पहले योग फिर उद्योग के संकल्प को किया साकार

उद्यमियों, व्यापार मण्डलों के अध्यक्षों एवं व्यापारियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर एवं प्रदेशवासियों से योग दिवस पर निकटतम योग स्थल पर योग करने के लिये किया आह्वान

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास के तहत नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित किये जा रहे शिविरों के तहत शुक्रवार को महापौर एवं राजस्थान की योग ब्रांड एम्बेसेडर ने ‘‘पहले योग फिर उद्योग’’ के संकल्प के साथ प्रातः 8ः00 बजे हवामहल के सामने सभी व्यापार मंडलों के अध्यक्षों दुकानदारों उद्यमियों, आमजन के साथ योगाभ्यास किया। योगिनी हेमलता ने सभी को ताड़ासन, कटि चक्रासन, पश्चिमोत्तानासन, तितली आसन, भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम जैसे योगाभ्यास करवाये गये इसके साथ ही महापौर ने ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य’’ के लिये योग का संदेश देते हुये सभी व्यापारियों, व्यापार मण्डलों के अध्यक्षों को प्रतिदिन योगाभ्यास से दिन की शुरूआत करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष श्री सुभाष गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरीश केडिया, उपाध्यक्ष श्री नीरज लुहाडिया, चांदी की टकसाल, हवामहल, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मौजूद रहे।

महापौर ने सभी व्यापारियों को RRR (Reduce, Reuse, Recycle) को अपने जीवनचर्या में शामिल करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण सरंक्षण को मजबूती मिलेगी। इससे पूर्व नगर निगम ग्रेटर द्वारा झोटवाड़ा, विद्याधर नगर सहित विभिन्न स्थानों पर योग शिविर लगाये गये जिसमें आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

महापौर ने जयपुरवासियों एवं प्रदेशवासियों से योग दिवस पर योगाभ्यास करने के लिये किया आह्वानः-
महापौर एवं योग ब्रांड एम्बेसेडर डॉ. सौम्या गुर्जर ने जयपुरवासियों एवं प्रदेशवासियों से योग दिवस पर योगाभ्यास करने के लिए आह्वान किया है। उन्होंने आह्वान करते हुये कहा कि प्रत्येक जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, मुख्यालयों, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों इत्यादि पर आयोजित कार्यक्रमों में योग गुरूओं द्वारा योगाभ्यास करवाया जायेगा जिसमें आमजन अपने निकटतम स्थल पर योगाभ्यास में बढ़-चढ़कर भाग ले। योग अनुशासन का पर्याय है योग हमारी विचारधारा और संस्कृति का अभिन्न अंग है। 

महापौर ने बताया कि 21 जून को जयपुर में 13 स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे जिसमें सवाई मानसिंह स्टेडियम, श्री गलता जी मंदिर, जलमहल, हवामहल, आमेर फोर्ट, श्री गोविंद देव जी मंदिर, जयगढ़, सिटी पैलेस, अल्बर्ट हॉल, सेंट्रल पार्क, बिड़ला मंदिर, पत्रिका गेट एवं सिटी पार्क में योगाभ्यास किया जायेगा। जयपुरवासी इन योग कार्यक्रम बढ़-चढ़कर भाग ले और स्वस्थ्य जीवन की ओर कदम बढ़ाये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *