स्मृति वन पार्क, विद्याधर नगर, सीकर रोड़ पर आयोजित किया गया तीसरा योग शिविर

प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़, शहर जिलाध्यक्ष श्री अमित गोयल ने भी किया गया योगाभ्यास


जयपुर, 12 जून। नगर निगम ग्रेटर द्वारा जयपुर योग महोत्सव-2025 के तहत लग रहे योग शिविरों के आयोजनों की श्रृखंला के अन्तर्गत गुरूवार को तीसरा योग शिविर स्मृति वन पार्क विद्याधर नगर सीकर रोड़ पर आयोजित किया गया जिसमें प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष श्री अमित गोयल, महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर सहित नगर निगम ग्रेटर चैयरमेन श्री डॉ. मीनाक्षी शर्मा, पार्षद श्रीमती सुमन गुप्ता, श्री दिनेश कॉवट, श्री बाबूलाल शर्मा, श्री भंवरलाल मालाकार, श्री इंद्रप्रकाश धाभाई सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
योग शिविर में प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ ने योगाभ्यास किया तथा योग के महत्व को साझा किया और ‘‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’’ के संकल्प को वृक्षारोपण के माध्यम से साकार किया। योग और प्रकृति के संग जीवन को समर्पित करने की प्रेरणा दी साथ ही पर्यावरण सरंक्षण के लिए यज्ञ में भी आहूती दी।


पतंजलि योग समिति के महेन्द्र यादव, प्रकाश दास महाराज, क्रीडा भारती, गायत्री परिवार और ब्रहाकुमारी संस्थान सहित योगाचार्यो ने योग करवाये गये साथ ही योग करने के फायदे भी बताये।

महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बताया कि 11वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की थीम YOGA for One Earth, One Health रखी गई है इसलिये योग को यज्ञ और पौधारोपण से जोड़ा गया है।


गौरतलब है कि नगर निगम ग्रेटर द्वारा 8 जून से प्रातः 6.00 बजे से विभिन्न स्थानों पर योग शिविर लगाये जा रहे है प्रथम शिविर झोटवाड़ा के बायोडायवर्सिटी पार्क में लगाया गया। दूसरा शिविर नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर लगाया गया एवं तीसरा शिविर 12 जून को स्मृति वन सीकर रोड़ पर आयोजित किया गया। इसके बाद 13 जून को सिटी पार्क मानसरोवर में शिविर लगाया जायेगा। 14 एवं 15 जून को 30 घंटे अखंड योग का आयोजन श्री हरिशचंद तोतुका भवन नारायण सिंह सर्किल किया जायेगा जिसमें 100 से अधिक संस्था भाग लेगी जिसमें योग के साथ अनवरत यज्ञ भी किया जायेगा जिससे पर्यावरण शु़द्ध होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *