FIRST INDIA में नारी शक्ति वंदन पर प्रकाशित लेख
अब निर्णय-निर्माण में बढ़ेगी भागीदारीः नारी शक्ति वंदन अधिनियम का नया भारत!
FIRST INDIA में नारी शक्ति वंदन पर प्रकाशित लेख Read More »
अब निर्णय-निर्माण में बढ़ेगी भागीदारीः नारी शक्ति वंदन अधिनियम का नया भारत!
FIRST INDIA में नारी शक्ति वंदन पर प्रकाशित लेख Read More »
आज ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ में सम्मिलित हुई और नारी शक्ति के साथ एकजुट होकर कांग्रेस के दोहरे चरित्र के खिलाफ आवाज़ बुलंद की। नारी शक्ति का अपमान और पीएम@narendramodi जी द्वारा लाए गए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का विरोध करने वाली परिवारवादी राजनीति को आने वाले समय में महिलाओं का सशक्त जवाब मिलेगा। नारी शक्ति का आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम संकल्पबद्ध हैं कि हर बहन-बेटी को उसका मान, सम्मान और अधिकार दिलाकर रहेंगे।
‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ Read More »
भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य पूजन समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान परशुराम जी से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ।
भगवान श्री परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। Read More »
जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित “अन्वेषण” नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस में सम्मिलित हुई और लोकतंत्र में मीडिया की सशक्त व जिम्मेदार भूमिका पर अपने विचार साझा किए। आज के दौर में मीडिया केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि जनमत निर्माण और जवाबदेही सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण स्तंभ है। इस अवसर पर लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकने के प्रयासों पर कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना की। यह केवल एक विधेयक का विरोध नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्त भविष्य के साथ अन्याय है। नारी शक्ति अब जागरूक है, मुखर है और अपने अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है देश की बेटियां इस विरोध को कभी नहीं भूलेंगी और समय आने पर इसका जवाब भी देंगी।
जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित “अन्वेषण” नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस में सम्मिलित हुई Read More »
संसद में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में ‘सेवायम’ एवं शक्ति वंदन से जुड़ी महिला शक्ति के साथ चाय पर एक सार्थक एवं संवादात्मक चर्चा की और अधिनियम के राज्य और देश में संभावित प्रभावों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सामाजिक एवं संरचनात्मक कारणों से जो महिलाएं प्रतिनिधित्व के अवसरों से वंचित रह जाती थीं, यह अधिनियम उनके लिए एक सशक्त मंच तैयार करेगा। इसके माध्यम से महिलाओं को चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी, नेतृत्व की भूमिकाओं में आगे बढ़ने तथा निर्णय-निर्माण में सक्रिय योगदान देने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही,कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने इस अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह पहल महिलाओं को केवल सहभागिता तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि उन्हें सशक्त निर्णयकर्ता के रूप में स्थापित करते हुए समावेशी एवं संतुलित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
‘सेवायम’ एवं शक्ति वंदन से जुड़ी महिला शक्ति के साथ चाय पर चर्चा Read More »
आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में सम्मिलित हुई। अपने वक्तव्य में इस अधिनियम के व्यापक प्रभाव और यह किस प्रकार नेतृत्व की नई दिशा तय करेगा, इस पर अपने विचार साझा किए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाकर भारत के भविष्य को और मजबूत करेगा।
‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में सम्मिलित हुई Read More »
कूकस स्थित आर्या कॉलेज में “पावर ऑफ 33% इन पार्लियामेंट” विषय पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर छात्राओं एवं महिलाओं के साथ चर्चा की। महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और नेतृत्व सशक्तिकरण पर विचार साझा किए। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह अधिनियम महिलाओं को नई दिशा और अवसर प्रदान करेगा।
“पावर ऑफ 33% इन पार्लियामेंट” विषय पर छात्राओं एवं महिलाओं के साथ चर्चा Read More »