इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में योग-यज्ञ-वृक्षारोपण का होगा संगम
योग महोत्सव-2025 के कार्यक्रमों की श्रृखंला के तहत् नगर निगम ग्रेटर महापौर एवं योग ब्रांड एम्बेसेडर डॉ. सौम्या गुर्जर की पहल पर एक बार फिर नगर निगम ग्रेटर सैकडों योग संस्थाओं के साथ मिलकर अखंड योग विश्वकीर्तिमान का इतिहास रचा जायेगा। नगर निगम ग्रेटर हजारों योगाचायों के साथ मिलकर 30 घंटे अर्थात् 1800 मिनट का अखंड योग विश्वकीर्तिमान बनायेगा।
गतवर्ष 1611 मिनट अखंड योग का विश्वकीर्तिमान बनाया गया था इस वर्ष 100 से अधिक संस्थाओं के हजारों योगाचार्यो द्वारा एक ही छत के नीचे बिना रूके बिना थके अखंड योग कर विश्वकीर्तिमान बनाया जायेगा। इस वर्ष योग महोत्सव-2025 की खास बात यह है कि योग के साथ 11 घंटे अनवरत गौमय यज्ञ भी किया जायेगा साथ ही पौधारोपण भी किया जायेगा अर्थात् योग-यज्ञ-वृक्षारोपण का संगम होगा। यह कार्यक्रम शनिवार को दोपहर 12.00 बजे इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में आयोजित किया जायेगा जो अगले दिन 22 जून को सायं 6.00 बजे तक अनवरत रूप से आयोजित किया जायेगा।
इस योग महोत्सव में भागीदार बनने वाले आमजन को एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाते हुये पौधे वितरित किये जायेगे।
योग ब्रांड एम्बेसेडर एवं महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने आमजन से अपील की कि वे अखंड योग विश्वकीर्तिमान के साक्षी बने और योग दिवस के अवसर पर अपने निकटतम स्थल पर जाकर योग करें।

