नव ऊर्जा, नया संकल्प – योग के संग!
नव ऊर्जा, नया संकल्प – योग के संग! Read More »
उद्यमियों, व्यापार मण्डलों के अध्यक्षों एवं व्यापारियों के साथ किया योगाभ्यास जयपुर एवं प्रदेशवासियों से योग दिवस पर निकटतम योग स्थल पर योग करने के लिये किया आह्वान 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास के तहत नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित किये जा रहे शिविरों के तहत शुक्रवार को महापौर एवं राजस्थान की योग ब्रांड एम्बेसेडर ने ‘‘पहले योग फिर उद्योग’’ के संकल्प के साथ प्रातः 8ः00 बजे हवामहल के सामने सभी व्यापार मंडलों के अध्यक्षों दुकानदारों उद्यमियों, आमजन के साथ योगाभ्यास किया। योगिनी हेमलता ने सभी को ताड़ासन, कटि चक्रासन, पश्चिमोत्तानासन, तितली आसन, भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम जैसे योगाभ्यास करवाये गये इसके साथ ही महापौर ने ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य’’ के लिये योग का संदेश देते हुये सभी व्यापारियों, व्यापार मण्डलों के अध्यक्षों को प्रतिदिन योगाभ्यास से दिन की शुरूआत करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष श्री सुभाष गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरीश केडिया, उपाध्यक्ष श्री नीरज लुहाडिया, चांदी की टकसाल, हवामहल, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मौजूद रहे। महापौर ने सभी व्यापारियों को RRR (Reduce, Reuse, Recycle) को अपने जीवनचर्या में शामिल करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण सरंक्षण को मजबूती मिलेगी। इससे पूर्व नगर निगम ग्रेटर द्वारा झोटवाड़ा, विद्याधर नगर सहित विभिन्न स्थानों पर योग शिविर लगाये गये जिसमें आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पहले योग फिर उद्योग के संकल्प को किया साकार Read More »
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास के तहत नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित किये जा रहे योग शिविरों के तहत शुक्रवार को महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने स्वच्छता योद्धाओं के साथ निवास स्थान पर प्रातः 6ः30 बजे योगाभ्यास किया। महापौर ने सभी स्वच्छता योद्धाओं को योग मैट देते हुए कहा कि आप सभी प्रतिदिन इस योग मैट पर 15 मिनट योगाभ्यास करें क्योंकि हमारा मन एवं तन दोनों स्वस्थ होगे तो हम अपने कार्यों को दुगुनी ऊर्जा से कर पायेगें। सभी स्वच्छता योद्धा यदि स्वस्थ रहेंगे तभी शहर को स्वच्छ रख पाएंगे। महापौर ने इस अवसर पर सभी स्वच्छता योद्धाओं को प्रतिदिन योग करने का संकल्प भी दिलाया। महापौर ने इस अवसर पर बताया कि ‘‘जो रखते है जयपुर की स्वच्छता का ख्याल आओ हम रखे उनके स्वास्थ्य का ध्यान’’ और इसीलिये प्रतिवर्ष स्वच्छता योद्धाओं के लिये योग शिविर आयोजित किये जाते है। जिसमें स्वच्छता योद्धाओं द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया जाता है। इस अवसर पर योगाचार्य प्रियकांत गौतम ने स्वच्छता योद्धाओं को ताड़ासन पश्चिमोत्तानासन, अनुलोम विलोम सहित कई आसान करवाएं। सभी स्वच्छता योद्धाओं ने महापौर को धन्यवाद दिया कि उन्होंने उनके लिए इस प्रकार का योगाभ्यास शिविर रखा इस योग शिविर में करवाए गए आसनों को भी प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे और अपने परिवारजनों को भी इन योगासन को करने के लिए प्रेरित करेंगे।
स्वच्छता योद्धाओं के साथ किया योगाभ्यास प्रतिदिन योग करने का दिलाया संकल्प Read More »
इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में योग-यज्ञ-वृक्षारोपण का होगा संगम योग महोत्सव-2025 के कार्यक्रमों की श्रृखंला के तहत् नगर निगम ग्रेटर महापौर एवं योग ब्रांड एम्बेसेडर डॉ. सौम्या गुर्जर की पहल पर एक बार फिर नगर निगम ग्रेटर सैकडों योग संस्थाओं के साथ मिलकर अखंड योग विश्वकीर्तिमान का इतिहास रचा जायेगा। नगर निगम ग्रेटर हजारों योगाचायों के साथ मिलकर 30 घंटे अर्थात् 1800 मिनट का अखंड योग विश्वकीर्तिमान बनायेगा। गतवर्ष 1611 मिनट अखंड योग का विश्वकीर्तिमान बनाया गया था इस वर्ष 100 से अधिक संस्थाओं के हजारों योगाचार्यो द्वारा एक ही छत के नीचे बिना रूके बिना थके अखंड योग कर विश्वकीर्तिमान बनाया जायेगा। इस वर्ष योग महोत्सव-2025 की खास बात यह है कि योग के साथ 11 घंटे अनवरत गौमय यज्ञ भी किया जायेगा साथ ही पौधारोपण भी किया जायेगा अर्थात् योग-यज्ञ-वृक्षारोपण का संगम होगा। यह कार्यक्रम शनिवार को दोपहर 12.00 बजे इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में आयोजित किया जायेगा जो अगले दिन 22 जून को सायं 6.00 बजे तक अनवरत रूप से आयोजित किया जायेगा। इस योग महोत्सव में भागीदार बनने वाले आमजन को एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाते हुये पौधे वितरित किये जायेगे।योग ब्रांड एम्बेसेडर एवं महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने आमजन से अपील की कि वे अखंड योग विश्वकीर्तिमान के साक्षी बने और योग दिवस के अवसर पर अपने निकटतम स्थल पर जाकर योग करें।
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु योग दिवस के संदेश को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों द्वारा जन-जन में योग के प्रति सक्रिय भागीदारी निभाने के उद्देश्य से 21 जून 2025 तक नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर को योग ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है जिसका प्रमाण पत्र सोमवार को आयुष भवन में उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा ने महापौर डॉ सौम्या गुर्जर को प्रदान किया। इस अवसर पर ,नगर निगम हेरिटेज महापौर कुसुम यादव सहित आयुष विभाग के अधिकारी ,कर्मचारी पतंजलि योग समिति ,क्रीडा भारतीय अन्य योग संस्थान के योगाचार्य मौजूद रहे।
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग ब्रांड एंबेसडर के रूप में जिम्मेदारी मिली Read More »