Admin

Somyagurjar_NagarNigamJaipur

दीपोत्सव पर्व पर की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक

स्वच्छता की थीम ‘‘स्वच्छ दिवाली-शुभ दिवाली’’ पर सजायें जाये बाजारउत्कृष्ट रोशनी के साथ-साथ स्वच्छ बाजार का भी दिया जायेगा पुरस्कार‘‘वोकल फोर लोकल’’ को बढ़ावा देने की अपीलपदाधिकारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ जयपुर, 26 अक्टूबर। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने शनिवार को दीपोत्सव पर्व के अवसर पर की जाने वाले आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में नगर निगम मुख्यालय पर 25 से भी अधिक विभिन्न व्यापार मण्डलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में समितियों के चैयरमेन श्री लक्ष्मण नूनीवाल, श्री पारस जैन, श्री रमेश सैनी, श्री प्रवीण कुमार यादव, श्री हरीश शर्मा सहित उपायुक्त सतर्कता, उपायुक्त स्वास्थ्य, अधिशाषी अभियन्ता तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।महापौर ने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों से एक-एक कर संवाद किया समस्याऐं सुनी और सुझाव भी मांगे। महापौर ने सभी पदाधिकारियों को इस अवसर पर कहा कि इस वर्ष स्वच्छता की थीम पर बाजारों को सजायें, नगर निगम द्वारा इस वर्ष उत्कृष्ट रोशनी के साथ-साथ स्वच्छ बाजार का भी अॅवार्ड दिया जायेगा। यह अॅवार्ड उस व्यापार मंडल को दिया जाये जो स्वच्छता के पैरामीटर्स को पूरा करेंगा। स्वच्छ बाजार अवार्ड के पैरामीटर्सः- महापौर ने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि दिपावली पर गौसंवर्धन के लिये गौमय दीपक जलाये, वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दे जिससे लोकल वेन्डर्स आत्मनिर्भर हो सकेंगे। वोकल फॉर लोकल के तहत नगर निगम मुख्यालय पर 28 से 30 अक्टूबर 2024 तक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं ऐसे वेन्डर्स जो आर्थिक रूप से सशक्त नहीं है उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिये स्टॉल्स उपलब्ध करवाई जायेगी। महापौर ने इस अवसर पर पदाधिकारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि जयपुर हम सब का है इसलिये इसे स्वच्छ और सुन्दर बनाने की जिम्मेदारी हम सब की है। महापौर ने व्यापारियों को मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध करवाने, व्यापार की राह सुगम करने के लिये मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा दिपावली पर्व पर पटाखों द्वारा आगजनी को रोकने के लिये ध्यान में रखे जाने वाले आवश्यक बिन्दुओं के बारे में भी चर्चा की गई।बैठक में महेश नगर व्यापार मंडल, झोटवाड़ा व्यापार मंडल, गोपालपुरा बाईपास व्यापार मंडल, मोतीसंस ज्वैलर्स, जयपुर व्यापार मंडल, गोपालपुरा व्यापार मंडल, प्रताप नगर व्यापार समिति, लालकाठी व्यापार मण्डल समिति, श्योपुर रोड व्यापार समिति, सिध्ंाी कैंप व्यापार मंडल समिति सहित 25 से भी अधिक विभिन्न व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दीपोत्सव पर्व पर की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक Read More »

नगर निगम ग्रेटर की एतिहासिक पहल

नगर निगम ग्रेटर और ICLEI USA & ICLEI South Asia के बीच किया गया एमओयूमहापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने एमओयू पर किये हस्ताक्षर जयपुर, 22 अक्टूबर। नगर निगम ग्रेटर ने राइजिंग राजस्थान के मध्यनजर एतिहासिक पहल करते हुये मंगलवार को दक्षिण एशिया क्लीन एनर्जी फोरम (SACEF) की ओर से आयोजित हुये कार्यक्रम में नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर द्वारा एमओयू हस्ताक्षर किया गया। यह एमओयू नगर निगम ग्रेटर और ICLEI USA & ICLEI South Asia की ओर से आयोजित हुये कार्यक्रम में नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर द्वारा एमओयू हस्ताक्षर किया गया। यह एमओयू नगर निगम ग्रेटर और 1- Sustainable energy Transition 2- Energy efficiency 3- Wastewater treatment/water treatment 4- Solid waste handing 5- Air pollution abatement विषयों पर कार्य किया जायेगा। यह नगर निगम ग्रेटर के लिये एक बड़ा अवसर है। जिसके तहत यूएस के प्रातों के साथ एमओयू किया गया है जिससे दोनों देशों के स्वायत्त निकाय एक दूसरे के तकनीक, नवाचार और प्रशासन के लिये एकजुट होकर कार्य करेंगे। यह एमओयू दोनों देशों के बीच एक एतिहासिक पहल होगी जिससे शहरीकरण में आ रही चुनौतियों का सामना करने व वैदेशिक आधुनिक तकनीकी का प्रयोग कर शहर के आधुनिकिरण के साथ तीव्र व सुव्यवस्थित विकास के रास्ते खुलेंगे और साथ ही सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा दिया जायेगा एवं व्यवस्थाओं में सुधार करने के प्रयास होगे तथा आम नागरिकों के जीवन को भी सुगम बनाया जा सकेगा। महापौर ने इस अवसर पर U.S.- South Asia Mayoral Platform On Sustainable Cities विषय पर अपने विचार रखते हुए विदेशी प्रतिनिधियों को नगर निगम ग्रेटर द्वारा किये जा रहे नवाचारों की जानकारी दी साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किये गये कार्यो की भी जानकारी दी इसके साथ ही नगर निगम ग्रेटर द्वारा आगामी दिनों में आयोजित होने वाले जयपुर समारोह में आने का भी न्यौता दिया। कार्यक्रम में 15 से भी अधिक देशों के प्रतिनिधि अब्बू धाबी, कोलम्बस, सिटी ऑफ फैयरमाउन्ट, श्रीलंका, राजकोट, City of Baltimore, कोलापुर, पटना, ICLEI South Asia की एकज्यूकेटिव डायरेक्टर इमानी कुमार, ICLEI U.S.A की पूर्व एकज्यूकेटिव डायरेक्टर Angie Fiye सहित अन्य विदेश से आये प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

नगर निगम ग्रेटर की एतिहासिक पहल Read More »

साउथ एशिया क्लीन एनर्जी फोरम (SACEF – 2024) में जयपुर और अमेरिका के मध्य स्वच्छ ऊर्जा को लेकर MOU

साउथ एशिया क्लीन एनर्जी फोरम (SACEF – 2024) में जयपुर और अमेरिका के मध्य स्वच्छ ऊर्जा को लेकर MOU Read More »

दो दिवसीय दौरे के दौरान पार्षदों समितियों के अध्यक्षों ,अधिकारियों ने लखनऊ नगर निगम और स्मार्ट सिटी के तहत किया जा रहे कार्यों के बारे में जाना

सांस्कृतिक परंपराओं, संस्कृतियों के आदान-प्रदान से कार्यों को मिलती है एक नई दिशा और आयामडॉ सौम्या गुर्जर नगर निगम ग्रेटर महापौर जयपुर 18 अक्टूबर। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर सहित अयोध्या के दो दिवसीय दौरे के दौरान अयोध्या दर्शन के साथ-साथ सभी पार्षदों समितियो के अध्यक्षों, अधिकारियों ने लखनऊ स्मार्ट सिटी ऑफिस पहुंचकर वहां की कार्यप्रणाली के बारे में जाना। सभी पार्षदों , समितियों के अध्यक्षों,अधिकारियों ने रात्रि 8:00 बजे से 10: 00 बजे तक बैठक में हिस्सा लिया। इससे पूर्व लखनऊ नगर निगम की महापौर ने बैठक में मौजूद नगर निगम ग्रेटर के पार्षदों समितियां के अध्यक्षों अधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया । लखनऊ नगर निगम की महापौर श्रीमती सुषमा खरकवाल ने नगर निगम लखनऊ, लखनऊ स्मार्ट सिटी द्वारा वर्तमान में किये जा रहे कार्यों, चलाये जा रहे प्रोजेक्ट, उन प्रोजेक्ट से शहर की बदल रही तस्वीर के बारे में बैठक में मौजूद जयपुर के पार्षदो समितियों के अध्यक्षों को पीपीटी के माध्यम से विस्तृत रूप से बताया। पीपीटी के माध्यम से बताया गया कि लखनऊ स्मार्ट सिटी के तहत किया जा रहे कार्यों जैसे मिशन भरोसा इसके साथ ही शहर में बनाए गए वेस्ट टू वंडर पार्क आमजन की शिकायतों के निस्तारण के लिए बनाए गए कमांड सेंटर , निजी संस्थान को गोद दिए गए पार्कों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया साथ ही नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने नगर निगम ग्रेटर द्वारा अब तक किए गए नवाचारों, स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत किए गए कार्यों ,स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत नगर निगम ग्रेटर द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में तथा अब तक निगम द्वारा बनाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में भी अवगत कराया। महापौर ने अवसर पर कहा कि दो दिवसीय इस यात्रा की सबसे खास बात आपसी संस्कृतियों के आदान-प्रदान की रही जिसमें आपसी सांस्कृतिक परंपराओं संस्कृतियों, खान-पान आदि के बारे में एक दूसरे को अवगत कराया गया। सांस्कृतिक परंपराओं का एक्सचेंज किए जा रहे प्रयासों और विकास को एक नए आयाम और दिशा प्रदान करता है।

दो दिवसीय दौरे के दौरान पार्षदों समितियों के अध्यक्षों ,अधिकारियों ने लखनऊ नगर निगम और स्मार्ट सिटी के तहत किया जा रहे कार्यों के बारे में जाना Read More »

प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या का दो दिवसीय दौरा

जयपुर 17 अक्टूबर। महापौर सौम्या गुर्जर सहित निगम के चेयरमैन , पार्षद ,अधिकारियों ने अयोध्या के दो दिवसीय दौरे के दौरान रामलला के दर्शन करने के साथ विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया । महापौर ने बताया कि राम मंदिर हर परिवार की आस्था का केंद्र है और इसी के तहत नगर निगम के पार्षद ,चेयरमैन अधिकारियों ने सरयू घाट पर पूजा अर्चना के पश्चात रामलला के अद्भुत दर्शन के सुअवसर का लाभ उठाया। इस दौरे के दौरान अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी से भी मुलाकात की साथ ही नगर निगम अयोध्या द्वारा की जा रही स्वच्छता गतिविधियों, के बारे में जानकारी ली और नगर निगम ग्रेटर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए किया जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। साथ ही शबरी रसोई के खाने का भी स्वाद रखा।

प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या का दो दिवसीय दौरा Read More »

मुरलीपुरा के वार्ड 15 के शंकर विहार स्थित पार्क में नवदुर्गा वाटिका स्थापित

जयपुर 12 अक्टूबर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा शंकर विहार वार्ड 15 स्थित मुरलीपुरा में नवदुर्गा वाटिका स्थापित की गई है जिसमें नवदुर्गा की तर्ज पर नौ औषधीय पौधे लगाए गए हैंमहापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने शनिवार को इस नवदुर्गा वाटिका का उद्घाटन कर शुभारंभ किया। इस नवदुर्गा वाटिका में हरड़ ,ब्राह्मी ,चादूसुर और पेठा, अलसी मोइया, नागदोन, तुलसी, शतावरी के नौ औषधीय पौधे लगाए गए हैं। गौरतलब है कि वार्ड 76 मानसरोवर के गुरु गोलवलकर पार्क में भी नवदुर्गा वाटिका स्थापित की गई है।इस अवसर पर वार्ड 15 की पार्षद एवं अध्यक्ष डॉ मीनाक्षी शर्मा, लक्ष्मण नूनिवाल, शेर सिंह धाकड़ सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं वार्ड वासी मौजूद रहे। महापौर ने सर्वप्रथम स्थापित की गई नवदुर्गा की प्रतिमाओं का पूजन किया उसके पश्चात नवदुर्गा की तर्ज पर नव औषधीय पौधे भी लगाये।महापौर ने प्रत्येक औषधीय पौधे की रोली मोली, चावल द्वारा पूजन किया पर्यावरण विद् एवं पर्यावरण समिति के प्रांत संयोजक अशोक कुमार शर्मा द्वारा प्रत्येक औषधीय पौधे के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया। महापौर ने अवसर पर नवदुर्गा वाटिका में बीस से भी अधिक 10 वर्ष से कम उम्र की कन्याओं का कन्या पूजन कर उन्हें अपने हाथों से प्रसाद ग्रहण करवाया तथा उन्हें उपहार स्वरूप भेंट भी प्रदान की। महापौर ने इस अवसर पर कहा कि यह निगम का नवाचार है जिससे आमजन औषधीय पौधों के महत्व को समझेंगे और इस दिशा में पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन के कार्यक्रम को भी जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में रखा गया जिसमें किसी भी प्रकार के सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया तथा बच्चों को भी स्वच्छता का महत्व समझाया गया जिससे बच्चे अपने-अपने घरों पर जाकर अपने परिवार पड़ोसियों को स्वच्छता की अच्छी आदत के बारे में जागरूक कर सके। डॉ सौम्या ने इस अवसर पर कहा कि शाम को भी 7:00 बजे से डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्वच्छता की थीम पर नगर निगम ग्रेटर के स्वच्छता एंथम पर डांडिया, गरबा किया जाएगा। जिससे आमजन के बीच स्वच्छता का संदेश पहुंच सकेगा साथ ही नवदुर्गा के नव स्वरूप में गरबा भी किया जाएगा तथा शक्ति वंदन 2.0 के साथ प्रशिक्षित छात्राओं ,महिलाओं द्वारा सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग के साथ गरबा किया जाएगा।

मुरलीपुरा के वार्ड 15 के शंकर विहार स्थित पार्क में नवदुर्गा वाटिका स्थापित Read More »