स्वच्छता योद्धाओं के साथ किया योगाभ्यास प्रतिदिन योग करने का दिलाया संकल्प

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास के तहत नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित किये जा रहे योग शिविरों के तहत शुक्रवार को महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने स्वच्छता योद्धाओं के साथ निवास स्थान पर प्रातः 6ः30 बजे योगाभ्यास किया।

महापौर ने सभी स्वच्छता योद्धाओं को योग मैट देते हुए कहा कि आप सभी प्रतिदिन इस योग मैट पर 15 मिनट योगाभ्यास करें क्योंकि हमारा मन एवं तन दोनों स्वस्थ होगे तो हम अपने कार्यों को दुगुनी ऊर्जा से कर पायेगें। सभी स्वच्छता योद्धा यदि स्वस्थ रहेंगे तभी शहर को स्वच्छ रख पाएंगे। महापौर ने इस अवसर पर सभी स्वच्छता योद्धाओं को प्रतिदिन योग करने का संकल्प भी दिलाया।

महापौर ने इस अवसर पर बताया कि ‘‘जो रखते है जयपुर की स्वच्छता का ख्याल आओ हम रखे उनके स्वास्थ्य का ध्यान’’ और इसीलिये प्रतिवर्ष स्वच्छता योद्धाओं के लिये योग शिविर आयोजित किये जाते है। जिसमें स्वच्छता योद्धाओं द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया जाता है।

इस अवसर पर योगाचार्य प्रियकांत गौतम ने स्वच्छता योद्धाओं को ताड़ासन पश्चिमोत्तानासन, अनुलोम विलोम सहित कई आसान करवाएं। सभी स्वच्छता योद्धाओं ने महापौर को धन्यवाद दिया कि उन्होंने उनके लिए इस प्रकार का योगाभ्यास शिविर रखा इस योग शिविर में करवाए गए आसनों को भी प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे और अपने परिवारजनों को भी इन योगासन को करने के लिए प्रेरित करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *