जयपुर स्थापना दिवस : प्रथम पूज्य को निमंत्रण के साथ समारोह का आगाज
जयपुर स्थापना दिवस : प्रथम पूज्य को निमंत्रण के साथ समारोह का आगाज Read More »
18 दिसम्बर तक होगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रममाननीया उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी दीप प्रज्जवलित कर दीपदान कार्यक्रम का किया शुभारंभ जयपुर, 18 नवम्बर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा सोमवार से जयपुर समारोह-2024 का आगाज किया गया। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने मोती डूंगरी गणेश मन्दिर पहुंचकर प्रथम पूज्य भगवान गणेश को निमंत्रण दिया दीप प्रज्जवलन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर गज पूजा के साथ महिलाओं द्वारा लाल चूनरी ओडकर महाआरती की गई। इसके बाद महापौर ने गंगापोल गेट पर विराजमान भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। मोती डूंगरी मन्दिर पर शहनाई वांदन किया गया। सुन्दर बैण्ड द्वारा प्रस्तुति दी गई। महापौर ने इस अवसर पर जयपुरवासियों को जयपुर समारोह-2024 की शुभकामनाएं दी। महापौर ने कहा कि जयपुर अपनी सांस्कृतिक विरासत, धरोहर, परम्पराओं के लिये जाना जाता है। जयपुर की विरासत स्वच्छता अक्षुण्ण रखने के लिये हम सभी को प्रयास करना चाहिए। महापौर ने गोविंद देव जी मन्दिर पहुंचकर पूजा अर्चना की साथ ही जयपुरवासियों के साथ भजनों का भी आनन्द लिया। शाम को उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने स्टेच्यू सर्किल पर पहुंचकर दीपदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने लाल चुनरी उठाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर नगर निगम ग्रेटर के सांस्कृतिक समिति चैयरमेन दुर्गेश नन्दनी, चैयरमैन, पार्षद, पदमश्री पुरस्कार प्राप्त माया टंडन सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जयपुर समारोह का हुआ आगाज Read More »
देश कें महापौर जुटेंगे गुलाबी नगरी में… 18 नवंबर को गणेश पूजन से होगा जयपुर समारोह का आगाजमोती डूंगरी गणेश मंदिर में गणेश पूजन के साथ गज पूजा 1000 दीपों से शहरवासियों द्वारा की जायेगी महाआरतीकागज की कतरनों (स्क्रैप) को इकट्ठा कर रिसाइकल के माध्यम से बनाये जायेगे निमंत्रण पत्रत्त्त् सेन्टर पर आये हुये सामान को कच्ची बस्तियों में जरूरतमंद को वितरित किया जायेगा जयपुर, 16 नवम्बर। जयपुर समारोह-2024 का आगाज 18 नवंबर से होगा। नगर निगम मुख्यालय पर आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेस में महापौर ने 18 नवंबर से 18 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। महापौर ने सर्वप्रथम सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाऐं दी। महापौर ने इस अवसर पर कहा कि जयपुर समारोह आमजन से जुड़ा हुआ आयोजन है जयपुर 297वें वर्ष का हो गया है इसी उपलक्ष्य में जयपुर समारोह के अन्तर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। जयपुर समारोह की सबसे खास बात यह है कि नगर निगम की टीमों द्वारा स्क्रैप को इकट्ठा कर उसे रिसाइकल कर उसमें बीज डालकर निमंत्रण पत्र बनाये जायेगे। जिससे रिसाइकल पेपर जहां भी गिरे वहां उन बीजों से पौधे उग सके। इसके साथ ही 16 से 18 दिसम्बर तक मेयर समागम का आयोजन किया जायेगा जिसमें देशभर के मेयर जयपुर आकर जयपुर की खुबसूरती को निहार सकेगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि किसी भी समारोह की स्वच्छता से की जाती है इसलिये स्वच्छता सप्ताह का भी आयोजन किया जायेगा साथ ही कठपुतली नृत्य, कच्छी घोड़ी नृत्य, जयपुर का जायका सहित कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कच्ची बस्तियों में जाकर त्त्त् सेंटर पर आये हुये सामान को जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवाया जायेगा। जयपुर शहर की स्थापना महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने 18 नवंबर 1727 को की थी। जयपुर नगर निगम द्वारा हर वर्ष जयपुर शहर की स्थापना की वर्षगांठ पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इस वर्ष भी जयपुर नगर निगम द्वारा स्थापना समारोह कार्यक्रम की शुरूआत में मोतीडूंगरी गणेश मन्दिर पर प्रातः 10.00 बजे महा आरती (महिलाओं के साथ) गज पूजा, नगाडे एवं शहनाई का तीनों प्रमुख दरवाजों, गणेश मन्दिर एवं स्टेच्यू सर्किल पर प्रदर्शन, प्रस्तुति की जायेगी। इसके पश्चात् गंगापोल गेट (जहां पर जयपुर शहर की नीव लगी थी।) गणेश पूजन, गोविन्द देव जी मन्दिर में पूजा अर्चना की जायेगी।18 नवंबर की शाम 5.00 से 7.00 बजे स्टेच्यू सर्किल पर दीपदान का कार्यक्रम एवं रोशनी से सजावट की जायेगी। उक्त कार्यक्रम के पश्चात 21 नवंबर 2024 को स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। इसके अन्तर्गत प्रत्येक जोन में वार्ड स्तर पर स्वच्छता को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। सबसे अच्छे प्रदर्शन वाले वार्ड को सम्मानित किया जायेगा। प्रत्येक जोन में मांडणा प्रतियोगिता, जिसमें राइजिंग राजस्थान एवं स्थानीय कला के मांडणा बनाने की प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी। सभी प्रमुख दरवाजों पर रोशनी की जायेगी। इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत त्त्त् सेन्टर पर उपलब्ध सामग्री उपयोगी सामग्री का निर्माण कर प्रदर्शन किया जायेगा, ऐसी सामग्री जिसका उपयोग तुरन्त लिया जा सकता है उन्हें जरूरत मंद लोगों एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता को उपलब्ध कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे राम ही सुर भजन प्रतियोगिता, प्रेम रामायण कार्यक्रम 16 दिसम्बर 2024 को बिडला ऑडिटोरियम, मयूरी प्रतियोगिता (कॉलेज छात्राओं के मध्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतियोगिता) आयोजित किये जायेगे। विभिन्न आर्टस, त्त्त् के सामानों की प्रदर्शनी भी की जायेगी।
जयपुर समारोह का आगाज… Read More »
जयपुर स्थापना दिवस की 297 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 18 दिसम्बर तक होगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमशहर को स्वच्छ रखने में योगदान देने वाले जयपुरवासी भी होगे सम्मानित जयपुर, 14 नवम्बर। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने गुरूवार को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वंेस्टमेंट समिट-2024 एवं जयपुर स्थापना दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। नगर निगम ग्रेटर द्वारा 18 नवम्बर से जयपुर स्थापना दिवस के 297 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने चैयरमेन, पार्षद एवं अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सांसद जयपुर शहर श्रीमती मंजू शर्मा भी मौजूद रही। महापौर ने इस अवसर पर बताया कि कार्यक्रमों की शुरूआत 18 नवम्बर से गणेश पूजन गज पूजन एवं महाआरती से की जायेगी। सर्वप्रथम मोती डूंगरी गणेश मंदिर में गणेश पूजन होगा। गंगापोल दरवाजे पर प्रथम पूज्य गणेश जी की पूजा अर्चना के बाद गोविद देव जी मंदिर में पूजा अर्चना की जायेगी। इसके पश्चात 18 दिसम्बर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। प्रमुख चौराहों पर रंगोलिया, माडणें बनाये जायेगे। स्वच्छता सप्ताह की भी शुरूआत की जायेगी। प्रेम रामायण, राम ही सुर, मयूरी जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जयपुरवासियों के साथ जयपुर यूथ को भी जोड़ा जायेगा। अपने शहर को स्वच्छ रखने वाले जयपुरवासी भी सम्मानित होगे।
जयपुर समारोह 2024 एवं राइजिंग राजस्थान के आयोजन के संबंध में ली बैठक Read More »
दिवाली के पर्व पर जयपुरवासियों के लिए एक संदेश।
स्वच्छ दिवाली, शुभ दिवाली! Read More »
स्वच्छता की थीम ‘‘स्वच्छ दिवाली-शुभ दिवाली’’ पर सजायें जाये बाजारउत्कृष्ट रोशनी के साथ-साथ स्वच्छ बाजार का भी दिया जायेगा पुरस्कार‘‘वोकल फोर लोकल’’ को बढ़ावा देने की अपीलपदाधिकारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ जयपुर, 26 अक्टूबर। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने शनिवार को दीपोत्सव पर्व के अवसर पर की जाने वाले आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में नगर निगम मुख्यालय पर 25 से भी अधिक विभिन्न व्यापार मण्डलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में समितियों के चैयरमेन श्री लक्ष्मण नूनीवाल, श्री पारस जैन, श्री रमेश सैनी, श्री प्रवीण कुमार यादव, श्री हरीश शर्मा सहित उपायुक्त सतर्कता, उपायुक्त स्वास्थ्य, अधिशाषी अभियन्ता तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।महापौर ने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों से एक-एक कर संवाद किया समस्याऐं सुनी और सुझाव भी मांगे। महापौर ने सभी पदाधिकारियों को इस अवसर पर कहा कि इस वर्ष स्वच्छता की थीम पर बाजारों को सजायें, नगर निगम द्वारा इस वर्ष उत्कृष्ट रोशनी के साथ-साथ स्वच्छ बाजार का भी अॅवार्ड दिया जायेगा। यह अॅवार्ड उस व्यापार मंडल को दिया जाये जो स्वच्छता के पैरामीटर्स को पूरा करेंगा। स्वच्छ बाजार अवार्ड के पैरामीटर्सः- महापौर ने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि दिपावली पर गौसंवर्धन के लिये गौमय दीपक जलाये, वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दे जिससे लोकल वेन्डर्स आत्मनिर्भर हो सकेंगे। वोकल फॉर लोकल के तहत नगर निगम मुख्यालय पर 28 से 30 अक्टूबर 2024 तक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं ऐसे वेन्डर्स जो आर्थिक रूप से सशक्त नहीं है उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिये स्टॉल्स उपलब्ध करवाई जायेगी। महापौर ने इस अवसर पर पदाधिकारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि जयपुर हम सब का है इसलिये इसे स्वच्छ और सुन्दर बनाने की जिम्मेदारी हम सब की है। महापौर ने व्यापारियों को मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध करवाने, व्यापार की राह सुगम करने के लिये मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा दिपावली पर्व पर पटाखों द्वारा आगजनी को रोकने के लिये ध्यान में रखे जाने वाले आवश्यक बिन्दुओं के बारे में भी चर्चा की गई।बैठक में महेश नगर व्यापार मंडल, झोटवाड़ा व्यापार मंडल, गोपालपुरा बाईपास व्यापार मंडल, मोतीसंस ज्वैलर्स, जयपुर व्यापार मंडल, गोपालपुरा व्यापार मंडल, प्रताप नगर व्यापार समिति, लालकाठी व्यापार मण्डल समिति, श्योपुर रोड व्यापार समिति, सिध्ंाी कैंप व्यापार मंडल समिति सहित 25 से भी अधिक विभिन्न व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।