और जयपुर का गौरव बढ़ाया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में एक भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नगर निगम ग्रेटर जयपुर की ओर से माननीय नगरीय विकास मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा एवं नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर सहित नगर निगम ग्रेटर टीम ने सहभागिता की। इस अवसर पर माननीय केन्द्रीय नगरीय विकास मंत्री श्री मनोहर लाल खटृर द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर जयपुर की इस उपलब्धि को सम्मानित किया गया। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर के जयपुर आगमन पर नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, व्यापारी संघ, विकास समिति, महिला संगठन, जनप्रतिनिधि समिति, पार्षदगण, अधिकारीगण एवं निगम के समर्पित कर्मचारीगण उपस्थित रहे। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर पर फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया एवं राष्ट्रीय सम्मान हेतु बधाई दी। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बताया कि यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं, बल्कि जयपुरवासियों की सामूहिक जागरूकता, नगर निगम ग्रेटर की टीम और स्वच्छता योद्धाओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। मैं समस्त शहरवासियों, निगम के अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों एवं सभी हितधारकों को इस गौरव के लिए तहे दिल से धन्यवाद व बधाई देती हूॅ। यह सफलता हम सभी के लिए प्रेरणा है कि हम आगामी वर्षों में और भी बेहतर प्रदर्शन कर स्वच्छता के क्षेत्र में जयपुर को देश में शीर्ष पर पहुंचाए।महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि नगर निगम ग्रेटर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा छंटाई केन्द्रों का संचालन, नागरिकों में जन-जागरूकता अभियान, सफाई ऐप्स का संचालन, खुले में शौच से मुक्ति (ODF++) एवं स्वच्छता मित्र सुरक्षा एवं सम्मान जैसे अनेक नवाचारों को प्रभावी रूप से लागू किया गया, जिसका प्रतिफल इस सराहनीय रैकिंग के रूप में मिला है। नगर निगम ग्रेटर भविष्य में भी नागरिक सहभागिता एवं नवाचारों के माध्यम से स्वच्छ, सुन्दर, और सतत् जयपुर के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है।

स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के परिणामों में नगर निगम ग्रेटर जयपुर को मिला राष्ट्रीय स्तर पर 16वां और राज्य स्तरीय प्रथम स्थान Read More »

नगर निगम ग्रेटर पहली बार टॉप 20 में शामिल.. राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में 16वां स्थान प्राप्त किया

जयपुर, 17 जुलाई – राजस्थान के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि नगर निगम ग्रेटर को राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में देशभर में 16वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह पहली बार है जब जयपुर ग्रेटर टॉप 20 स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल हुआ है। माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामय उपस्थिति में गुरुवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह -2024 -25 आयोजित किया गया, जिसमें भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्य मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा, नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। नगर निगम ग्रेटर को स्टेट मिनिस्ट्रियलरियल कैटेगरी में Promising swachh shehar of rajasthan अवार्ड दिया गया इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त सीमा कुमार उपायुक्त (स्वास्थ्य) ओमप्रकाश थानवी , मालवीय नगर जोन उपायुक्त प्रियव्रत चरण मौजूद रहे। Read more https://x.com/drsomyagurjar/status/1945765276047524150 यह उपलब्धि नगर निगम की स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता, नागरिक सहभागिता एवं सतत शहरी विकास की दिशा में किए गए सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है।

नगर निगम ग्रेटर पहली बार टॉप 20 में शामिल.. राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में 16वां स्थान प्राप्त किया Read More »