बस्सी के रामसर पाला वाला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को प्रदेश के पहले नेट जीरो विद्यालय के रूप में स्थापित करने का सौभाग्य मिला। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री @narendramodi जी के स्वच्छ भारत मिशन को साकार करने की दिशा में यह एक बेहद सार्थक और प्रेरणादायक पहल है।
जयपुर, 10 अप्रैल। बस्सी क्षेत्र स्थित रामसर पालावाला गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में “नेट जीरो स्कूल” का उद्घाटन किया गया। इस पहल के तहत राजकीय विद्यालय को प्रदेश के पहले कार्बन न्यूट्रल, वाटर पॉजिटिव और जीरो वेस्ट कैंपस के रूप में विकसित किया गया है।
यह परियोजना न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी एक प्रेरणादायक मॉडल बनकर उभरी है। कार्यक्रम के दौरान क्लाइमेट चेंज, वेस्ट मैनेजमेंट और जल संकट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को संसाधनों के सजग एवं जिम्मेदार उपयोग के लिए प्रेरित किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने एक नाटक के जरिए भी स्वच्छता का संदेश दिया।
प्राकृत संस्था, विद्यालय के समर्पित अध्यापकगण, स्थानीय ग्रामीणों और भामाशाहों के सहयोग से वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, जीरो वेस्ट कम्पोस्टिंग और सौर ऊर्जा से संचालित पर्यावरण हितैषी व्यवस्थाएं इस विद्यालय में विकसित की गई हैं। जीरो वेस्ट एवं स्वच्छता की इस पहल को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। आइए, मिलकर स्वच्छ और विकसित भारत के सपने को साकार करे!


