आज दौसा में भाजपा शहर कार्यालय में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व और उनके उस संकल्प पर प्रकाश डाला, जिसके माध्यम से देश की आधी आबादी को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का यह ऐतिहासिक निर्णय भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक समावेशी बनाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान महिला शक्ति के साथ संवाद कर उनके विचार और सुझाव भी सुने, जो इस अधिनियम को जमीनी स्तर पर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस दौरान दौसा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, पूर्व अध्यक्ष रतन तिवारी सहित शहर भाजपा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला शक्ति उपस्थित रही।


