Somyagurjar_NagarNigamJaipur

दीपोत्सव पर्व पर की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक

स्वच्छता की थीम ‘‘स्वच्छ दिवाली-शुभ दिवाली’’ पर सजायें जाये बाजार
उत्कृष्ट रोशनी के साथ-साथ स्वच्छ बाजार का भी दिया जायेगा पुरस्कार
‘‘वोकल फोर लोकल’’ को बढ़ावा देने की अपील
पदाधिकारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

जयपुर, 26 अक्टूबर। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने शनिवार को दीपोत्सव पर्व के अवसर पर की जाने वाले आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में नगर निगम मुख्यालय पर 25 से भी अधिक विभिन्न व्यापार मण्डलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में समितियों के चैयरमेन श्री लक्ष्मण नूनीवाल, श्री पारस जैन, श्री रमेश सैनी, श्री प्रवीण कुमार यादव, श्री हरीश शर्मा सहित उपायुक्त सतर्कता, उपायुक्त स्वास्थ्य, अधिशाषी अभियन्ता तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
महापौर ने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों से एक-एक कर संवाद किया समस्याऐं सुनी और सुझाव भी मांगे। महापौर ने सभी पदाधिकारियों को इस अवसर पर कहा कि इस वर्ष स्वच्छता की थीम पर बाजारों को सजायें, नगर निगम द्वारा इस वर्ष उत्कृष्ट रोशनी के साथ-साथ स्वच्छ बाजार का भी अॅवार्ड दिया जायेगा। यह अॅवार्ड उस व्यापार मंडल को दिया जाये जो स्वच्छता के पैरामीटर्स को पूरा करेंगा।

स्वच्छ बाजार अवार्ड के पैरामीटर्सः-

  1. नीले व हरे रंग के बड़े डस्टबिन रखे जाये।
    2- RRR Reduce, Reuse, Recycle की थीम पर कार्य किया जाये।
  2. व्यापार मंडल स्वयं भी त्त्त् सेन्टर शुरू कर सकते है जिसमें जरूरतमंदों के लिये उपयोगी सामाग्री एक स्थान पर मिल सकेगी।
  3. सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाये।
  4. येलो स्पॉट व रेड स्पॉट को पूर्ण रूप से हटाया जाये।
  5. दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई जाये।

महापौर ने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि दिपावली पर गौसंवर्धन के लिये गौमय दीपक जलाये, वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दे जिससे लोकल वेन्डर्स आत्मनिर्भर हो सकेंगे। वोकल फॉर लोकल के तहत नगर निगम मुख्यालय पर 28 से 30 अक्टूबर 2024 तक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं ऐसे वेन्डर्स जो आर्थिक रूप से सशक्त नहीं है उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिये स्टॉल्स उपलब्ध करवाई जायेगी।

महापौर ने इस अवसर पर पदाधिकारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि जयपुर हम सब का है इसलिये इसे स्वच्छ और सुन्दर बनाने की जिम्मेदारी हम सब की है। महापौर ने व्यापारियों को मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध करवाने, व्यापार की राह सुगम करने के लिये मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा दिपावली पर्व पर पटाखों द्वारा आगजनी को रोकने के लिये ध्यान में रखे जाने वाले आवश्यक बिन्दुओं के बारे में भी चर्चा की गई।
बैठक में महेश नगर व्यापार मंडल, झोटवाड़ा व्यापार मंडल, गोपालपुरा बाईपास व्यापार मंडल, मोतीसंस ज्वैलर्स, जयपुर व्यापार मंडल, गोपालपुरा व्यापार मंडल, प्रताप नगर व्यापार समिति, लालकाठी व्यापार मण्डल समिति, श्योपुर रोड व्यापार समिति, सिध्ंाी कैंप व्यापार मंडल समिति सहित 25 से भी अधिक विभिन्न व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *