Admin

“पावर ऑफ 33% इन पार्लियामेंट” विषय पर छात्राओं एवं महिलाओं के साथ चर्चा

कूकस स्थित आर्या कॉलेज में “पावर ऑफ 33% इन पार्लियामेंट” विषय पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर छात्राओं एवं महिलाओं के साथ चर्चा की। महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और नेतृत्व सशक्तिकरण पर विचार साझा किए। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह अधिनियम महिलाओं को नई दिशा और अवसर प्रदान करेगा।

“पावर ऑफ 33% इन पार्लियामेंट” विषय पर छात्राओं एवं महिलाओं के साथ चर्चा Read More »

जयपुर शहर भाजपा कार्यालय में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में आयोजित संगोष्ठी में सहभागिता की

माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के नेतृत्व में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का यह ऐतिहासिक निर्णय देश की आधी आबादी को सशक्त बना रहा है। इस अवसर पर 9667173333 पर मिस्ड कॉल अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं से जुड़कर इस पहल के समर्थन का आह्वान किया।

जयपुर शहर भाजपा कार्यालय में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में आयोजित संगोष्ठी में सहभागिता की Read More »

नारी शक्ति वंदन अधिनियम

नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत है। यह केवल 33% आरक्षण नहीं, बल्कि आधी आबादी को निर्णायक नेतृत्व में भागीदारी देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह पहल महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम Read More »

“नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लेकर पत्रकार वार्ता

आज दौसा में भाजपा शहर कार्यालय में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व और उनके उस संकल्प पर प्रकाश डाला, जिसके माध्यम से देश की आधी आबादी को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का यह ऐतिहासिक निर्णय भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक समावेशी बनाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान महिला शक्ति के साथ संवाद कर उनके विचार और सुझाव भी सुने, जो इस अधिनियम को जमीनी स्तर पर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस दौरान दौसा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, पूर्व अध्यक्ष रतन तिवारी सहित शहर भाजपा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला शक्ति उपस्थित रही।

“नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लेकर पत्रकार वार्ता Read More »

महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनके विचारों ने समाज में समानता, शिक्षा और न्याय की अलख जगाई। नारी शिक्षा, दलित उत्थान और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध उनका संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा है। आज सहकार मार्ग स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आइए, उनके बताए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।

महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। Read More »

नेट जीरो विद्यालय का उद्घाटन किया गया

बस्सी के रामसर पाला वाला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को प्रदेश के पहले नेट जीरो विद्यालय के रूप में स्थापित करने का सौभाग्य मिला। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री @narendramodi जी के स्वच्छ भारत मिशन को साकार करने की दिशा में यह एक बेहद सार्थक और प्रेरणादायक पहल है। जयपुर, 10 अप्रैल। बस्सी क्षेत्र स्थित रामसर पालावाला गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में “नेट जीरो स्कूल” का उद्घाटन किया गया। इस पहल के तहत राजकीय विद्यालय को प्रदेश के पहले कार्बन न्यूट्रल, वाटर पॉजिटिव और जीरो वेस्ट कैंपस के रूप में विकसित किया गया है।यह परियोजना न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी एक प्रेरणादायक मॉडल बनकर उभरी है। कार्यक्रम के दौरान क्लाइमेट चेंज, वेस्ट मैनेजमेंट और जल संकट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को संसाधनों के सजग एवं जिम्मेदार उपयोग के लिए प्रेरित किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने एक नाटक के जरिए भी स्वच्छता का संदेश दिया। प्राकृत संस्था, विद्यालय के समर्पित अध्यापकगण, स्थानीय ग्रामीणों और भामाशाहों के सहयोग से वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, जीरो वेस्ट कम्पोस्टिंग और सौर ऊर्जा से संचालित पर्यावरण हितैषी व्यवस्थाएं इस विद्यालय में विकसित की गई हैं। जीरो वेस्ट एवं स्वच्छता की इस पहल को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। आइए, मिलकर स्वच्छ और विकसित भारत के सपने को साकार करे!

नेट जीरो विद्यालय का उद्घाटन किया गया Read More »

आपार’ डिज़ाइनर एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी के आयोजन हेतु आमंत्रण देने आईं महिला शक्ति से आत्मीय भेंट हुई।

‘आपार’ डिज़ाइनर एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी के आयोजन हेतु आमंत्रण देने आईं महिला शक्ति से आत्मीय भेंट हुई। मुख्य आयोजक प्रीति गोयल जी के नेतृत्व में आयोजित यह प्रदर्शनी रचनात्मकता, नवाचार और महिला उद्यमिता को सशक्त मंच प्रदान करेगी। साथ ही, माननीय प्रधानमंत्री जी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भी सार्थक चर्चा हुई, जो महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

आपार’ डिज़ाइनर एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी के आयोजन हेतु आमंत्रण देने आईं महिला शक्ति से आत्मीय भेंट हुई। Read More »

नेपाल के बर्दिया स्थित #BurhanCamps में प्रवास के दौरान प्रकृति के बीच बिताया गया समय अत्यंत सुकूनदायक और समृद्ध अनुभव रहा।

कर्णाली नदी के तट पर स्थित यह स्थल जंगल, वन्यजीव और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच संतुलन का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करता है। यहाँ पर पर्यावरण और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के प्रति जो संवेदनशीलता और प्रयास दिखाई देते हैं, वह अत्यंत सराहनीय हैं। प्रकृति के इतने करीब रहकर यह अनुभव और भी गहरा हो जाता है कि सतत पर्यटन और संरक्षण साथ-साथ कैसे आगे बढ़ सकते हैं। यात्रा के प्रति रुचि रखने वाले लोगों को जीवन में एक बार इस अनुभव को अवश्य आज़माना चाहिए। नेपाल के पवित्र गुह्येश्वरी मंदिर में माँ भगवती के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

नेपाल के बर्दिया स्थित #BurhanCamps में प्रवास के दौरान प्रकृति के बीच बिताया गया समय अत्यंत सुकूनदायक और समृद्ध अनुभव रहा। Read More »

नेपाल के पवित्र गुह्येश्वरी मंदिर में माँ भगवती के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया

यह आध्यात्मिक स्थल शक्ति, श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम है, जहाँ हर कदम पर दिव्यता का अनुभव होता है। माँ से समस्त जनकल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना।

नेपाल के पवित्र गुह्येश्वरी मंदिर में माँ भगवती के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया Read More »

महात्मा ज्योतिबा फुले सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दीक्षांत समारोह

महात्मा ज्योतिबा फुले सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम देखकर अत्यंत हर्ष और गर्व की अनुभूति हुई।

महात्मा ज्योतिबा फुले सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दीक्षांत समारोह Read More »