शक्ति वंदन महोत्सव के तहत आयोजित सत्रों के माध्यम से महिलाओं ने सीखी जीवन जीने की कला
जयपुर 15 मार्च। नगर निगम ग्रेटर द्वारा शनिवार को शक्ति वंदन महोत्सव का जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में आगाज किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया गया। माननीय मुख्यमंत्री ने स्टॉल्स का अवलोकन किया ।

स्वच्छता योद्धाओं की बालिकाओं को निशुल्क वैक्सीन लगवाने के लिए शिविर लगवाएं जिसमें बालिकाओं को वैक्सीन लगाई गई, साथ ही कार्यक्रम में” मेरी कहानी मेरी जुबानी”सत्र का आयोजन किया जिसे समाजसेवी जूही केडिया ने मॉडरेट किया। पैनलिस्ट के तौर पर अदिति मदान , वेब सीरीज चिड़िया उड़ फेम भूमिका मीणा एवं जीरो वेस्ट मॉडल पर काम कर रही डॉ सुदीप्ति अरोड़ा ने अपनी जीवन से जुड़ी कहानियों को सुनाया। तथा महिलाओं को मोटिवेट किया उन्होंने कहा कि महिलाएं यदि ठान ली तो सब कुछ कर सकती हैं। इसलिए अपनी भीतर की शक्ति को पहचाने और उसे उपयोग में ले।
इसके बाद “आर्थिक सशक्तिकरण एवं उद्यमिता “में नारी शक्ति की भूमिका विषय पर पैनलिस्ट द्वारा चर्चा की गई।
कार्यक्रम में जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल एवं सांसद मंजू शर्मा द्वारा लखपति दीदी योजना के तहत 13 लाभार्थियों को1.50 लाख के चेक वितरित किए गए।

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग दी गई साथ ही स्वच्छता शपथ भी दिलवाई गई राष्ट्रीय सेविका समिति की सेविकाओं द्वारा भी सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रदर्शित कि गई ।
जवाहर कला केंद्र में स्वयं सहायता समूह की 300 स्टाल भी लगाई गई है जहां महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है यह तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी 17 मार्च तक रहेगी।

