नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत है। यह केवल 33% आरक्षण नहीं, बल्कि आधी आबादी को निर्णायक नेतृत्व में भागीदारी देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह पहल महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

