जयपुर, 28 मार्च। नगर निगम ग्रेटर में आयोजित समीक्षा बैठक में राजस्व वूसली को लेकर अतिरिक्त आयुक्त से लक्ष्य व वास्तविकता को लेकर चर्चा की गई। राजस्व एवं निगम की आय को बढ़ाया जाने के विकल्पों पर भी विस्तृत चर्चा की गई एवं लक्ष्य से कम राजस्व आय वसूली को गंभीरता से लेते हुये अधिक से अधिक राजस्व वसूली पर जोर दिये जाने के निर्देश दिये गये जिससे की निगम के विकास कार्य प्रभावित नहीं होवे।
आम जनता की मांग पर वार्ड नं. 64 में एक दिन और यूडी टैक्स कैम्प लगाये जाने के लिये निर्देश दिये गये ताकि जो लोग यूडी टैक्स जमा कराने से वंचित रह गये है वो जमा करा सकते है। संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि यूडी टैक्स की डिमांड वास्तविकता से अधिक जारी हो गई है ऐसे प्रकरणों का परीक्षण करे एवं उनकी शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करे जिससे आमजन को राहत मिल सके । राजस्व वसूली हेतु जिस क्षेत्र या वार्ड में कैम्प लगाये जाये उनकी जानकारी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी दी जावे ताकि आमजन को उसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
खुले में कचरा डालने, ओपन कचरा डिपो, स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करना हेतु अधिकारियों से फीडबैक लिया गया।अधिकारियों को निर्देश दिये कि खुले में कचरा डालने वालों के विरूद्ध चालान की कार्यवही की जाये, ओपन कचरा डिपो समाप्त किये जाये। अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानसून पूर्व नालों की सफाई की जाये साथ ही सड़क से नालों मे ंजाने वाले पानी के एंट्री पाइंट पर जाली लगाया जाना सुनिश्चित करावें। उन्होंने टूटे हुए फेरोकवर को तत्काल बदलने के निर्देश दिये साथ ही नाला सफाई के दौरान नाला से निकलने वाले मलबा को तत्काल उठवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करावें।

