नगर निगम ग्रेटर पहली बार टॉप 20 में शामिल.. राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में 16वां स्थान प्राप्त किया

जयपुर, 17 जुलाई – राजस्थान के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि नगर निगम ग्रेटर को राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में देशभर में 16वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह पहली बार है जब जयपुर ग्रेटर टॉप 20 स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल हुआ है।

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामय उपस्थिति में गुरुवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह -2024 -25 आयोजित किया गया, जिसमें भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्य मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा, नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। नगर निगम ग्रेटर को स्टेट मिनिस्ट्रियलरियल कैटेगरी में Promising swachh shehar of rajasthan अवार्ड दिया गया इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त सीमा कुमार उपायुक्त (स्वास्थ्य) ओमप्रकाश थानवी , मालवीय नगर जोन उपायुक्त प्रियव्रत चरण मौजूद रहे।

Read more

https://x.com/drsomyagurjar/status/1945765276047524150

यह उपलब्धि नगर निगम की स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता, नागरिक सहभागिता एवं सतत शहरी विकास की दिशा में किए गए सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *