मानसून से पहले निर्माण कार्य पूरा करो…
मानसून से पहले निर्माण कार्य पूरा करो… Read More »
प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़, शहर जिलाध्यक्ष श्री अमित गोयल ने भी किया गया योगाभ्यास जयपुर, 12 जून। नगर निगम ग्रेटर द्वारा जयपुर योग महोत्सव-2025 के तहत लग रहे योग शिविरों के आयोजनों की श्रृखंला के अन्तर्गत गुरूवार को तीसरा योग शिविर स्मृति वन पार्क विद्याधर नगर सीकर रोड़ पर आयोजित किया गया जिसमें प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष श्री अमित गोयल, महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर सहित नगर निगम ग्रेटर चैयरमेन श्री डॉ. मीनाक्षी शर्मा, पार्षद श्रीमती सुमन गुप्ता, श्री दिनेश कॉवट, श्री बाबूलाल शर्मा, श्री भंवरलाल मालाकार, श्री इंद्रप्रकाश धाभाई सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।योग शिविर में प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ ने योगाभ्यास किया तथा योग के महत्व को साझा किया और ‘‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’’ के संकल्प को वृक्षारोपण के माध्यम से साकार किया। योग और प्रकृति के संग जीवन को समर्पित करने की प्रेरणा दी साथ ही पर्यावरण सरंक्षण के लिए यज्ञ में भी आहूती दी। पतंजलि योग समिति के महेन्द्र यादव, प्रकाश दास महाराज, क्रीडा भारती, गायत्री परिवार और ब्रहाकुमारी संस्थान सहित योगाचार्यो ने योग करवाये गये साथ ही योग करने के फायदे भी बताये। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बताया कि 11वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की थीम YOGA for One Earth, One Health रखी गई है इसलिये योग को यज्ञ और पौधारोपण से जोड़ा गया है। गौरतलब है कि नगर निगम ग्रेटर द्वारा 8 जून से प्रातः 6.00 बजे से विभिन्न स्थानों पर योग शिविर लगाये जा रहे है प्रथम शिविर झोटवाड़ा के बायोडायवर्सिटी पार्क में लगाया गया। दूसरा शिविर नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर लगाया गया एवं तीसरा शिविर 12 जून को स्मृति वन सीकर रोड़ पर आयोजित किया गया। इसके बाद 13 जून को सिटी पार्क मानसरोवर में शिविर लगाया जायेगा। 14 एवं 15 जून को 30 घंटे अखंड योग का आयोजन श्री हरिशचंद तोतुका भवन नारायण सिंह सर्किल किया जायेगा जिसमें 100 से अधिक संस्था भाग लेगी जिसमें योग के साथ अनवरत यज्ञ भी किया जायेगा जिससे पर्यावरण शु़द्ध होगी।
स्मृति वन पार्क, विद्याधर नगर, सीकर रोड़ पर आयोजित किया गया तीसरा योग शिविर Read More »
जयपुर, 11 जून। नगर निगम ग्रेटर द्वारा जयपुर योग महोत्सव-2025 के तहत लग रहे योग शिविरों के आयोजनों की श्रृखंला के अन्तर्गत नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा योगाभ्यास किया गया। योगाचार्य श्री ढाकाराम द्वारा योग मंत्रों के उच्चारण के साथ भस्त्रिका प्रणायाम, ताड़ासन, हास्य योग करवाये गये साथ ही योग करने के फायदे भी बताये। उन्होंने बताया कि योग करने से मानसिक एवं शारीरिक रूप से ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। इसलिये प्रतिदिन 15 मिनट योग के लिये निकाले। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर में गतवर्षो से लगातार 9.30 बजे से 9.45 बजे तक योग मंत्रों के साथ योगाभ्यास किया जाता है। अब यह योगाभ्यास 9.45 बजे से 10.00 बजे तक किया जायेगा। इससे कार्मिकों के कार्यो में कुशलता आती है शारीरिक एवं मानसिक ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। इस वर्ष योग दिवस की थीम “Yoga of One Earth, One Health” है। इसीलिये योग शिविरों में पौधारोपण किया जा रहा है यज्ञ भी किया जा रहा है। जिससे मन की शुद्धि के साथ-साथ पर्यावरण की भी शुद्धि हो सके। गौरतलब है कि नगर निगम ग्रेटर द्वारा 8 जून से प्रातः 6.00 बजे से विभिन्न स्थानों पर योग शिविर लगाये जा रहे है प्रथम शिविर झोटवाड़ा के बायोडायवर्सिटी पार्क में लगाया गया। दूसरा शिविर नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर लगाया गया एवं आगामी शिविर 12 जून को स्मृति वन सीकर रोड़ पर आयोजित किया जायेगा। इसके बाद 13 जून को सिटी पार्क मानसरोवर में शिविर लगाया जायेगा। 14 एवं 15 जून को 30 घंटे अखंड योग का आयोजन श्री हरिशचंद तोतुका भवन नारायण सिंह सर्किल किया जायेगा जिसमें 100 से अधिक संस्था भाग लेगी जिसमें योग के साथ अनवरत यज्ञ भी किया जायेगा जिससे पर्यावरण शु़द्ध होगी।
नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर अधिकारियों, कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास Read More »
नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ॰ सौम्या गुर्जर को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए राजस्थान का ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किया गया है। आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) विभाग ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किए हैं। आदेश में उल्लेखित किया गया है कि 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन एवं जन-जन को योग के प्रति जागरूक करने एवं योग कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने के उद्देश्य से नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ॰ सौम्या गुर्जर को राजस्थान का ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 21 जून 2025 तक प्रभावी रहेगी अथवा जब तक राज्य सरकार द्वारा इसे निरस्त न कर दिया जाए, तब तक मान्य होगी। महापौर ने इस पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे लिए गर्व का विषय है कि मुझे राजस्थान का योग ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किया गया है। मैं इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा जी का धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। हर घर आँगन में योग पहुँचे यह मेरी प्राथमिकता है। इसके लिए पिछले दो वर्षों से नगर निगम ग्रेटर द्वारा योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आमजन को योग शिविरों के माध्यम से योग से जोड़ा जा रहा है। आगामी 14-15 जून को 30 घंटे योग कर नया कीर्तिमान भी बनाया जाएगा जिसमें 100 से अधिक योग संस्थाओं द्वारा भाग लिया जाएगा।
’नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर बनी राजस्थान की योग ब्रांड एंबेसेडर’ Read More »
प्रथम योग शिविर बायोडायवर्सिटी पार्क में आयोजित किया गया प्रथम योग शिविर11 जून को विद्याधर नगर के स्मृति वन में आयोजित किया जाएगा योग शिविर नगर निगम ग्रेटर की पहल पर जयपुर वासियों को फिर से एक बार योगमय बनाने की मुहिम का आगाज रविवार से हो गया है यह आगाज रविवार को झोटवाड़ा के बायोडायवर्सिटी पार्क से किया गया जहां आमजन के साथ योगाभ्यास किया तथा बायोडायवर्सिटी पार्क में आमजन के साथ पौधारोपण भी किया । इस वर्ष योग शिविरों की सबसे खास बात यह है कि इन योग शिविरों को यज्ञ व प्रकृति के साथ जोड़ा गया है महापौर ने इस अवसर पर बताया कि इस वर्ष 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “yoga for one Earth one health ” है इसलिए योग शिविरों को यज्ञ व प्रकृति के साथ भी जोड़ा गया है योग शिविरों में जब तक योगाभ्यास किया जाता है तब तक अनवरत रूप से यज्ञ भी किया जा रहा है इसके साथ ही प्रतिभागियों को भी उपहार स्वरूप पौधा वितरण किया जा रहा है। हर घर आंगन में योग पहुंचे हर घर हरा भरा हो यह हम सभी का प्रयास है। योग शिविरों में योगाचार्य कुल भूषण बैराठी योगाचार्य प्रीति, सतपाल जी, योगी मनीष द्वारा योगाभ्यास करवाये गये।
जयपुर को योगमय बनाने की मुहिम का हुआ आगाज Read More »