Admin

ताकि बच्चियों को न हो सर्वाइकल कैंसर… वैक्सीन के लिए मेयर ने लुटा दी अपनी सैलरी; खिलेंगे 500 चेहरे

https://www.tv9hindi.com/state/rajasthan/greater-nigam-jaipur-mayor-initiative-free-cervical-vaccine-facility-for-daughters-of-suffering-sanitation-workers-3180607.html

ताकि बच्चियों को न हो सर्वाइकल कैंसर… वैक्सीन के लिए मेयर ने लुटा दी अपनी सैलरी; खिलेंगे 500 चेहरे Read More »

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा

सशक्त और विकसित देश-प्रदेश के निर्माण में आधी आबादी की अहम भूमिका जयपुर, 15 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सशक्त और विकसित देश-प्रदेश बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। आधी आबादी की भागीदारी के बिना विकास की यात्रा अधूरी है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में भी शक्ति के लिए मां दुर्गा, धन के लिए मां लक्ष्मी और बुद्धि के लिए मां सरस्वती की उपासना करने की परम्परा रही है। श्री शर्मा ने कहा कि यह शक्ति वंदन महोत्सव हमारे महिला सशक्तीकरण के प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक है। हमारी सरकार राज्य में महिलाओं को विकासोन्मुखी वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। मुख्यमंत्री शनिवार को जवाहर कला केन्द्र में शक्ति वंदन भारत के स्व का अभिनंदन महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई ने अपने जीवन और कार्यों से एक स्थायी विरासत छोड़ी है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महेश्वर में स्थानीय हथकरघा उद्योग का विकास कर दुनिया को महेश्वर साड़ी की सौगात दी। वे एक साहसी योद्धा सक्षम प्रशासक और सनातन संस्कृति की समर्पित संरक्षिका थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार भी वंदनीय और गौरवशाली सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में हमने राजस्थान दिवस भी अंग्रेजी तारीख की जगह हमारे पंचांग की तिथी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाये जाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री की आधी आबादी की उन्नति और प्रगति की सोचमुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आधी आबादी की उन्नति और प्रगति में विश्वास रखते हैं। यह महोत्सव प्रधानमंत्री जी के वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और विलुप्त होती कलाओं को पुनर्जीवित करने के प्रयासों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश के आस्था केन्द्रों का तेजी से विकास हो रहा है। हमारे पौराणिक धार्मिक स्थलों को उनका दिव्य एवं भव्य रूप वापस लौटाकर सनातन संस्कृति का उत्थान किया जा रहा है। राज्य सरकार भी प्रदेश के आस्था स्थलों का पुनरूद्धार कार्य करवा रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्यमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के लिए तेजी से काम कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य है। हम राजीविका के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देकर उनको स्वरोजगार से जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए भी राज्य सरकार द्वारा कई कदम उठाए गए हैं। हाल ही में होली के पावन अवसर पर सरकार ने स्वयं सहायता समूहों की माताओं-बहनों द्वारा तैयार हर्बल गुलाल खरीदकर उन्हें प्रोत्साहित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर तीन दिवसीय ‘नारी शक्ति वंदन भारत के स्व का अभिनंदन’ महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने शक्ति वंदन पुस्तक में उद्यमी महिलाओं के लिए संदेश लिखा। श्री शर्मा ने जयपुर नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित देवी अहिल्याबाई होल्कर प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और प्रदर्शनी के रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल आधारित उत्पादों की सराहना की। इस अवसर पर नगर निगम जयपुर ग्रेटर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने मुख्यमंत्री को अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम में जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला उद्यमी एवं बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा Read More »

स्वच्छता योद्धाओं की बालिकाओं को लगी निःशुल्क सर्वाइकल वैक्सीन

शक्ति वंदन महोत्सव के तहत आयोजित सत्रों के माध्यम से महिलाओं ने सीखी जीवन जीने की कला जयपुर 15 मार्च। नगर निगम ग्रेटर द्वारा शनिवार को शक्ति वंदन महोत्सव का जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में आगाज किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया गया। माननीय मुख्यमंत्री ने स्टॉल्स का अवलोकन किया । स्वच्छता योद्धाओं की बालिकाओं को निशुल्क वैक्सीन लगवाने के लिए शिविर लगवाएं जिसमें बालिकाओं को वैक्सीन लगाई गई, साथ ही कार्यक्रम में” मेरी कहानी मेरी जुबानी”सत्र का आयोजन किया जिसे समाजसेवी जूही केडिया ने मॉडरेट किया। पैनलिस्ट के तौर पर अदिति मदान , वेब सीरीज चिड़िया उड़ फेम भूमिका मीणा एवं जीरो वेस्ट मॉडल पर काम कर रही डॉ सुदीप्ति अरोड़ा ने अपनी जीवन से जुड़ी कहानियों को सुनाया। तथा महिलाओं को मोटिवेट किया उन्होंने कहा कि महिलाएं यदि ठान ली तो सब कुछ कर सकती हैं। इसलिए अपनी भीतर की शक्ति को पहचाने और उसे उपयोग में ले।इसके बाद “आर्थिक सशक्तिकरण एवं उद्यमिता “में नारी शक्ति की भूमिका विषय पर पैनलिस्ट द्वारा चर्चा की गई।कार्यक्रम में जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल एवं सांसद मंजू शर्मा द्वारा लखपति दीदी योजना के तहत 13 लाभार्थियों को1.50 लाख के चेक वितरित किए गए। आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग दी गई साथ ही स्वच्छता शपथ भी दिलवाई गई राष्ट्रीय सेविका समिति की सेविकाओं द्वारा भी सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रदर्शित कि गई ।जवाहर कला केंद्र में स्वयं सहायता समूह की 300 स्टाल भी लगाई गई है जहां महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है यह तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी 17 मार्च तक रहेगी।

स्वच्छता योद्धाओं की बालिकाओं को लगी निःशुल्क सर्वाइकल वैक्सीन Read More »

जयपुर में आयोजित होने जा रहा है भारत की महिला शक्ति के कौशल और सम्मान का महोत्सव’ शक्ति वंदन’

जयपुर में आयोजित होने जा रहा है भारत की महिला शक्ति के कौशल और सम्मान का महोत्सव’ शक्ति वंदन’ Read More »

शक्ति वंदन भारत के स्व का अभिनन्दन

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत के सपने को साकार करने तथा प्रतिभाओं को अवसर देने के उद्देश्य से नगर निगम ग्रेटर द्वारा महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिये महिलाओं को समर्पित शक्ति वंदन महोत्सव आयोजित कर रहा है। तीन दिवसीय (15 मार्च से 17 मार्च 2025) यह कार्यक्रम जवाहर कला केन्द्र में आयोजित किया जायेगा। नगर निगम ग्रेटर द्वारा गत वर्ष भी 02 से 04 मार्च 2024 को शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें भी कई कीर्तिमान बनाये गये थे। कार्यक्रम के यह रहेंगे विशेष आकर्षणः-

शक्ति वंदन भारत के स्व का अभिनन्दन Read More »

नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण

विभिन्न शाखाओं में जाकर सफाई व्यवस्था को परखाकहा कि शहर को स्वच्छ रखते हुये कार्यस्थल को भी रखे स्वच्छ जयपुर, 10 मार्च। सोमवार को नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व शाखा, वित्त शाखा, इंजीनियर विंग, कम्प्यूटर शाखा, विद्युत शाखा सहित विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया।शौचालयों का निरीक्षण कर अधिशाषी अभियन्ता मुख्यालय को सभी शौचालयों को साफ करवाने एवं मरम्मत करवाने के निर्देश दिये। बिल्डिंग में जगह-जगह जाले देखकर महापौर ने नाराजगी जाहिर की तथा जमादार को तुरन्त जाले हटवाने के निर्देश दिये साथ ही जहां कही भी टूटे-फूटे फर्नीचर रखे हुये थे उन्हें हटवाने के निर्देश दिये तथा जहां आवश्यक हो वहां रंग रोगन करवाने के निर्देश दिये। कई शाखाओं में रेड स्पॉट बने हुये थे जिसे देखकर उसे साफ करने के निर्देश दिये। शिशुपालना गृह का भी निरीक्षण किया वहां की सफाई व्यवस्था, बच्चों की देखभाल, रसोई, शौचालय आदि का निरीक्षण किया साथ ही बच्चों के साथ लाड़-दुलार भी किया। सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो शहर की सफाई कर शहर को स्वच्छ रखते है उनके खुद का कार्यस्थल भी स्वच्छ होना चाहिए।

नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण Read More »

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, उनकी मेहनत भरी दिनचर्या से कुछ पल राहत देने के लिए उन्हें “Chava” मूवी दिखाने का अवसर मिला।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, उनकी मेहनत भरी दिनचर्या से कुछ पल राहत देने के लिए उन्हें “Chava” मूवी दिखाने का अवसर मिला। Read More »

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वच्छता योद्धाओं को दिखाई फिल्म ‘छावा’

जयपुर 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर जीटी सेंट्रल में महिला स्वच्छता योद्धाओं को छावां फिल्म दिखाई।सभी स्वच्छता योद्धा मूवी देखकर उत्साहित नजर आए तथा सभी ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सभी महिला स्वच्छता योद्धाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी तथा स्वच्छता योद्धाओं को आइसक्रीम भी खिलाई इसके बाद सभी स्वच्छता योद्धाओं के साथ छावा मूवी देखी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वच्छता योद्धाओं को दिखाई फिल्म ‘छावा’ Read More »