वार्ड नं॰ 70 चित्रगुप्त पार्क में किया पौधारोपण

जयपुर, 16 जुलाई। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बुधवार को मानसरोवर के वार्ड 70 कावेरी पथ, चित्रगुप्त पार्क में पौधारोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रकोष्ठ जयपुर शहर के अध्यक्ष श्री संजय जैन, चैयरमेन श्री पारस जैन, पार्षद श्री रामवतार गुप्ता एवं आमजन मौजूद रहे।

महापौर डॉ. सौम्या ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है इसलिये मानसून के दौरान हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाये। नगर निगम ग्रेटर द्वारा वन विभाग से पौधे प्राप्त कर वितरण हेतु सभी जोन कार्यालयों में वितरण केंद्र स्थापित कर अब तक 25000 पौधे पार्षदगणों, जनप्रतिनिधियों, एनजीओ, समितियों एवं आमजन को वितरित कर हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *